LUCKNOW:फर्जी भारतीय दस्तावेज तैयार कर बनाते थे विदेशी नागरिकों के आधार कार्ड,सरगना सहित आठ गिरफ्तार

-उत्तर प्रदेश एटीएस ने किया गिरोह का खुलासा,अन्य की तलाश में दबिश जारी

  • REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK 

लखनऊ: रोहिंग्या बांग्लादेशी एवं अन्य विदेशी नागरिकों के फर्जी भारतीय दस्तावेज तैयार कर आधार बनाने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का यूपी एटीएस ने खुलासा कर मुख्य सरगना सहित गिरोह के आठ सदस्यों को गिरफ्तार कर अन्य की तलाश में कई जगहों में दबिश देकर सर्च ऑपरेशन चल रहा है।सभावना जतायी गयी है कि जल्द ही अन्य लोग एटीएस की गिरफ्त में होंगे ।

पकडे गये मोहम्मद नसीम पुत्र अब्दुल करीम निवासी मंदे आजमगढ़,मोहम्मद शाकिब पुत्र अबरार अहमद निवासी मंदे आजमगढ़,हिमांशु राय पुत्र हीरा राय निवासी ग्राम सरसेना पो. छपरा जनपद मऊ,सलमान अंसारी पुत्र महबूब हसन निवासी आरसी 936 इन्दिरा बिहार खौ खौरा कालोनी गाजियाबाद,गौरव कुमार गौतम पुत्र पन्नेलाल निवासी जुआ बिधुना जिला औरैया,राजीव तिवारी पुत्र अवधेश तिवारी निवासी 963 चौरी चौरा गोरखपुर,विशाल कुमार पुत्र भीमराज नि. ग्राम भदाव पोस्ट मालतारी थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ,गुप्ता पुत्र श्री कृष्ण गुप्ता नि. ग्राम मदापुर समसपुर पोस्ट व थाना घोसी जनपद मऊ के पास से फर्जी आधार कार्ड बनाने में प्रयोग किए जाने वाले भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक डिवाईस, फिंगर स्कैनर, लैपटॉप, मोबाईल फोन्स, भारी मात्रा में बने हुए भारतीय दस्तावेज एवं आधार कार्ड बरामद किया ।

बतादें कि उत्तर प्रदेश एटीएस को जानकारी मिली थी कि उत्तर प्रदेश के आजमगढ़, गोरखपुर, सहारनपुर, मऊ, औरैया तथा पश्चिम बंगाल के जनपद मुर्शीदाबाद, कोलकाता व बिहार के जनपद लखीसराय, कटिहार व दिल्ली एनसीआर आदि क्षेत्रों में कुछ जन सेवा केन्द्र का संचालन करने वाले आधार कार्ड बनाने के लिये रजिस्टर्ड हैं।इनके द्वारा अवैध तरीके से बांग्लादेशी व रोहिन्याओं तथा अन्य अपात्र लोगों के वीपीएन का प्रयोग कर या सिस्टम को रिमोट पर लेकर फर्जी आधार कार्ड बनाये जा रहे हैं।इसके अतिरिक्त आधार कार्ड में फर्जी तरीके से गलत संशोधन किया जा रहा हैं।उत्तर प्रदेश एटीएस को यह भी पता चला कि इस गिरोह द्वारा बनाये गये या संशोधित किये गये फर्जी आधार काडों के धारकों ने फर्जी भारतीय दस्तावेजों के आधार पर बने फर्जी आधार कार्डों के जरिये पासपोर्ट बनवाने वालों में अपात्र विदेशी व्यक्ति-अवैध घुसपैठिये, बांग्लादेशी, रोहिंग्या, नेपाली लोग सम्मिलित हैं।

फर्जी तरीके से भारतीय दस्तावेज एवं आधार कार्ड बनवाने वाले लोग इनको भारी रकम अदा कर रहे हैं। फर्जी आधार कार्ड का प्रयोग करके सरकारी योजनाओं में अनुचित लाभ भी ले रहे है।इस पर उत्तर प्रदेश एटीएस ने तकनीक का प्रयोग कर पता किया कि यह गिरोह आर्थिक लाभ के लिए दलालों के माध्यम से ऐसे लोगों से संपर्क करता है, जिनके पास कोई भी भारतीय दस्तावेज नहीं है। जिनको जन्मतिथि आदि जैसे परिवर्तित न होने वाले रिकॉर्ड में परिवर्तन कराना होता है फिर ऐसे लोगों का इस गिरोह के सदस्यों द्वारा फर्जी दस्तावेज जैसे जन्म प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, शपथ पत्र आदि तैयार करवाकर इनके द्वारा अवैध रूप से आधार कार्ड बनाया जाता था।

इसको लेकर यूपी एटीएस ने बीती 19 अगस्त को धारा 152,318(4),319,336,337,340,61 (2) थाना आंतकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) लखनऊ पर मुकदमा दर्ज किया गया। मुकदमा दर्ज होने के बाद यूपी एटीएस ने उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जनपदों में दबिश डालकर अब तक कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया एवं उनके पास से फर्जी आधार कार्ड एवं अन्य भारतीय दस्तावेज बनाने में प्रयोग किए जाने वाले उपकरण बरामद किए।यूपी एटीएस के मुताबिक आरोपियों को गहन पूछताछ के लिए पुलिस कस्टडी रिमांड के लिए न्यायालय से अनुरोध किया जाएगा जिससे इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगो के सम्बन्ध में पूछताछ कर और अधिक जानकारी की जा सके।

 

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *