-जाँच में खुला सच,क्रय केन्द्रों को तत्काल प्रभाव से बन्द करने एवं फर्म को ब्लैकलिस्ट करने की कर दी शिफारिश
-डीएम के एक्शन से बिचौलियों में हड़कंप, दर्ज हो सकती है एफ.आई.आर
- REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK
लखनऊ।यूपी के हरदोई जिले में मूंगफली क्रय केन्द्रो पर मनमाने तरीके से की गईं खरीद से जिलाधिकारी खाशा नाराज है। उन्होंने इसको लेकर मूंगफली क्रय केन्द्रों को तत्काल प्रभाव से बन्द करने एवं फर्म को ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई करने की शिफारिश की है।माना जा रहा है कि फर्जी तरीके से खरीद करने वाले क्रय केन्द्रो के विरुद्ध अब की गईं गड़बड़ी को लेकर एफआईआर भी दर्ज हो सकती है।
हरदोई के डीएम अनुनय झा नें प्रबन्ध निदेशक उ०प्र० को-ऑपरेटिव यूनियन लि०, लखनऊ व कार्यकारी निदेशक (दलहन / तिलहन) उ०प्र० को-ऑपरेटिव फेडरेशन लि० लखनऊ व प्रबन्ध निदेशक उ०प्र० सहकारी जूट एवं कृषि विकास संघ लि० (जैफेड) लखनऊ को लिखें एक पत्र में कहा है कि जनपद हरदोई में संचालित मूंगफली क्रय केन्द्रों को लेकर दूरभाष पर शिकायत प्राप्त होने पर उप जिलाधिकारी सदर एवं बिलग्राम, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक सहकारिता हरदोई, अपर जिला सहकारी अधिकारी सदर, अपर जिला सहकारी अधिकारी सवाजयपुर, जिला प्रबन्धक पी०सी०एफ हरदोई एवं जिला प्रबन्धक पी०सी०यू०/ जैफेड से जांच करायी गई।
जांच अधिकारी की जांच आख्या से स्पष्ट हुआ, कि मूंगफली क्रय केन्द्र पी०सी०एफ क्रय एजेंसी द्वारा संचालित एफ०पी०ओ०, एच०डी०आई फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लि० शाहाबाद मण्डी एवं क्रय एजेंसी पी०सी०यू० से संचालित अष्टमूर्ति किसान प्रोड्यूसर कम्पनी लि० एवं रत्नावती फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लि० एवं उ०प्र० सहकारी जूट एवं कृषि विकास संघ लि० (जैफेड) के द्वारा संचालित क्रय केन्द्र आभाष किसान प्रोड्यूसर कम्पनी लि० शाहाबाद मण्डी एवं घासीराम एग्रो फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लि० के. द्वारा मानक के अनुरूप क्रय नहीं किया जा रहा है, तथा वास्तविक किसान से खरीद न करके एवं मनमाने ढंग से मूंगफली खरीद संदिग्ध व्यक्तियों व बिचौलियों से किया जा रहा है।जिला अधिकारी नें अपने पत्र में कहा है कि जनपद हरदोई में संचालित मूंगफली क्रय एजेंसी पी०सी०एफ०, पी०सी०यू० एवं उ०प्र० सहकारी जूट एवं कृषि विकास संघ लि० (जैफेड) द्वारा संचालित मूंगफली क्रय केन्द्रों को तत्काल प्रभाव से बन्द करने एवं फर्म को ब्लैकलिस्ट करने की कार्यवाही करने का कष्ट करें।जिलाधिकारी के पत्र के बाद हरदोई में मूंगफली की दलाली करने वाले बिचौलियों में हड़कंप मच गया है।
डीएम नें अपने पत्र को प्रमुख सचिव, सहकारिता विभाग उत्तर प्रदेश व आयुक्त एवं निबन्धक सहकारिता उत्तर प्रदेश व उपआयुक्त एवं उपनिबन्धक सहकारिता लखनऊ मण्डल, लखनऊ व सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक सहकारिता हरदोई व जिला प्रबन्धक पी०सी०एफ०/पी०सी०यू०/ जैफेड हरदोई को भी भेजा है।
