मोहनलालगंज:सरकारी जमीन पर कब्जा कर अवैध निर्माण कराये जाने की हुई शिकायत,क्लिक करें और भी खबरें

-एडीएम सिटी ने तहसीलदार को जांच कर खुजौली में सरकारी जमीन  से अवैध कब्जा हटाये जाने के दिये निर्देश

  • REPORT BY:ANUPAM MISHRA || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK 

लखनऊ।मोहनलालगंज तहसील में सोमवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी सिटी महेन्द्र सिंह ने उपजिलाधिकारी पवन पटेल व सहायक पुलिस आयुक्त रजनीश वर्मा समेत सभी विभागो के अधिकारियो की मौजूदगी में फरियादियो की शिकायते सुनी।मोहनलालगंज तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में एडीएम सिटी महेन्द्र सिंह को शिकायती पत्र देते हुये प्रधान राज कुमार रावत ने बताया उनकी ग्राम पंचायत खुजौली में गांटा स०-2258जो कि सरकारी अभिलेखो में ऊसर भूमि दर्ज है उक्त भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर कुछ दबंग काम्प्लेक्स बना रहे है,हल्का लेखपाल व चौकी इंचार्ज के मना करने के बाद भी सरकारी जमीन पर कब्जा कर निर्माण कराया जा रहा है।एडीएम ने तहसीलदार को राजस्व व पुलिस टीम के साथ मौके पर जाकर सरकारी जमीन से तत्काल अवैध कब्जा हटाये जाने के निर्देश दिये।

बारिश के चलते जलभराव,मामला हाकिम तक

दूसरी शिकायत कृष्णपाल निवासी नारायनखेड़ा मजरा उतरावाॅ ने करते हुये बताया उनके घर जाने वाले रास्ते पर लगा खड़ंजा मार्ग काफी जर्जर है जिसके चलते बारिश का जलभराव रहता है ओर कीचड़ रहता है।क ई शिकायतो के बाद भी जर्जर खड़ंजे को अब तक ठीक नही कराया गया।एडीएम ने बीडीओ को जर्जर खड़ंजे को ठीक कराये जाने के निर्देश दिये।

बुजुर्ग विधवा कुसमा के बेटे से दबंग करा रहे बंधुआ मजदूरी

तीसरी शिकायत बुजुर्ग विधवा महिला कुसमा निवासी दखिना शेखपुर थाना निगोहां ने एसीपी रजनीश वर्मा से करते हुये बताया उसके बेटे राममिलन को काफी समय से अपने घर में बंधक बनाकर गांव के दबंग मजदुरी करा रहे है जब भी बेटे को छोड़ने की बात कहती हू तो उक्त दबंग ससुर टिल्लेबाज द्वारा उधार लिये गये तीन सौ रूपये अदा ना होने तक अपने घर पर बेटे से मजदूरी कराने की बात कहते है।उक्त दबंगो ने पूर्व में मुझे मृत साबितकर मेरा पैतृक मकान भी बेच डाला।एसीपी ने पीड़िता की शिकायत को गम्भीरता से लेते हुये थाना प्रभारी को जांच कर कार्यवाही किये जाने के आदेश दिये।

मनरेगा योजना में फर्जी हाजिरी दिखाकर लाखो का भ्रष्टाचार

चौथी शिकायत योगेन्द्र कुमार शुक्ला निवासी डिघारी करते हुये बताया उसकी ग्राम पंचायत में मनरेगा योजना में फर्जी हाजिरी दिखाकर 2023-24 में जमकर लाखो रूपये का भ्रष्टाचार प्रधान ने सचिव की मिलीभगत से किया।पूर्व में शिकायत के बाद भी मनरेगा में भ्रष्टाचार कर लाखो रूपये डकारने वाले प्रधान व सचिव पर अब तक कोई कार्यवाही नही हुयी।जब कि सीएम जनसुनवाई पोर्टल समेत ब्लाक अधिकारियो से साक्ष्यो के साथ शिकायत भी की।एडीएम ने बीडीओ को जांच कर कार्यवाही किये जाने के आदेश दिये‌।इस मौके पर बीडीओ आशुतोष श्रीवास्तव,तहसीलदार रितुराज शुक्ला समेत सभी अधिकारी मौजूद रहें।

शौचालय ना मिलने की शिकायत में जांच अधिकारी ने फर्जी निस्तारण रिपोर्ट लगायी..

रेखा मिश्रा निवासी ग्राम पंचायत डिघारी ने एसडीएम से शिकायत करते हुये बताया 2021-20 में उसे शौचालय आवंटित हुआ था लेकिन प्रधान व सचिव द्वारा प्रदान नही किया गया ओर ना ही उसके खाते में शौचालय निर्माण का पैसा आया।पूर्व में शिकायत करने पर 18जून को जांच अधिकारी श्रुति अग्निहोत्री ने 2021 में शौचालय मिलने की झूठी रिपोट लगा दी।जब कि उसे आज तक शौचालय नही मिला।एडीएम ने बीडीओ को जांच कर कार्यवाही किये जाने के निर्देश दियें।

खतौनी काउंटर पर  पाँच रूपये अधिक की हो रही वसूली,जिम्मेदार मौन
-मोहनलालगंज तहसील में खतौनी काउंटर पर निर्धारित शुल्क से पांच रूपये अधिक की प्रति खतौनी किसानो से हो रही वसूली

मोहनलालगंज तहसील में बीते काफी समय से कंप्यूटरीकृत खतौनी निकालने के नाम पर पांच रुपये अतिरिक्त की धनराशि वसूली जा रही है।प्रश्न यह है कि यह वसूली किसके इशारे पर की जा रही है। यह लोगों के लिए यक्षप्रश्न बना हुआ है।किसानों को खतौनी की नकल देने के लिए 15 रुपये शुल्क शासन से निर्धारित किया गया है। लेकिन कंप्यूटर आपरेटर द्वारा खतौनी की नकल देने में प्रति खतौनी 20 रुपये लिए जा रहे हैं।मोहनलालगंज तहसील में प्रतिदिन औसतम 200 के करीब खतौनिया निकलती है। जिससे एक हजार के आस-पास की अतिरिक्त वसूली आखिर किसके इशारे पर की जा रही है।एसडीएम व तहसीलदार कार्यालय से चंद कदम की दूरी पर स्थित खतौनी काउंटर पर बैठने वाले बाबू किसानो से अतिरिक्त पैसे लेकर अपनी जेबे भरने का काम कर रहे है लेकिन शिकायत के बाद भी जिम्मेदार कोई कदम नहीं उठा रहे हैं।अकेले मोहनलालगंज तहसील में कम्प्यूटरीकृत खतौनी देने के नाम पर एक साल में साढे तीन लाख रुपये की आस-पास की अधिक वसूली की जा रही है।किसान रामेश्वर निवासी राती ने बताया सोमवार को वो खतौनी निकालने गये तो बीस रूपये काउंटर पर मौजूद कर्मचारी ने लिये‌।जब कि निर्धारित शुक्ल 15रूपये है।किसान भारतलाल निवासी माई जी का पुरवा ने बताया उनसे दो खतौनी के काउंटर पर मौजूद कर्मचारियो ने साठ रूपये वसूले।जब की निर्धारित शुल्क दो खतौनी का तीस रूपये है।प्रांजुल साहू निवासी जबरौली ने बताया वो भी खतौनी निकलवाने आये थे काउंटर पर मौजूद कर्मचारी ने एक खतौनी के बीस रूपये वसूले।एडीएम पवन पटेल ने बताया खतौनी काउंटर पर निर्धारित शुल्क से ज्यादा की वसूली किये जाने की शिकायत मिली है।कर्मचारियो को फटकार लगाते हुये निर्धारित शुल्क लेने के निर्देश दिये गये है।पूरे मामले की जांच कराकर कार्यवाही भी की जायेगी।

नाली सफाई की शिकायत से भड़के प्रधानपति ने युवक को पीटा ,वीडियो वायरल

-दुकान में घुसकर मारपीट कर कार का शीशा तोड़ा,तीन गिरफ्तार

निगोहां थाना क्षेत्र के परसपुर ठ्ठठा गांव में नाली सफाई की शिकायत करना सोमवार को युवक को महंगा पड़ गया। शिकायत से नाराज प्रधान पति ने अपने बेटे व साथियो के साथ मिलकर युवक की जमकर पिटाई कर दी।जागरूक लोगो ने प्रधानपति के दबंगई व मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।वायरल वीडीओ को संज्ञान में लेकर एसीपी ने निगोहां पुलिस को त्वरित कार्यवाही किये जाने के आदेश दिये।जिसके बाद पुलिस ने मारपीट करने वाले प्रधानपति समेत दो को हिरासत मे लिया।निगोहां के परसपुर ठठ्ठा निवासी मनोज ने बताया उनके मोहल्ले की नालियों की काफी समय से सफाई नही की गयी थी।जिसे लेकर सोमवार को उन्होंने प्रधानपति मातादीन को फोन कर समस्या बताई। आरोप है कि फोन पर बातचीत के दौरान प्रधानपति खफा हो गए। कुछ देर बाद प्रधानपति मातादीन अपने बेटे और साथी के साथ उसके घर आ धमके ओर गाली-गालौज करने लगे।जब उसने विरोध जताया तो नाराज प्रधानपति ने साथियों के साथ मिलकर उसकी थप्पड़ो व लात घूसो से जमकर पिटाई कर दी।जागरूक ग्रामीणो ने प्रधानपति की दबंगई व मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर एसीपी रजनीश वर्मा ने थाना प्रभारी अनुज कुमार तिवारी को कार्यवाही के निर्देश दिये।जिसके बाद पुलिस ने प्रधा‌नपति समेत दो लोगो को हिरासत में लेकर शांतिभंग में चालान किया।

नाराज किसानों ने आवारा गौवंशो को पकड़कर आश्रय केंद्र पहुंचाया

जिम्मेदार अफसरों ने नही सुनी तो फसल बचाने के लिए किसानों को खुद छुट्टा गोवंश की धरपकड़ का बीड़ा उठाना पड़ा। सोमवार को दर्जनों किसानों ने खेतों में घेराबंदी कर छुट्टा गोवंशों को पकड़कर गोवंश आश्रय केन्द्र तक पहुंचाया। किसानों ने प्रशासन से छुट्टा गोवंशों की धरपकड़ का नियमित अभियान चलाए जाने की मांग की है।इन दिनों किसानों ने खेतों में धान, उर्द सहित कई फसलें कर रखी है किसानों का कहना है कि खुले में घूम रहे आवारा पशुओं से फसल बचाना मुश्किल हो गया है। किसान दिन-रात खेतों में रखवाली कर रहें हैं इसके बावजूद जरा सी चूक में पशुओं का झुंड खेतों में घुसकर फसलों को नुकसान पहुंचा देते हैं। इन आवारा पशुओं से परेशान सोमवार को बैरी, मगटइया और चिरानीखेड़ा गांव के दर्जनों किसानों ने मिलकर खुले में घूम रहे आवारा पशुओं को खदेड़कर घेराबंदी कर मशक्कत के बाद रस्सियों से बांधकर पिकअप गाड़ी में भरकर नजदीकी गौआश्रय केंद्र तक पहुंचाया। जिसके बाद किसानों ने राहत की सांस ली इस दौरन किसान राममिलन, औसान, जगदीश सहित कई किसानों ने बताया कि जब गौआश्रय केंद्र में मवेशियों को पकड़कर पहुंचाया जाता है तो कुछ दिनों बाद उन्हें फिर छोड़ दिया जाता है। नतीजा यह होता है कि फसलें बार-बार उजड़ जाती हैं और किसानों को मायूस होना पड़ता है। किसानों की मांग है कि गौआश्रय केंद्रों की व्यवस्था मजबूत की जाए और छोड़े गए मवेशियों की नियमित निगरानी की जाए तभी फसलें सुरक्षित हो सकती हैं।

गुर्जर गैंग के लीडर ने लोहे की राड से दो दोस्तो को पीटा,एडीएम से शिकायत

मोहनलालगंज क्षेत्र के हुलासखेड़ा मजरा पचौरी निवासी नीरज ने एडीएम सिटी महेन्द्र सिंह से सम्पूर्ण समाधान दिवस में लिखित शिकायत करते हुये बताया उनके गांव का रहने वाला रोहित दबंग किस्म का है ओर गुर्जर गैंग का लीडर है,बीते रविवार को वो अपने दोस्त संतोष के साथ मार्केट जा रहा था तभी सरेराह रोहित ने रोककर लोहे की राड से हमला कर बुरी तरह पिटाई कर दी‌।किसी तरह उसने व दोस्त ने मौके से भाग कर अपनी जान बचाई‌।पीड़ित ने बताया पूर्व में 27मई को भी रोहित ने अपने गैंग के सदस्यो के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी थी जिसके बाद पुलिस ने शिकायत पर गिरफ्तार कर उसे जेल भेजा था।पीड़ित ने बताया रोहित ने अपने इंस्टाग्राम पर गुर्जर कोड-044 लगा रखा है ओर देशी तंमचा लेकर चलता है।एडीएम ने मोहनलालगंज इंस्पेक्टर को जांच कर कार्यवाही के निर्देश दिये।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *