
- REPORT BY::एस्ट्रोलॉजर पवन कुमार सिंह | EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK | Updated at : 21 अगस्त, 2025
Horoscope Today 21 अगस्त , 2025 : 21 अगस्त का 12 राशियों का राशिफल आप के लिए कैसा रहेगा,आज के राशिफल में दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल है।इसे पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। इस दैनिक राशिफल को पढ़कर आप चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रह सकते है ।आपको एस्ट्रोलॉजर पवन कुमार सिंह बता रहे हैं 21 अगस्त का राशिफल।
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा, आपकी आर्थिक समस्याएँ सुलझ जाएँगी। अपनी छवि को धूमिल न होने दें। ज़रूरत से ज़्यादा खाने से बचें। आपका दिमाग़ काम-काज की उलझनों में फँसा रहेगा, जिसके चलते आप परिवार और दोस्तों के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। आपके जीवन-साथी की सेहत तनाव और चिंता का कारण बन सकती है। किसी भी शुभ समय और रंग की संस्तुति नहीं की जाती है।
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आप किसी ऐसे व्यक्ति से जुड़ सकते हैं जो आपका भरपूर मनोरंजन करता है। आप किसी बात को लेकर परेशान रहेगें और असुरक्षित महसूस कर सकते हैं। धैर्य से काम करें। कोई नया विचार आपको आर्थिक तौर पर फ़ायदा दिलायेगा। कामकाज के सिलसिले में की गयी यात्रा दीर्घावधि में फ़ायदेमंद साबित होगी। महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए आज सुबह 10 से 11 बजे के बीच का समय शुभ रहेगा। आज अपने कपड़ों के कुछ हिस्से में गुलाबी रंग का प्रयोग करें।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
कोई आश्चर्यजनक सकारात्मक समाचार आपको मिल सकता है। आपके मित्रों और परिवार के बीच कुछ गलतफहमियाँ पैदा हो सकती हैं। आप क्रोधित महसूस कर सकते हैं। अटके हुए मामले और घने होंगे व ख़र्चे आपके दिमाग़ पर छा जाएंगे। आपका प्रतिस्पर्धी स्वभाव आपको जीत दिलाने में सहयोग देगा। महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए आज सुबह 10 बजे से 11 बजे के बीच का समय शुभ रहेगा। आज अपने कपड़ों के कुछ हिस्से में पीले रंग का प्रयोग करें।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
शांत रहें। डरें या भ्रमित न हों, और कार्यक्षेत्र में अवसरों को हांथ से निकलने न दें। आपका आर्थिक पक्ष आज मजबूत रहेगा। कारोबारी आज किसी करीबी की गलत सलाह के कारण परेशानी में आ सकते हैं। जॉब करने वाले जातकों को आज कार्यक्षेत्र में सोच-समझकर चलने की जरुरत है। महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए आज दोपहर 2:00 बजे से 3:40 बजे के बीच का समय शुभ रहेगा। आज अपने कपड़ों के कुछ हिस्से में सफेद रंग का प्रयोग करें।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आर्थिक लाभ की प्रबल संभावना है, लेकिन जुए से दूर रहें। अपने शब्दों का प्रयोग सोच-समझकर करें। आज कार्यक्षेत्र में किसी विशेष व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है। आपका अपने जीवनसाथी के साथ तनावपूर्ण संबंध रह सकता है। जहां तक सम्भव हो बात को बढ़ने न दें। महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए आज शाम 6:00 बजे से रात 8:00 बजे के बीच का समय शुभ रहेगा। आज अपने कपड़ों के कुछ हिस्से में मैरून रंग का प्रयोग करें।
कन्या दैनिक राशिफल ( Virgo Daily Horoscope)
अपने व्यवहार में संयमित और सतर्क रहना बेहद ज़रूरी है। आपको उन पहलुओं को ध्यान में रखना है, जिन्हें आप लंबे समय से अनदेखा करते हुए आ रहे हैं। अपनी महत्वाकांक्षाओं को क़ाबू में रखें। जब आप समूह में हों तो ध्यान रखें कि आप क्या कह रहे हैं। महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए आज दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे के बीच का समय शुभ रहेगा। आज अपने कपड़ों के कुछ हिस्से में सफेद और पेस्टल रंग का प्रयोग करें।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज आपको एक नई अंतर्दृष्टि प्राप्त हो सकती है जो आपके जीवन को महत्वपूर्ण रूप से प्रभावित करेगी। पैसों की कमी आज घर में कलह की वजह बन सकती है। कार्यक्षेत्र में परिस्थितियाँ आपके पक्ष में लगती हैं। यात्रा के मौक़ों को हाथ से नहीं जाने देना चाहिए। महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए आज दोपहर 12 बजे से पहले का समय शुभ रहेगा। आज अपने कपड़ों के कुछ हिस्से में नीले रंग का प्रयोग करें।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
कार्यस्थल और घर, दोनों जगह लोगों के साथ तालमेल बिठाने के लिए आपको जो काम करने की ज़रूरत है। यह आपके लिए अपनी गलतियों से सीखने और सभी चिंताओं को पीछे भूलकर काम करने का समय है। बच्चे और परिवार दिन का केंद्र-बिंदु रहेंगे। महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए आज सुबह 10:00 से 11:30 बजे के बीच का समय शुभ रहेगा। आज अपने कपड़ों के कुछ हिस्से में हरे रंग का प्रयोग करें।
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज आप आत्मविश्वास से भरपूर हैं। अपनी समस्या सुलझाने की क्षमता से आप दूसरों को आश्चर्यचकित कर देंगे। जीवन में विभिन्न क्षेत्रों में आवश्यक परिवर्तन कर पाएंगे। घमंड न करें। रचनात्मक काम आपको सुक़ून देगा। आर्थिक हालात थोड़े तंग हो सकते हैं। महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए आज शाम 4.15 बजे से 5.45 बजे के बीच का समय शुभ रहेगा। आज अपने कपड़ों के कुछ हिस्से में लाल रंग का प्रयोग करें।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज, दूसरों को आपकी योजनाओं और निजी मामलों के बारे में जानने की उत्सुकता रहेगी। आपकी यात्रा अच्छी रहेगी। आप परिवार के साथ आनंदित समय बिता सकते हैं। दफ़्तर की परेशानियों को हल करने में आपको मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए आज शाम 4 बजे से 5 बजे के बीच का समय शुभ रहेगा। आज अपने कपड़ों के कुछ हिस्से में ग्रे रंग का प्रयोग करें।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आप अतीत में की गई किसी गलती को स्वीकार कर पाएँगे और उसका प्रायश्चित भी कर पाएँगे। आप भावुक हो सकते हैं। अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएं। संवेदना का स्वभाव अपनाएँ। सट्टेबाजी से दूर रहें। पारिवारिक तनावों को अपनी एकाग्रता भंग न करने दें। महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए आज शाम 4 से 6.30 बजे के बीच का समय शुभ रहेगा। आज अपने कपड़ों के कुछ हिस्से में लाल रंग का प्रयोग करें।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आप छोटी-मोटी समस्याओं के कारण परेशान हो सकते हैं। क्रोध न करें। अपने रिश्ते पर ध्यान दें। काम का बोझ आपमें खीज पैदा करेगा। किसी भी ख़र्चीले काम या योजना में हाथ डालने से पहले ठीक तरह से सोच-विचार कर लें। आज काफ़ी दिगाग़ी कसरत मुमकिन है। महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए आज शाम 7:15 से 9:15 बजे के बीच का समय शुभ रहेगा। आज अपने कपड़ों के कुछ हिस्से में मैरून रंग का प्रयोग करें।
आज 21 अगस्त का पंचाग
दिनांक – 21 अगस्त 2025,दिन – गुरूवार,मास – भाद्रपद,पक्ष – कृष्ण पक्ष,शक संवत-1947 विश्वावसु,विक्रम संवत – 2082 कालयुक्त,तिथि – त्रयोदशी (12.45 PM तक) चतुर्दशी (12.45 PM से),सूर्योदय – 06.09 AM,सूर्यास्त – 06.50 PM,नक्षत्र – पुर्नवसु (12.27 AM तक) पुष्य (12.27 AM से),हिन्दु त्योहार/व्रत – मास शिवरात्रि,अमृत काल – 05.49 PM से 07.23 PM तक,दिशाशूल- दक्षिण दिशा की ओर,राहू काल – 02.05 PM से 03.40 PM तक,भद्रा – 12.44 PM से, पंचक – नहीं
