मोहनलालगंज:अधिवक्ता पर जानलेवा हमले के आरोपी को नहीं पकड़ सकी पुलिस,क्लिक करें और भी खबरें

-मोहनलालगंज के बैरीसालपुर में तीन दिन पहले जमीनी विवाद में अधिवक्ता पर कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या की हुयी थी कोशिश,मुकदमा दर्ज होने  के बाद फरार हुए आरोपी 

  • REPORT BY:ANUPAM MISHRA || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK 

लखनऊ ।मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के बैरीसालपुर में तीन दिन पहले जमीनी विवाद में अधिवक्ता की हत्या के इरादे से कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करने के मुख्य आरोपी को पुलिस गिरफ्तार करने में नाकाम साबित हुयी।वही घटना में शामिल अज्ञात पांच आरोपियो की पहचान कराने में भी नाकाम रही।जिसको लेकर अधिवक्ताओ में रोष व्याप्त है।
ज्ञात हो निगोहां कस्बे के स्टेशन मोड़ निवासी अधिवक्ता रमाकान्त मिश्रा पैतृक गांव मीरखनगर में स्थित अपने खेतो पर मगंलवार की सुबह बाइक से जा रहे थे जैसे ही वो मोहनलालगंज के बैरीसालपुर गांव के पास पहुंचे ही थे कि तभी‌ जमीनी विवाद की रंजिश में चचेरे भाई रमाकान्त ने अपने साथियो के साथ मिलकर रोक लिया ओर हत्या के इरादे से कुल्हाड़ी से सिर पर ताबड़तोड़ कई वारकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया।इस दौरान अधिवक्ता के सिर पर लगा हेलमेट टूट गया।चीख पुकार सुनकर ग्रामीण मौक पर दौड़े तो आरोपी अपने साथियो संग जान से मारने की धमकी देत हुये मौके से भाग निकला।पीड़ित अधिवक्ता की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद समेत पांच अज्ञात पर हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओ में मुकदमा दर्ज कर आरोपियो की जल्द गिरफ्तारी का दावा किया लेकिन घटना के 72घंटे से ज्यादा बीत जाने के बाद भी मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में नाकाम रही।यही नही पुलिस घटना में शामिल अज्ञात आरोपियो की पहचान भी नही करा सकी।एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया फरार आरोपियो की गिरफ्तारी के लिये पुलिस की कई टीमो को लगाया गया है,जल्द ही आरोपियो को गिरफ्तार कर सलाखो के पीछे भेजा जायेगा।

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल,हालत गम्भीर

मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के गौरा में स्थित सूर्या सैनिक स्कूल के पास गुरूवार की देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया।राहगीरो की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घायल युवक रामकरन(23वर्ष) निवासी लोखरिया थाना गोसाईगंज को एम्बुलेंस की मदद से इलाज के लिये सीएचसी लेकर पहुंची।जहां डाक्टर ने युवक की हालत गम्भीर देख इलाज के लिये ट्रामा टू रेफर कर दिया।पुलिस से सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिजन घायल युवक को इलाज के लिये ट्रामा टू लेकर गये।जहां भर्ती कर युवक का इलाज जारी है ओर हालत गम्भीर बनी हुयी है।

 चालक को झपकी आने के बाद अनियंत्रित कार खाई में गिरी

मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के हीरालालखेड़ा गांव के पास गुरूवार की सुबह एक तेज रफ्तार कार के चालक विपिन यादव निवासी मरूई को झपकी आ गयी।जिसके बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के खम्भे तोड़ती हुयी खाई में जा गिरी।दुर्घटना में कार चालक घायल हो गया।सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को इलाज के लिये अस्पताल भेजा।वही खम्भो के टूटने से उसके ऊपर रखा ट्रासफार्मर भी नीचे गिर गया।जिसके चलते हीरालालखेड़ा गांव की विद्युत आपूर्ति ठप्प हो गयी।

 मेड़ से निकलने के विवाद में दो पक्षो में मारपीट,तीन घायल

मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के मनोहरापुर गांव में खेत की मेड़ से निकलने को लेकर दो पक्षो में विवाद के बाद मारपीट हो गयी।जिसमें दोनो पक्षो के तीन लोग घायल हो गये।पुलिस ने दोनो पक्षो की तहरीर पर मारपीट समेत अन्य धाराओ में मुकदमा दर्ज कर दो लोगो को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान किया।मोहनलालगंज के मनोहरापुर निवासी शिवकुमार ने बताया बीते बुद्ववार को पत्नी विमला देवी के साथ वो मेड़ से अपने खेतो में जा रहा था तभी विपक्षी देवेन्द्र कुमार ने अपने साथियो संग मिलकर गाली गालौज करते हुये उक्त रास्ते से जाने से मना कर दिया।जिसके बाद दोनो पक्षो से आधा दर्जन लोग मौके पर इकट्ठा हो गये ओर लाठी डंडो से जमकर मारपीट हुयी।मारपीट में एक पक्ष के शिव कुमार व उसकी पत्नी विमला व दूसरे पक्ष के देवेन्द्र घायल हो गये।इंस्पेक्टर दिलेश कुमार सिंह ने बताया दोनो पक्षो की तहरीर पर मारपीट समेत अन्य धाराओ में क्रास मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी हैं।

मोहनलालगंज व निगोहां से कावड़ियो का जत्था बाबा बैजनाथ धाम रवाना

मोहनलालगंज व निगोहां से गुरूवार को 350 कावड़ियों का जत्था हर हर बम-बम के जयकारों के साथ झारखण्ड के देवघर में स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम के दर्शनो के लिए रवाना हुआ,जत्थे में मोहनलालगंज व निगोहां समेत आस-पास के दर्जनो गांवों के लोग शामिल थे।

निगोहां कस्बे से सन्तोष शर्मा,शिवचन्द्र,मोनू शर्मा,उत्तम सिंह समेत 300कावड़ियो का जत्था डीजे पर बज रहे भक्ति गीतो पर नाचते गाते पैदल बछरावां रेलवे स्टेशन पहुंचकर ट्रेन से बाबा धाम देवघर के लिये रवाना हुआ।इस दौरान प्रधान अभय कान्त दीक्षित,बब्बू गुप्ता व पिंकू गुप्ता व प्रियंका सिंह रघुवंशी समेत सभ्रांत लोगो ने जगह जगह कावाड़ियो का जोरदार स्वागत किया।मोहनलालगंज कस्बे से अमरनाथ सेवा दल के प्रमुख बेटू गुप्ता के नेतृत्व में विनीत मिश्रा,अतुल सिंह,हर्ष चौरसिया,रानू पांडेय,पवन सिंह,शालू बाजपेयी समेत ढाई दर्जन के करीब कावड़ियो का जत्था शिवाला मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद हर हर बम बम के जयकारे लगाते हुये झारखंड के देवघर में बाबा बैद्यनाथ धाम के दर्शनो को चारबाग रेलवे स्टेशन पहुंचकर ट्रेन से रवाना हुआ।

झारखंड के देवघर पहुंचने पर कावड़ियो के सभी जत्थे सुल्तानगंज से कावड़ में गंगाजल भरकर 105किलोमीटर की पैदल यात्रा करने के बाद देवघर स्थित बाबा धाम पहुंचकर जलाभिषेक व दर्शन करेगे।जिसके बाद वापस लौटेगे।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *