- REPORT BY:AADITYA DIXIT || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK
लखनऊ। पीजीआई के वृंदावन योजना स्थित श्री कृष्ण दत्त एकेडमी में सोमवार को आर्ट एंड क्राफ्ट विभाग की ओर से “रंग-ए-आजादी” प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सर्वजन हिताय संरक्षण समिति महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष व समाजसेविका रीना त्रिपाठी, एसकेडी अकादमी की डायरेक्टर निशा सिंह, सह डायरेक्टर कुसुम बत्रा, प्रशासनिक अधिकारी सुभाष तिवारी तथा फाइन आर्ट विभाग से लोकेश वर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर किया।
काकोरी क्रांति के 100 वर्ष, स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी के रंगों को थीम बनाकर आयोजित इस प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता से सबको प्रभावित किया। स्केचिंग, ऑयल पेंटिंग, क्ले मॉडलिंग, फोटोग्राफी और अन्य कला रूपों के जरिए बच्चों ने प्रकृति और देश की विविधता को शानदार तरीके से प्रस्तुत किया।बच्चों की बनाई कलाकृतियों में फाइन आर्ट की बारीकियों और मौलिक सोच का सुंदर संगम दिखा। प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए समाजसेविका रीना त्रिपाठी ने कहा –श्री कृष्ण दत्त एकेडमी का फाइन आर्ट विभाग वाकई काबिले-तारीफ है। यहां के प्रशिक्षक और बच्चे जीवन की विविधताओं को बेहद संवेदनशीलता के साथ चित्रित करते हैं। अन्य संस्थानों को भी ऐसी प्रदर्शनी से प्रेरणा लेनी चाहिए।संस्था की डायरेक्टर निशा सिंह ने बच्चों की हौसलाअफजाई करते हुए कहा कि इस तरह की प्रदर्शनियां बच्चों को प्रकृति से जोड़ने के साथ-साथ आत्मविश्वास भी बढ़ाती हैं। कला बच्चों को अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम देती है।सह डायरेक्टर कुसुम बत्रा ने हर कलाकृति को ध्यान से देखा और बच्चों से उसकी विशेषताओं के बारे में बातचीत की। उन्होंने कहा –यह प्रदर्शनी श्री कृष्ण दत्त एकेडमी को अन्य कॉलेजों से अलग पहचान दिलाती है। फाइन आर्ट विभाग बच्चों को न सिर्फ कला में दक्ष बनाता है बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और स्वरोजगार से जुड़ने की राह भी दिखाता है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी अतिथियों ने बच्चों की कला और रचनात्मकता की मुक्त कंठ से सराहना की। प्रदर्शनी ने यह साबित कर दिया कि श्री कृष्ण दत्त एकेडमी का फाइन आर्ट विभाग शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास का भी केंद्र है।
