मोहनलालगंज:डाक्टरों ने किया मजदूर के पैर का गलत आपरेश‌न,कटा पैर,क्लिक करें और भी खबरें

-परिजनो का आरोप मोहनलालगंज के मानस हास्पिटल में डाक्टरो की लापरवाही व गलत आपरेशन से कटा मजदूर का पैर,हुआ दिव्यांग,परिजनों ने स्वास्थ विभाग समेत पुलिस से शिकायत कर डाक्टरो के विरूद्व कार्यवाही की मांग

  • REPORT BY:ANUPAM MISHRA || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK 

लखनऊ।नगराम क्षेत्र के गढा निवासी सुंदरलाल ने मोहनलालगंज पुलिस से लिखित शिकायत करते हुये बताया उसका भाई रामफेर मजदूरी कर अपने परिवार का जीवन यापन करता था। बीती 21जून को भाई का एक्सीडेंट हुआ था।जिसमे उसका बांया हाथ व पैर टूट गया था ओर वो गम्भीर रूप से घायल हो गया।जिसके बाद भाई को इलाज के लिये मोहनलालगंज के मानस अस्पताल लेकर आये थे,जहां मौजूद डाक्टर ने टूटे हाथ व पैर का आपरेशन करने की बात कहते हुये 1लाख 25हजार रूपये जमा कराया था लेकिन पैर का गलत आपरेशन करने के चलते ब्लीडिंग बन्द नही हुयी ओर हालत बिगड़ने लगी‌। जिसके बाद डाक्टर ने आपरेशन के दौरान खून की नस कट जाने की बात कहते हुये 50हजार रूपये जमा कराकर दोबारा आपरेशन किया लेकिन भाई की हालत में सुधार नही हुआ ओर पैर में सडन शुरू हो गयी।जिसके बाद आनन फानन गम्भीर हालत में भाई रामफेर को मोहनलालगंज के एक निजी हास्पिटल लेकर गये।जहां डाक्टर ने मानस हास्पिटल में गलत आपरेशन के चलते पैर खराब होने की बात कहते हुये बिना पैर काटे जान बचाने में असमर्थ जताई।जिसके बाद आनन फानन डाक्टर ने भाई का पैर काटा तब जाकर उसकी जान बची और हालत में सुधार हुआ।परिजनो ने पुलिस को दी गयी तहरीर में आरोप लगाया मानस हास्पिटल के डाक्टरो के द्वारा किये गये गलत आपरेशन से मजदूर का पैर कट गया ओर वो दिव्यांग हो गया।ऎसे में परिवार का भरण पोषण कैसे होगा।भाई ने पुलिस से गलत आपरेशन कर‌ने वाले डाक्टरो के विरूद्व मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्यवाही किये जाने की मांग की।इंस्पेक्टर दिलेश कुमार सिंह ने बताया तहरीर मिली है स्वास्थ विभाग को पत्र लिखकर जांच कराने के बाद कार्यवाही की जायेगी।

समाज में सुरक्षा के लिए पुलिस और जनता के बीच सहयोग आवश्यक है:एसीपी

-मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के भसण्डा गांव में एसीपी ने प्रभारी निरीक्षक की मौजूदगी में जनचौपाल लगाकर ग्रामीणो व महिलाओ को जागरूक

मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के भसण्डा गांव में मगंलवार को एसीपी रजनीश वर्मा ने प्रभारी निरीक्षक दिलेश कुमार सिंह की मौजूदगी में जन चौपाल लगाकर ग्रामीणो व महिलाओ को जागरूक किया।

एसीपी रजनीश वर्मा ने चौपाल में मौजूद लोगो से कहा समाज में सुरक्षा बनाये रखने के लिए पुलिस और जनता के बीच सहयोग आवश्यक है। सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नागरिकों को पुलिस का सहयोग करना चाहिए जिससे सुरक्षा को मजबूत किया जा सके। महिलाओ को जागरूक करते हुये कहा थानो पर महिला हेल्प डेस्क स्थापित की गई है यदि आप लोगों को किसी भी प्रकार कि शिकायत व समस्या हो तो आप थाने पर आकर अपनी समस्या को बेहिचक बता सकती है। जिससे आपकी समस्या का जल्द से जल्द निराकरण कराया जा सके।

