-पांच लाख की जगह किया दस लाख का लोन, किस्त के भी पैसे हड़पे
-कृष्णा नगर पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी
- REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK
लखनऊ। राजधानी के कृष्णानगर थाना क्षेत्र की रहने वाली केजीएमयूं की नर्सिंग आफिसर सुमन लता से बजाज फाइनेन्स में लोन दिलाने का कार्य करने वाले नें उनके साथ धोखाधड़ी कर नौ लाख से अधिक रकम हड़प ली।अब इसको लेकर न तो फोन उठाता है और न ही कोई जबाब ही देता है।सुमन लता ने इसको लेकर सारी हकीकत पुलिस को बताई है कृष्णा नगर पुलिस नें मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच पड़ताल और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
राजधानी कृष्णानगर के ओशोनगर कनौसी की रहने वाली केजीएमयू लखनऊ के बाल विभाग की नर्सिंग आफीसर सुमनलता पत्नी विकास सिंह सेंगर केजीएमयू लखनऊ में नर्सिंग ऑफीसर के पद पर 2022 से कार्यरत है।उनका कहना है कि उन्हें वर्ष 2023 में मकान खरीदने के लिए रुपया पांच लाख की आवश्यकता महसूस हुई तो इनके रिश्तेदार ने अभिकर्ता अनुराग सिंह जो बजाज फाइनेन्स में लोन दिलाने का कार्य करते हैं से परिचय करवाया। बाद में उन्होनें अपने वरिष्ठ नीरज कुमार सिंह से परिचय करवाया। नीरज कुमार सिंह नें उनका लोन करवाने मे सभी अभिलेखीय औपचारिकताएं पूर्ण करवायी गयी, किन्तु धोखाधड़ी करते हुए उन्होंने पांच लाख रूपये लोन करने के बजाय दस लाख का लोन कर दिया।सुमनलता पत्नी विकास सिंह सेंगर नें अतिरिक्त पैसे की आवश्यकता न होने की बात बतायी गयी और शेष पांच लाख रूपये वापस कर देने की बात कहीं गयी।उन्होंने नीरज कुमार सिंह के द्वारा बताये गये खाते में पैसा भेजा गया।
नर्सिंग आफिसर सुमन लता नें बताया कि उन्होंने 21.02.2023 बजाज फाइनेन्स A/C-921010014298133 Axis Bank IFSC Code-UTIB0003618 Zeromile Muzffarpur को RTGS के माध्यम से (रु0 4,00,000.00) चार लाख भेज दिया गया। दिनांक 23.02.2023 को RTGS के माध्यम से (रू0 60,000.00) साठ हजार भेजा गया ।दिनांक 01.08.2023 को OTP के माध्यम से (रू0 20,000.00) बीस हजार भेजा गया ।दिनांक 02.08.2023 को OTP के माध्यम से (रू0 20.000.00) बीस हजार भेजा गया। दिनांक 05.09.2023 को RTGS के माध्यम से (रू0 2,25.000.00) दो लाख पच्चीस हजार इसी खाते में भेजा गया। दिनांक 26.09.2023 को RTGS के माध्यम से (रू0 1,75,000.00) एक लाख पचहत्तर हजार इसी खाते में भेजा गया।इसके अप्रैल 2023 से आज तक लगातार सुमनलता पत्नी विकास सिंह सेंगर की ईएमआई के रूप में प्रतिमाह रू0 12,686.00/- कट रही है।
नर्सिंग आफिसर सुमन लता नें बताया कि उनका लोन खत्म हो रहा है तथा मात्र रू0 20,000.00 का लोन शेष है जिसके लिए बजाज फिंसेर्वे लिमिटेड के ए/ सी-4427110010009470 आईएफएससी कोड- उजेवीएन0004427, उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक में पैसा डालने को कहा गया, फिर इस खाते में उन्होंने दिनांक 19.09.2024 को रू0 20,000.00 का भुगतान कर दिया । किन्तु आज तक उनका लोन खत्म नहीं किया गया।जब उन्होंने नीरज कुमार सिंह से सम्पर्क करने का प्रयास किया गया तो वह गोल मोल जवाब देते है और फोन काट देते है तथा अब तो वह फोन उठाते भी नहीं है।जब उन्होंने बजाज फाइनेन्स की गोमती नगर शाखा से सम्पर्क किया तो पता चला कि इतना जमा करने बाद भी अभी उन्हें रूपये 10,14.904.00 का भुगतान और करना है तथा ईएमआई के अतिरिक्त भुगतान की गयी धनराशि का उसके लोन खाते में अंकन नहीं है।इस तरह नीरज कुमार सिंह नें उससे धोखाधड़ी कर कुल रूपये 9,20,000.00 हड़प कर लिया है। नर्सिंग आफिसर सुमन लता की तहरीर पर पुलिस नें मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच पड़ताल के साथ ही आरोपी को तलाश रही है।
