सरोजनीनगर:16 वर्षीय छात्रा को फेक आईडी से बदनाम करने की कोशिश,क्लिक करें और भी खबरें

  • REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK

लखनऊ। बन्थरा थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय छात्रा को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा फेक आईडी के जरिए सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक फोटो और कमेंट्स डालकर बदनाम करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता मनोज कुमार जोशी जो कटी बगिया बन्थरा के निवासी हैं, ने थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।प्रार्थना पत्र में मनोज कुमार जोशी ने बताया कि उनकी पुत्री जो पहाड़पुर गजोधर प्रसाद विद्यालय में कक्षा 9 की छात्रा है, पिछले कुछ महीनों से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा फर्जी आईडी के माध्यम से आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट कर परेशान की जा रही है। यह कृत्य उनकी बेटी को सामाजिक रूप से बदनाम करने की साजिश का हिस्सा है।मनोज कुमार ने थाना प्रभारी से अनुरोध किया है कि अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाए।पुलिस ने प्रार्थना पत्र के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सरोजनीनगर में दिनदहाड़े चोरी, मुकदमा दर्ज

-मनीष कुमार के घर का ताला तोड़कर जेवर, सामान चुराया गया

सरोजनीनगर थाना क्षेत्र के न्यू रहीमाबाद निवासी मनीष कुमार के घर में 27 अगस्त 2025 को दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आई है। मनीष कुमार ने थाना अध्यक्ष सरोजनीनगर को दी गई तहरीर में बताया कि वह अपने जीजा को देखने मोहनलालगंज गए थे। वापस लौटने पर उनके छत के कमरे का ताला टूटा मिला और पत्नी के जेवर गायब थे, साथ ही घर का सामान बिखरा पड़ा था। मनीष ने पुलिस से मुकदमा दर्ज कर चोरी हुए सामान की बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और छानबीन कर रही है।

सड़क दुर्घटना में साले-जीजा की दर्दनाक मौत, रिपोर्ट दर्ज

सरोजनीनगर थाना क्षेत्र के गिन्दन खेड़ा पुलिया के पास 3 सितंबर 2025 को दोपहर करीब 3 बजे एक दुखद हादसे में टैंकर की लापरवाहीपूर्ण टक्कर से दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान अंकित कुमार (निवासी बनगाँवा, जिला गौंडा) और तुषार तिवारी (निवासी पयागपुर, जिला बहराइच) के रूप में हुई।तुषार तिवारी ने दी तहरीर में बताया कि उनके बहनोई अंकित कुमार, T.S. Misra Medical College Hospital के कार्य से ESIP अस्पताल में मरीजों हीरालाल (61) और अभिलासा गुप्ता (56) के इलाज हेतु अप्रूवल प्रक्रिया के लिए गाड़ी (UP32PR9237) से जा रहे थे। तभी टैंकर (UP17T9753) के चालक ने तेज गति और लापरवाही से पीछे से टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।तुषार तिवारी ने थानाध्यक्ष सरोजनीनगर से FIR दर्ज कर उचित कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही कर रही है।

 बंथरा में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का दौरा,तिवारी खाद भंडार का किया निरीक्षण, नहीं मिली किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी

उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने गुरुवार को बंथरा कस्बे में तिवारी खाद भंडार का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने थोक गोदाम और फुटकर दुकान के स्टॉक का निरीक्षण किया। स्टॉक रजिस्टर के आधार पर किसानों से फोन पर संपर्क कर खाद वितरण की जानकारी ली गई।
किसानों ने मंत्री को बताया कि उन्हें यूरिया सरकार द्वारा निर्धारित दरों पर उनकी आवश्यकता के अनुसार उपलब्ध कराया गया और किसी अन्य सामान की खरीद के लिए बाध्य नहीं किया गया। कृषि मंत्री ने किसानों को फसलों में उपयोग होने वाले उर्वरकों की जानकारी दी और सही अनुपात में उनके उपयोग के बारे में जागरूक किया।निरीक्षण के दौरान थोक और फुटकर स्टॉक मशीन से मिलान करने पर सही…

एयरपोर्ट पर 13 करोड़ की हाइड्रोपोनिक वीड जब्त

सरोजनीनगर में चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर आव्रजन अधिकारियों की सतर्कता से 13.16 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड की तस्करी को नाकाम कर दिया गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस मादक पदार्थ की कीमत लगभग 13 करोड़ रुपये आंकी गई है। बुधवार को बैंकॉक से आए बिजनौर निवासी मोहम्मद इमरान को प्रोफाइलिंग के आधार पर रोका गया। जांच में उसके बैग से 12 पैकेट हाइड्रोपोनिक वीड बरामद हुए। इमरान ने खुलासा किया कि बैंकॉक में एक व्यक्ति ने उसे लखनऊ में “समीर” नामक शख्स को बैग सौंपने को कहा था। इस दौरान एक अन्य संदिग्ध मणिकांत बैग छोड़कर फरार हो गया, जिसके बैग से भी 12 पैकेट वीड बरामद हुए। कुल 24 पैकेट (13.16 किलो) जब्त किए गए। अधिकारियों की त्वरित कार्रवाई ने इस बड़े तस्करी रैकेट का पर्दाफाश किया।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *