- REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK
जहरीला पदार्थ खाकर बुजुर्ग ने दी जान
राजधानी के रहीमाबाद थाना क्षेत्र में रविवार को एक 75 वर्षीय बुजुर्ग कम मिला ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और छानबीन शुरू कर दी पुलिस को मौके से कुछ संदिग्ध दवा की शीशियां तथा शराब की पाऊज मिले जिससे आशंका जताई जा रही की कोई जहरीला पदार्थ का सेवन सेवन कर मौत को गले लगा लिया।बताते चले कि रहीमाबाद थाना क्षेत्र के राजकीय प्रक्षेत्र ऊसर सुधार लखनऊ में खुदे एक तालाब के निकट ग्रामीणों ने एक शव को देखा जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस कंट्रोल रूम सहित रहीमाबाद थाने पर दी सूचना पाकर मौके पर पहुंची डायल 112 सहित रहीमाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और पड़ताल की तो वहां पर शराब के पाउच सहित जहरीले पदार्थ की भी शीशी मिली जिससे आशंका जताई जा रही है कि जहरीला पदार्थ पीने से ही वृद्ध की मौत हुई मृतक की जामा तलाशी में पुलिस को उसके पास से एक छोटी सी स्लिप निकली जिसमें लिखा था कि तुमने हमारी बहुत सेवा की और हम तुम्हारे लिए कुछ नहीं कर पाए यह लिखा था किसके लिए लिखा इसका वर्णन नहीं था जिसमें एक मोबाइल नंबर भी पड़ा था पुलिस ने उस नंबर पर फोन किया तो ज्ञात हुआ मृतक दयाराम पुत्र तिलक दास निवासी ग्राम फूल बाग थाना काकोरी जनपद लखनऊ के रूप में पहचान हुई परिजनों के अनुसार दयाराम 2 दिन पहले घर से बिना बताए निकला था लेकिन किस कारण जहरीला पदार्थ खाने के लिए मजबूर होना पड़ा या इसके पीछे कुछ और राज है यह राज अपने सीने में दफन कर चले गए।आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया फिलहाल दयाराम की मौत से उसकी पत्नी रामवती पुत्र हरिओम वर्मा तथा पुत्री शोभा का रो-रो कर बुरा हाल है।