एसीपी ने साइबर अपराधो से बचाव पर लोगो को जागरूक किया। इसके अलावा यदि आप किसी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि को देखते है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दे, जिससे सही समय पर जानकारी प्राप्त होने पर अपराध को रोका जा सके। सोशल मीडिया पर अराजक व भ्रामक पोस्ट व खबरें फैलाने वाले व्यक्तियों की निगरानी की जा रही हैड यदि कोई व्यक्ति उक्त प्रकरण में संलिप्त पाया जाता है तो उसके विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।नशे के दुष्परिणाम के बारे में ग्रामीणो को बताते हुये अवैध मादक पदार्थों की बिक्री की सूचना पुलिस को देने की अपील की।चौपाल में मौजूद लोगो से घरो की सुरक्षा के लिये सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील की।

प्रभारी निरीक्षक दिलेश कुमार सिंह ने ग्रामीणो से कहा किसी भी घटना की सूचना पुलिस को सही दे।किसी भी प्रकार की पूर्वनियोजित या भ्रामक सूचना देकर दुरुपयोग न करें।जिससे पुलिस को निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई करने में मदद मिले।दोनो पुलिस अधिकारियो ने ग्रामीणो को अपने सीयूजी नम्बर दिये ओर जरूरत पर बेहिचक फोन करने की बात कही।चौपाल में चौकी प्रभारी रणवीर सिंह,प्रधान ललित शुक्ला समेत ग्रामीण व महिलाये मौजूद रही।

दारोगा को टक्कर मारने वाली कार व चालक के विरूद्व मुकदमा दर्ज

निगोहां थाने के सामने एक सप्ताह पहले गाजीपुर थाने में तैनात दारोगा अमृतलाल की बाइक में तेज रफ्तार मारूति स्विफ्ट कार ने टक्कर मार दी थी‌‌।दुर्घटना में दारोगा गम्भीर रूप से घायल हो गये थे ओर पुलिस ने इलाज के लिये ट्रामा टू में भर्ती कराया था।बीते सोमवार को घायल दरोगा की तहरीर पर पुलिस ने कार समेत चालक के विरूद्व मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गयी हैं।

बिल संशोधन के लिए मोहनलालगंज में 17 से 19 जुलाई तक मेगा कैंप

विद्युत उपभोक्ताओं के लिए शासन के निर्देश पर दिनांक 17, 18 एवं 19 जुलाई को मेगा विद्युत बिल संशोधन शिविर का आयोजन मोहनलालगंज के फुलवरिया‌ मोड़ पर स्थित विद्युत उपकेन्द्र पर किया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए अधिशासी अभियन्ता श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार के आदेश पर तीन दिवसीय मेगा कैंप का आयोजन सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक किया जाएगा। उपभोक्ताओं को मौके पर ही उनकी समस्याओं के समाधान किया जाएगा। शिविर में नए संशोधन, नाम परिवर्तन, बिजली निर्धारण, बकाया बिल जमा, फ्री नम्बर 1912 पर पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

एसडीएम ने गढा पशु आश्रय केन्द्र का औचक निरीक्षण
-मोहनलालगंज एसडीएम को मिली तमाम खामियां, फटकार लगाकर दी सुधार की दी चेतावनी

मोहनलालगंज उपजिलाधिकारी अंकित शुक्ला ने मगंलवार को गढा गांव के पशु आश्रय केन्द्र का औचक निरीक्षण किया।इस दौरान उन्हे आश्रय केन्द्र में तमाम खामिया मिली,जिस पर सचिव को फटकार लगाते हुये तत्काल सुधार की चेतावनी दी।एसडीएम को निरीक्षण के दौरान चारा पानी तो मिला लेकिन साफ-सफाई व्यवस्था खराब मिली।निरीक्षण रजिस्टार पशु आश्रय केन्द्र में नही पाया गया।जिस पर नाराजगी जताते हुये एसडीएम ने सचिव को स्पष्टीकरण जारी किया।निरीक्षण के दौरान आश्रय के‌न्द्र में 100गौवंश मिले।एसडीएम ने बताया कि पानी व भूसे की व्यवस्थाएं ठीक मिली हैं,बारिश के चलते साफ सफाई व्यवस्था ठीक नही मिली है जिस पर मौके पर मौजूद सचिव को फटकार लगाते हुये साफ-सफाई व्यवस्था दुरूस्त रखने के निर्देश दिये गये है।वही निरीक्षण रजिस्टार ना मिलने पर सचिव को स्पष्टीकरण जारी किया गया है।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *