- REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK
लखनऊ:यूपी के सहारनपुर जिले के थाना कुतुबशेर पुलिस की चेकिंग के दौरान बदमाशों से मुठभेड़ हो गई।बदमाशों ने पुलिस टीम को देखते ही फायरिंग कर दी।जबाब में जब पुलिस ने फायरिंग की तो तीन बदमाश घायल हो गये ।
पुलिस के मुताबिक सहारनपुर जिले के थाना कुतुबशेर पुलिस ने चेकिंग के दौरान मानकमऊ से ग्राम थरोली जाने वाले रास्ते पर नहर पटरी के पास बदमाशों को रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।पुलिस ने जब मोर्चा सभाल कर फायरिंग शुरू की तो आरोपी आसिफ,साजिद घायल हो गये, जिन्हें गिरफ्तार किया गया।पकड़े गये आरोपियों के कब्जे से लगभग 50 लाख रूपये कीमत की 502 ग्राम अवैध स्मैक,एक मोटर साइकिल,दो अवैध तमंचा और जीवित तथा खोखा कारतूस बरामद हुये।पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा।पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी आसिफ के विरूद्ध सहारनपुर के विभिन्न थानों पर डकैती, हत्या का प्रयास, सीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट, गुण्डा एक्ट, गैंगेस्टर एक्ट के लगभग दो दर्जन मुकदमें तथा साजिद के विरूद्ध हत्या का प्रयास, आबकारी एक्ट, सीएस एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, गैंगेस्टर एक्ट के करीब एक दर्जन मुकदमें दर्ज हैं।
25-25 हजार रूपये के पुरस्कार घोषित चार अपराधी गिरफ्तार
सोनभद्र,गौतमबुद्धनगर,गाजियाबाद,गोरखपुर जिले की पुलिस ने 25-25 हजार रूपये के पुरस्कार घोषित चार अपराधी गिरफ्तार किये।यह अपराधी पुलिस टीम को काफी समय से चकमा दे रहे थे। पुलिस के मुताबिक प्रदेश के सोनभद्र जिले के थाना करमा पुलिस ने बैडाड़ तिराहा के पास से पुरस्कार घोषित आरोपी उमेश को गिरफ्तार किया।पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी थाना करमा पर पंजीकृत गैंगेस्टर एक्ट के मुकदमें में वॉछित चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर जिला स्तर से 25 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित था।इसको लेकर थाना करमा पुलिस विधिक कार्यवाही कर रही है।
पुलिस के मुताबिक कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के थाना फेस-1 पुलिस टीम ने गोल चक्कर के पास से पुरस्कार घोषित शाहरूख को गिरफ्तार किया।पकड़ा गया आरोपी शातिर किस्म का अपराधी है, जो थाना फेस-1 पर दर्ज मुकदमें में वांछित चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर कमिश्नरेट स्तर से 25 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित था।
पुलिस के मुताबिक कमिश्नरेट गाजियाबाद के थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस टीम ने चौकी क्षेत्र पुस्ता से पुरस्कार घोषित आरोपी चांद कुरैशी उर्फ अरशद को गिरफ्तार किया गया।पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी शातिर किस्म का अपराधी है, जो थाना ट्रोनिका सिटी पर दर्ज मुकदमें में वांछित चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर कमिश्नरेट स्तर से 20 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित था।
पुलिस के मुताबिक गोरखपुर/जीआरपी थाना गोरखपुर पुलिस टीम ने रेलवे स्टेशन गोरखपुर सैलुन गेट के पास से पुरस्कार घोषित आरोपी प्रिन्स उर्फ मोनू उर्फ जंगली को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके विरूद्ध गोरखपुर व अनुभाग गोरखपुर के विभिन्न थानो में हत्या का प्रयास, लूट, चोरी, एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट आदि के 20 मुकदमें दर्ज है। गिरफ्तार आरोपी गोरखपुर से वांछित चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर दस हजार रूपये का पुरस्कार घोषित था।
इटावा में चोरी की घटना का खुलासा
इटावा जिले के थाना बकेवर पुलिस टीम ने पूर्वी तिराहे के पास से आरोपी मोहित उर्फ राजा को गिरफ्तार कर चोरी की घटना का अनावरण किया। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से चोरी के भारी मात्रा में सोने चांदी के आभूषण व चोरी के 22 हजार 700 रूपये नगद बरामद हुए।पुलिस के मुताबिक थाना बकेवर इलाके में अज्ञात चोरो ने चोरी की घटना की थी, जिसको लेकर थाना बकेवर पर मुक़दमा दर्ज कर घटना के अनावरण के प्रयास किये जा रहे थे। गिरफ्तार आरोपी से बरामद रूपया, आभूषण चोरी की घटना से सम्बन्धित है। गिरफ्तार आरोपी शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके विरूद्ध इटावा के विभिन्न थानो में चोरी, गैंगेस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट के करीब सत्रह मुकदमे दर्ज है।
तीन आरोपियों को कुशीनगर जिले की पुलिस ने दबोचा
कुशीनगर जिले के थाना पटहेरवा पुलिस टीम ने क्षेत्र से तीन आरोपियों अमरेश,महेश कुमार,जाहिद उर्फ गुच्चक को गिरफ्तार किया।जिनके कब्जे से चोरी की दस मोटर साइकिल बरामद की।पकड़े गये अमरेश के विरूद्ध कुशीनगर के विभिन्न थानों पर लूट, हत्या का प्रयास, वाहन चोरी, धोखाधड़ी, आर्म्स एक्ट के करीब आधा दर्जन मुकदमें व जाहिद उर्फ गुच्चक के विरूद्ध कुशीनगर जिले के थाना पटहेरवा पर वाहन चोरी, आर्म्स एक्ट के कई मुकदमें दर्ज हैं।
