- REPORT BY:ANUPAM MISHRA || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS
लखनऊ।दक्षिणी जोन पुलिस कार्यालय पर बीते 15दिन के अंदर तीसरी बार डीसीपी निपुण अग्रवाल ने अपराध समीक्षा बैठक में
थानेदारो के पेंच कसे। अपराध नियंत्रण से लेकर अन्य बिंदुओ पर बात की।समीक्षा बैठक में डीसीपी निपुण अग्रवाल ने हर थाने की अलग अलग समीक्षा की और विवेचनाओं से लेकर कानून व्यवस्था, घटनाओं के खुलासा आदि के बारे में जानकारी ली।डीसीपी ने कहा कि कुछ थानों से पुलिस कर्मियों के थानों पर आने वालों से सही भाषा का प्रयोग न करने की शिकायतें आ रही हैं तो वह सुधर जाएं और ऐसा मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।उन्होने आने वाले त्योहारों में भी पूरी सतर्कता बरतने की बात कही।उन्होने कहा आईजीआरएस प्रार्थनापत्रों की गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध के निराकरण करें। वांछित, इनामिया, जिलाबदर, एनबीडब्ल्यू के मामले अभियान चलाकर गिरफ्तारी किया जाए। शातिर अपराधियों की सूची तैयार कर गुंडा, गैंगस्टर की कार्रवाई करें। महिलाओं के साथ होने वाली घटनाओं में त्वरित कार्रवाई करें।डीसीपी ने एसीपी समेत सभी थानेदारो को प्रतिदिन थाना क्षेत्रो के कस्बो,मुख्य बाजारो,चौराहो समेत गांवो में पैदल मार्च कर आम जनमानस से सवांद कर सुरक्षा का अहसास कराने के निर्देश दिये।उन्होने कहा प्रतिदिन अभियान चलाकर वाहनों के चेकिगं के साथ सदिग्धं व्यक्तियों की तलाशी लें।मीटिंग में मोहनलालगंज एसीपी रजनीश वर्मा, गोसाईगंज एसीपी रिषभ रूणवाल समेत सभी थानेदार मौजूद रहे।
सैन्यकर्मी के घर हुयी चोरी की घटना का खुलासा,माल समेत तीन गिरफ्तार
मोहनलालगंज कस्बे के मुरलीनगर में सैन्यकर्मी के घर दिनदहाड़े हुये चोरी की घटना का पुलिस ने चौबीस घंटे के अंदर खुलासा
करते हुये मगंलवार को तीन चोरो को गिरफ्तार कर डेढ लाख का माल बरामद किया।पुलिस ने तीनो चोरो को बरामद माल के साथ न्यायालय में पेश किया।जहां से उन्हे जेल भेज दिया गया।एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया मोहनलालगंज कस्बे के मुरलीनगर निवासी सैन्यकर्मी विनय कुमार बीते रविवार को परिवार समेत अपनी दादी की तेरहवी में शामिल होने रायबरेली स्थित गांव गये थे जिसका फायदा उठाकर चोरो ने उनके घर से डेढ रूपये कीमत के सोने चांदी के जेवरात उड़ा दिये थे।पीड़ित सैन्यकर्मी की तहरीर पर अज्ञात चोरो पर मुकदमा दर्ज कर घटना के खुलासे के लिये पुलिस टीमो को लगाया गया था.घटना वाले रास्ते समेत आस-पास लगे पचास से अधिक सीसीटीवी कैमरो की फुटेज खगांलने के दौरान पुलिस के हाथ चोरो की फोटो लगी,जिसके बाद तीनो चोरो को मगंलवार को दारोगा अतुल सिंह,दारोगा परवेज व दारोगा दुर्गेश सिंह ने पुलिस टीम के साथ धरदबोचा।पुछताछ में तीनो ने अपना नाम अजय राजपूत व पकंज वर्मा निवासी दीवानगंज थाना मोहनलालगंज व मन्नेलाल निवासी नंदौली थाना निगोहां बताते हुये मोबाइल की किश्ते जमा करने के लिये सैन्यकर्मी के बंद घर को निशाना बनाकर जेवरात चोरी किये थे।पुलिस ने तीनो के पास से सैन्यकर्मी के घर से चोरी हुये सभी जेवरात बरामद किये।इंस्पेक्टर दिलेश कुमार सिंह ने बताया बरामद माल के साथ तीनो चोरो को न्यायालय में पेश किया गया।जहां से उन्हे जेल भेज दिया गया।
गैर समुदाय के युवक व दोस्त पर युवती को बहला फुसलाकर ले जाने का लगा आरोप
मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने पुलिस से शिकायत करते हुये बताया उसकी 19वर्षीय छोटी बहन मोहनलालगंज कस्बे के एक ब्यूटी पार्लर में सीखने जाती थी बीते रविवार को पार्लर गयी लेकिन वापस नही आयी।काफी खोजबीन के बाद भी लापता बहन का सुराग नही लग सका।मुझे आंशका है मेरी बहन को गैर समुदाय का युवक अनश सिद्दीकी अपने दोस्त के साथ मिलकर बहला फुसलाकर ले गये है ओर अनहोनी कर सकते है।प्रभारी निरीक्षक ने बताया पीड़ित भाई की तहरीर पर दो आरोपियो पर मुकदमा दर्ज कर लापता बहन की तलाश शुरू कर दी गयी है।
बिल्डर भाईयो पर प्लाट के नाम पर पैसे ठगने का मुकदमा दर्ज
गाजीपुर जनपद कर मानिकपुर कला निवासी मीरा देवी ने पुलिस से शिकायत करते हुये बताया उनके पति यमुना प्रसाद गुप्ता बीआरवो सिक्किम में तैनात है,मोहनलालगंज कस्बे मे स्थित एचके इंफ्राविजन प्राइवेट लिमिटेड की कान्हा उपवन वैली प्लाटिंग साइड में 2019 में 1250 वर्गफिट प्लाट 11लाख68हजार रूपये में मालिक प्रमोद कुमार उपाध्याय व उनके भाई विनोद कुमार उपाध्याय से खरीदा था लेकिन कई साल बीतने के बाद भी प्लाट पर कब्जा नही दिया।उक्त बिल्डर भाईयो के आफिस में गयी दोनो ने अपने भाई प्रभात उपाध्याय व सीमा उपाध्याय के साथ मिलकर धमकाया और मारपीट की कोशिश की और कहा जो करना हो कर लो अब प्लाट नही मिलेगा।इंस्पेक्टर दिलेश कुमार सिंह ने बताया पीड़ित महिला के द्वारा दी गयी तहरीर पर जांच के बाद धोखाधड़ी, जालसाजी समेत पैसे हड़पने व अन्य धाराओ में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी हैं।
