-नाका पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
- REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK
लखनऊ:राजधानी के नाका थाना क्षेत्र के चारबाग स्थित शर्मा होटल में ठहरे एक पैतालीस वर्षीय ड्राइवर जितेन्द्र शर्मा सोमवार की रात बाथरूम के निकट मृत पड़े मिले।सूचना पर पहुंची नाका पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।जानकारी के मुताबिक दिल्ली के लालबाग निवासी जितेंद्र शर्मा निजी ड्राइवर थे।उनके रिश्तेद्वार राजेश बर्मा ने बताया कि वह शनिवार को अपनी पत्नी उर्मिला से जरूरी काम के सिलसिले में लखनऊ जाने की बात कहकर घर से निकले थे।सोमवार को सुबह वह चारबाग स्थित शर्मा होटल के कमरा नंबर 12 में ठहरने आए थे।उन्हें होटल कर्मियों से रात में दिल्ली जाने की बात कही थी।वह देर रात तक कमरे से बाहर न निकलने पर होटल कर्मियों ने उन्हें कई आवाज दी लेकिन उनकी ओर से कोई जवाब नहीं मिला।वही प्रयाश के बाद जब दरवाजा नहीं खुला तो होटल कर्मियों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने दरवाजा तोड़कर रूम के अन्दर गये तो भीतर जितेन्द्र बाथरूम के पास फर्श पर मृत अवस्था में पड़े मिले। पुलिसकर्मियों ने आनन-फानन में उन्हें ट्रामा सेंटर भेजवाया। जहां डॉक्टरों ने जितेन्द्र को मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर नाका ने बताया कि जितेन्द्र के कमरे से बैग, मोबाइल और कपड़े बरामद हुए हैं। पोस्टर्माटम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चलेगा।उसके मुताबिक आगे की कार्रवाई होगी ।
ट्रेन से गिरे बुजुर्ग की ट्रामा सेंटर में मौत
राजधानी के बाजार खाला क्षेत्र में ऐशबाग रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से गिरे बुजुर्ग की ट्रामा सेंटर में मौत हो गई। घटना के समय वह कानपुर से वापस आ रहे थे।जानकारी के मुताबिक पीजीआई के तेलीबाग के रहने वाले जयविंद प्रसाद उम्र 61 वर्ष रविवार को अपने परिचित के यहां कानपुर गए थे।उनके पुत्र देवेश ने बताया कि वह अपने परिचित से मिलने के बाद सोमवार को ट्रेन से ऐशबाग रेलवे स्टेशन पर उतरते समय गिर गए थे। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। उनको इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। जहां पर मंगलवार को उनकी मौत हो गई।वह प्राइवेट नौकरी करते थे।पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।उनके परिवार में पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा है।
