मोहनलालगंज:भागूखेड़ा में चार दिन पहले दुकानदार को दबंगों ने पीटा,क्लिक करें और भी खबरें

-मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गयी पुलिस,आरोपी फरार 

  • REPORT BY:ANUPAM MISHRA || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK 

लखनऊ।मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के भागूखेड़ा में चार दिन पहले दुकानदार की पिटाई करने वाले आधा दर्जन दबंगो पर पुलिस मारपीट समेत अन्य धाराओ में मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गयी है।मोहनलालगंज क्षेत्र के जैतीखेड़ा निवासी सौरभ शर्मा ने पुलिस से शिकायत करते हुये बताया उसकी भागूखेड़ा चौराहे पर मोबाइल की दुकान है‌.चार दिन पहले वो अपनी दुकान के बाहर खड़ा था तभी दबंग साहिल निवासी खटोला थाना बंथरा अपने पांच अज्ञात साथियो के साथ मौके पर आकर गाली-गालौज करते हुये लाठी डंडो से पिटाई कर सिर फोड़कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुये आरोपी मौके से भाग निकले।सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिजन घायल दुकानदार को इलाज के लिये ट्रामा टू लेकर गये।इंस्पेक्टर दिलेश कुमार सिंह ने बताया पीड़ित दुकानदार की तहरीर पर पुलिस एक नामजद समेत पांच अज्ञात पर मारपीट समेत अन्य धाराओ में मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुट गयी हैं।

कार की टक्कर से घायल बाइक सवार की इलाज के दौरान मौत

मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के सिसेंडी में एक सप्ताह पहले कार की टक्कर से घायल बाइक सवार युवक की इलाज के दौरान ट्रामा में मौत हो गयी।बिजनौर थाना क्षेत्र के गढी मोहल्ला निवासी सूरज ने बताया उसका भाई अर्जुन अपने दोस्त संदीप के साथ बीते 4अगस्त को बाइक से कालूखेड़ा गया था जहा से वापसी के समय सिसेंडी के पास एक तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी थी‌।दुर्घटना में भाई व उसका दोस्त गम्भीर रूप से घायल हो गया था।ट्रामा टू में भर्ती कर इलाज के दौरान भाई अर्जुन की मौत हो गयी‌।जब कि घायल संदीप को भर्ती कर इलाज जारी है उसकी हालत गम्भीर बनी हुयी है।इंस्पेक्टर ने बताया पीड़ित की तहरीर पर कार समेत चालक के विरूद्व मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है।

मोहनलालगंज में भाजपा कार्यकर्ताओ ने निकाली तिरंगा यात्रा

स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा फहराने की भावना जगाने के लिए मगंलवार को मोहनलालगंज मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओ ने तिरंगा यात्रा निकाली। भाजपा मीडिया प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अशोक तिवारी व जिलामंत्री हंसराज की मौजूदगी व मंडल अध्यक्ष चक्रवीर सिंह के नेतृत्व में निकली गयी तिरंगा यात्रा मे सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल हुये।हर घर तिरंगा अभियान के तहत कार्यकर्ताओ ने तिरंगा झंडा हाथो में लेकर वंदे मातरम् भारत माता की जय के उदघोष करते हुए यात्रा निकालकर लोगों को अपने अपने घरो व प्रतिष्ठानो पर तिरंगा झंडा फहराने के लिए प्रेरित किया।फुलवरिया स्थित मंडल कार्यालय से शुरू हुयी तिरंगा यात्रा मोहनलालगंज कस्बा होते हुये कालेबीर बाबा मंदिर में समाप्त हुयी।भाजपा मीडिया प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अशोक तिवारी ने कहा तिरंगा अभियान भारत की समृद्धि, सामर्थ्य और सम्मान का प्रतीक है।इसका उद्देश्य नागरिकों में शहीदो के प्रति सम्मान व देशप्रेम की भावना जगाना है।यात्रा में मंडल महामंत्री अकुंर अवस्थी,वरिष्ठ नेता सुंदरलाल धीमान,पूर्व मंडल अध्यक्ष आशुतोष शुक्ला,संकट मोचन,मनीष तिवारी,संगीता रावत,उत्तम रावत,देव व्रत तिवारी समेत कार्यकर्ता मौजूद रहें।

 गोसाईगंज कस्बे में भाजपा कार्यकर्ताओ ने निकाली तिरंगा यात्रा

हर घर तिरंगा अभियान के तहत गोसाईगंज कस्बे में मगंलवार को भाजपा कार्यकर्ताओ ने स्कूली बच्चो संग तिरंगा यात्रा निकाली।यात्रा में चेयरमैन निखिल मिश्रा व विधानसभा संयोजक शम्भू नाथ पांडे समेत सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहें।हाथो में तिरंगा झंडा लेकर निकले कार्यकर्ताओ ने लोगो से अपने अपने घरो व दुकानो में तिरंगा झंडा लगाने की अपील की।यात्रा का समापन स्वतंत्रता सग्रांम सेनानी व पूर्व विधायक पंडित रामपाल त्रिवेदी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया है।

 निगोहां में मंडल कार्यकर्ताओ ने निकाली तिरंगा यात्रा

निगोहां कस्बे में मगंलवार को भाजपा के मंडल कार्यकर्ताओ ने तिरंगा यात्रा निकाली।यात्रा भाजयुमो कार्यसमिति सदस्य अमन सिंह चौहान व व्यापार मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र दीक्षित की मौजूदगी व मंडल अध्यक्ष ललित सिंह के नेतृत्व में निकाली गयी।हाथो में तिरंगा झंडा लेकर भारत माता की जय व वंदे मातरम् के उदघोष के साथ यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओ ने लोगो से अपने अपने घरो व दुकानो में तिरंगा झंडा लगाने की अपील की‌।मंडल कार्यालय से निकली तिरंगा यात्रा निगोहां कस्बा होते हुये थाने से वापस मंडल कार्यालय पहुंचकर समाप्त हुयी।यात्रा में प्रधान प्रभाकर द्विवेदी,आईपी सिंह,विनोद वर्मा,गुड्डन सोनी,नीशू मिश्रा,जिला प्रतिनिधि दिनेश सैनी,जिलामंत्री राजेन्द्र मौर्य,भवरेश्वर चौरसिया,मंडल महामंत्री नवीन मिश्रा,प्रांशु चौरसिया, शिव नारायण बाजपेयी समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *