LUCKNOW:मनरेगा के 15 लोकपालों का एक वर्ष के लिए बढ़ाया गया कार्यकाल,क्लिक करें और भी खबरें

  • REPORT BY:K.K.VARMA || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK
लखनऊ:उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के अनुमोदन के उपरांत उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अन्तर्गत  कार्यालय ज्ञाप दिनांक 6 दिसम्बर 2021 द्वारा नियुक्त लोकपालों के सापेक्ष 15 लोकपाल विजय कुमार प्रयागराज धनन्जय कुमार राय बलिया दिवाकर त्रिवेदी लखीमपुर खीरी पवन कुमार लाल सन्तकबीरनगर विनीता पाण्डेय मऊ नवीन कुमार गोरखपुर आनन्द उपमन्यु बलरामपुर गंगा सिह सेगर जालौन राकेश कुमार श्रीवास्तव कुशीनगर लक्ष्मी श्रीवास्तव बाराबंकी डा. अरविन्द प्रताप सिह यादव सीतापुर महेंद्र विक्रम सिह सुल्तानपुर राज कुमार श्रीवास्तव अयोध्या गीता देवी गाजीपुर व शिवपूजन सिह चित्रकूट का कार्यकाल पुन: 1वर्ष के लिए बढ़ाया गया है। लोकपाल द्वारा लोकपाल तथा अपीलीय अधिकरण सम्बन्धी भारत सरकार की गाइडलाइन 20 मार्च 2023 के अनुसार प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध रूप से निस्तारण किया जायेगा एवं राज्य सरकार को त्रैमासिक रिपोर्ट एवं वार्षिक रिपोर्ट उपलब्ध कराया जाएगा।  असन्तोष प्रदर्शन पर राज्य सरकार द्वारा लोकपालकभी भी हटाये जा सकते हैं। प्रदर्शन का मूल्यांकन राज्य सरकार द्वारा किया जायेगा।लोकपाल के  क्रियाकलापों के निष्पादन के लिए प्रशासनिक व्यवस्था सम्बन्धित जनपदों के जिलाधिकारियों द्वारा की जायेगी।

प्रदेश में उर्वरक की उपलब्धता के लिए कृषि मंत्री ने ली बैठक,हर किसान को आवश्यकतानुसार मिलेगा उर्वरक-शाही

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने मंगलवार को विधान भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में महत्वपूर्ण बैठक की, जिसका उद्देश्य प्रदेश में किसानों के लिए उर्वरकों की समय पर और पर्याप्त उपलब्धता  करना था। बैठक में सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर और कृषि राज्यमंत्र बलदेव सिंह औलख भी उपस्थित रहे।बैठक के दौरान मंत्रियों ने खरीफ और रबी फसलों के लिए उर्वरकों की मांग, आपूर्ति और वितरण की वर्तमान स्थिति की गहन समीक्षा की। इस चर्चा का मुख्य केंद्र किसानों को सब्सिडी वाले उर्वरकों की आसान पहुँच था। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे जिला स्तर पर आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत करें और कालाबाजारी रोकने के लिए सख्त कदम उठाएं। बैठक में प्रमुख सचिव कृषि  रविंद्र, प्रमुख सचिव सहकारिता सौरभ बाबू, आयुक्त सहकारिता योगेश कुमार, निदेशक कृषि पंकज त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक उर्वरक  आशुतोष मिश्रा शामिल थे। इन अधिकारियों ने उर्वरक वितरण प्रणाली को और अधिक पारदर्शी और कुशल बनाने के लिए अपने विचार और सुझाव प्रस्तुत किए। कृषि मंत्री श्री शाही ने कहा कि सरकार किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने देगी और सरकार सुनिश्चित करेगी हर किसान को उसकी आवश्यकतानुसार उर्वरक मिले। विभाग एजेंसियों के साथ मिलकर काम कर रहा है ताकि आपूर्ति में कोई बाधा न आए और किसानों को समय पर खाद उपलब्ध हो सके।

समाजसेवा, राष्ट्र नवनिर्माण और जनजागरण के लिए निरंतर कार्य करने वाला राजनैतिक दल है बीजेपी-धर्मपाल

-मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता करें कार्यकर्ता

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने मंगलवार को कानपुर में कानपुर बुन्देलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों तथा जिला प्रभारियों के साथ संवाद किया। धर्मपाल सिंह ने हर घर तिरंगा अभियान, एक पेड़ मां के नाम, विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस सहित  अभियानों व कार्यक्रमों की बिंदुवाद बारीकी से समीक्षा की तथा पंचायत चुनाव व स्नातक विधान परिषद चुनाव की तैयारियों को लेकर सख्त निर्देश दिए। जिलाध्यक्षों को निर्देशित किया कि जिन मंडलो में मंडल अध्यक्ष घोषित नही हुए है उन मंडलों में आपसी सामंजस्य के आधार पर मंडल अध्यक्ष चयन प्रक्रिया पूर्ण की जाए।उन्होंने कहा, संवाद, सम्पर्क, समन्वय और सक्रियता से ही संगठन के कार्यों को गति मिलती है। मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम में सभी की सक्रिय सहभागिता होना चाहिए। एक-एक मतदाता से सम्पर्क किया जाए तथा जो भी मतदाता मतदाता सूची में नही है, उन्हें मतदाता बनाया जाए। प्रत्येक अभियान का क्रियान्वयन प्रभावी, समयबद्ध होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम किसी भी दायित्व पर हो लेकिन हमारे अंदर यह भाव होना चाहिए कि हम कार्यकर्ता के रूप में अपने बूथ के मजबूत स्तम्भ है। आगामी चुनौतियां और कार्यक्रमों की सफलता इसी प्रतिबद्धता और समर्पण से सुनिश्चित होंगी।उन्होंने जिलाध्यक्षों से नियमित मंडलों में प्रवास का स्वभाव विकसित करने के साथ संगठन के पुराने कार्यकर्ताओं, नेताओं, पदाधिकारियों से सम्पर्क, संवाद करते हुए उन्हें कार्यक्रमों से जोड़ने के लिए निर्देशित किया।  भारतीय जनता पार्टी सिर्फ चुनावी संगठन नही है बल्कि संगठन तभी मजबूत होगा जब हम सभी गांव, घर, मौहल्लों, पगडंडियों तक पहुंचे और लोगों को राष्ट्रवाद की धारा से जोड़े। इसके लिए मंच, माला, माईक से दूर रहते हुए बूथ स्तर तक सक्रियता और समाज के अंतिम पायदान तक पहुंचने के लिए जुटना होगा। हमारी सजगता में ही हमारी सफलता निहित है। सपा, कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी दलों के द्वारा फैलाए जा रहे झूठ और भ्रम को सजगता, सत्यता के साथ समाप्त करना है। हमारे पास सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के संकल्प आच्छादित मोदी सरकार व योगी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं है। मोदी के नेतृत्व में आर्थिक व सामरिक रूप से मजबूत भारत दुनिया के सामने है।सांस्कृतिक विरासत का परचम वैभव के साथ फहरा रहा है। मोदी के रूप में विश्व का सबसे लोकप्रिय नेतृत्व हमारे पास है। योगी के नेतृत्व में सशक्त कानून व्यवस्था से भयमुक्त उत्तर प्रदेश में सभी की सुरक्षा की गारंटी है। हमें उपलब्धियां और विपक्ष के काले कारनामें लेकर जनता के बीच पहुंचना है। आगामी समय में पंचायत चुनाव तथा स्नातक विधान परिषद सदस्य चुनाव में निश्चित विजय के लिए पूर्व तैयारी और पूर्ण तैयारी की योजना पर काम करना है।

बीजेपी के प्राथमिक सदस्य भाजपा की पूंजी,सक्रिय बूथ संगठन के जनाधार विस्तार की गारंटी-धर्मपाल सिंह

