- REPORT BY:ANUPAM MISHRA || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS
लखनऊ।मोहनलालगंज पुलिस ने बिल्डर से प्लाटिंग करने के एवज में 17लाख की रंगदारी वसूलने के आरोपी युवक को रविवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया।एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया पदमजा ग्रुप प्राइवेट लिमिटेड की सहनिदेशक पद्मजा सिंह की तहरीर पर 17 जून को दबंग अमर सिंह निवासी रायभानखेड़ा थाना मोहनलालगंज समेत कई लोगो के विरुद्ध रायभानखेड़ा में प्लाटिंग करने के एवज में 17 लाख रूपये की रंगदारी वसूलने का मुकदमा दर्ज किया गया था।रविवार को अतिरिक्त निरीक्षक रामबाबू सिंह के नेतृत्व में दारोगा रजनीश कुमार समेत पुलिस टीम ने बिल्डर से रंगदारी वसूलने के आरोपी अमर सिंह को मोहनलालगंज इलाके से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया आरोपी अमर सिंह करणी सेना का जिलाध्यक्ष भी था।वही रंगदारी वसूलने के अन्य आरोपियो की भूमिका की जांच की जा रही है दोष सिद्ध होने पर गिरफ्तार कर उन्हे भी जेल भेजा जायेगा।
घरेलू कलह से परेशान ब्यूटी पार्लर संचालिका ने फांसी लगाकर दी जान
मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के डेहवा गांव में रविवार को घरेलू कलह से परेशान ब्यूटी पार्लर संचालिका ने घर के कमरे की छत में लगे कुंडे में रूपट्टे के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी।सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पीएम के लिये भेजा।सूचना के बाद मौके पर पहुंचे मायके पक्ष के लोग हत्या करने का आरोप लगाकर हगांमा करने लगे।जिन्हे पुलिस ने समझा बुझाकर शांत कराया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहनलालगंज के डेहवा गांव में सुभाष कुमार अपनी पत्नी किरन रावत(32वर्ष) व बेटे आदर्श के साथ रहते थे,किरन ब्यूटी पार्लर चलाती थी।रविवार को सुभाष अपनी बहन के घर चला गया।घर पर मौजूद पत्नी किरन का किसी बात को लेकर अपने ससुर से झगड़ा हो गया।जिसके बाद नाराज किरन ने अपने कमरे को अंदर से बंद कर छत में लगे पंखे के हुक में रूपट्टे के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी।परिजनो की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पीएम के लिये भेजा।इंस्पेक्टर दिलेश कुमार सिंह ने बताया प्रथम दृष्टया जांच में घरेलू कलह से परेशान होकर महिला के द्वारा आत्महत्या किये जाने की बात पता चली है.पीएम रिपोट में मौत का कारण स्पष्ट होने के बाद आगे की कार्यवाही की जायेगी।
दो कारो में टक्कर के बाद जमकर मारपीट,तीन घायल
-मोहनलालगंज पुलिस ने पांच आरोपियो को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान
मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के गनेशखेड़ा गांव के पास बीते शनिवार की रात राजन सिंह निवासी रायभानखेड़ा व अधिवक्ता
विवेक त्रिपाठी निवासी हरिहरपुर,नीलमथा थाना सुशान्तगोल्फ सिटी की कारे आमने सामने टकरा गयी।जिसके बाद दोनो पक्षो में कहासुनी से शुरू हुआ विवाद कुछ देर में जमकर मारपीट में बदल गया।इस दौरान राजन सिंह ने अपने भाई भूपेन्द्र सिंह समेत परिवार के लोगो को फोन कर दिया।जिसके बाद कुछ देर में सभी मौके पर पहुंच गये ओर विवेक त्रिपाठी व उनके रिश्तेदार आगम मिश्रा व अनूज पाठक की जमकर पिटाई कर कार में तोड़फोड़ करने लगे।इस दौरान बचाव में अधिवक्ता ने अपने लाइसेंसी पिस्टल से दो राउंड हवाई फायरिंग करते हुये मौके से कार में सवार होकर जान बचाकर भागे।मारपीट में अधिवक्ता का सिर भी फट गया।ग्रामीणो की सूचना के बाद एसीपी रजनीश वर्मा व प्रभारी निरीक्षक दिलेश कुमार सिंह भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।जिसके बाद पुलिस ने दोनो पक्षो की तहरीर पर मारपीट,तोड़फोड़ समेत अन्य धाराओ में क्रास मुकदमा दर्ज कर एक पक्ष से राजन सिंह व उनके भाई भूपेन्द्र सिंह व दूसरे पक्ष के विवेक त्रिपाठी,आगम मिश्रा,अनुज पाठक को गिरफ्तार किया।प्रभारी निरीक्षक दिलेश कुमार सिंह ने बताया दोनो पक्षो से गिरफ्तार पांच लोगो का शांतिभंग में चालान किया गया है।वही वायरल वीडियो में मारपीट करने वाले अन्य आरोपियो की पहचान कर उन्हे भी जल्द गिरफ्तार किया जायेगा।