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने मंगलवार को उन्नाव में मंडल अध्यक्षों, शक्ति केन्द्र संयोजकों के साथ संवाद किया। धर्मपाल सिंह ने कहा कि मंडल इकाई  भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक ढांचे की मजबूत कड़ी है। यही वह केन्द्र है जहां पार्टी की विचारधारा, कार्यक्रम और अभियान जमीनी स्तर पर जीवंत रूप लेते है। मंडल की शक्ति बूथ तथा शक्तिकेन्द्र की मजबूत संरचना में समाहित होती है। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव के लिए पूर्व तैयारी और पूर्ण तैयारी की नीति पर चलते हुए काम करना है। भाजपा के प्राथमिक सदस्य भाजपा की पूंजी है। हमारी जिम्मेदारी है कि हम उनसे सतत सम्पर्क करते हुए उन्हें संगठनात्मक कार्यक्रमों से जोड़े। मंडल इकाई संगठन की धुरी है और शक्तिकेन्द्र उसकी कार्यशीलता का आधार है। मंडल अध्यक्ष, शक्तिकेन्द्र संयोजक तथा बूथ अध्यक्षों के संवाद तथा समन्वय से ही संगठन की अपेक्षाएं धरातल पर मूर्तरूप लेती है। मंडल अध्यक्ष जितना सक्रिय होगा उसी के अनुरूप शक्ति केन्द्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष तथा बूथ समिति की सक्रियता परिलक्षित होगी। मंडल अध्यक्ष तथा शक्तिकेन्द्र संयोजकों को मिलकर नियमित संवाद और समन्वय करते हुए सभी बूथों को सक्रिय करने की बड़ी जिम्मेदारी है। सभी बूथों पर पार्टी के वार्षिक कार्यक्रम प्रभावी रूप से सम्पन्न हो, नियमित मासिक बैठक हो, मन की बात से बड़ी संख्या में लोगों को जोड़ने का काम हो तथा प्रत्येक बूथ के प्रत्येक मतदाता तक सम्पर्क व संवाद से ही बूथ सक्रिय व प्रभावी बनेगा। बूथ समिति के प्रत्येक सदस्य की जिम्मेदारी तथा जवाबदेही निर्धारित हो तथा बूथ अध्यक्ष का मंडल अध्यक्ष व शक्ति केन्द्र संयोजक से नियमित संवाद हो। संगठन के सभी कार्यक्रम व अभियान प्रत्येक बूथ पर प्रभावी रूप से सम्पन्न हो। बीएलए-2 के पास मतदाता सूची होना चाहिए और मतदाता सूची की पूरी मैपिंग भी होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही बूथ समिति के पास बूथ के एक-एक मतदाता की पूरी जानकारी होना चाहिए। बूथ पर केन्द्र सरकार एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा ऐतिहासिक निर्णयों के साथ बार-बार और हर बार संवाद का स्वभाव विकसित करना चाहिए। जहां बूथ सक्रिय है वहीं संगठन मजबूत है। क्योंकि सक्रिय बूथ ही विचारधारा के प्रसार और चुनाव में जीत के साथ संगठन के जनाधार विस्तार की गारंटी है। आगामी समय में पंचायत चुनाव होने है। इसके लिए हमें पूर्व तैयारी और पूर्ण तैयारी की नीति पर चलते हुए काम करना है। आगामी समय में सेवा कार्य, जनसम्पर्क अभियान तथा विशेष संगठनात्मक कार्यक्रमों को पूरी ऊर्जा तथा प्रतिबद्धता के साथ सम्पन्न करना है। लाभार्थियों से सम्पर्क तथा पात्र लोगों को योजनाओं से लाभान्वित कराने का कार्य भी करना है। बूथ स्तर पर सभी महापुरूषों की जयंती मनाई जाए तथा स्थानीय लोगों को अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रमों से जोड़ा जाए। बूथ पर निवास करने वाले प्रदेश, क्षेत्र, जिला, मंडल के सभी पदाधिकारियों, मोर्चा पदाधिकारियों को भी नियमित कार्यक्रमों से जोड़ा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सक्रिय बूथ के लिए मंडल अध्यक्ष व शक्तिकेन्द्र संयोजकों को अधिक सक्रिय होना पड़ेगा।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *