-महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक
- REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK
लखनऊ।कमिश्नरेट पुलिस नें राजधानी के विभिन्न जोनो में महिला बीट अभियान चलाया गया।पुलिस आयुक्त अमरेद्र कुमार सेंगर के निर्देश
पर कमिश्नरेट के सभी जोनों में महिला सशक्तिकरण हेतु विशेष महिला बीट अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीमों नें स्कूल, भीड़-भाड़ वाले स्थानों, मुख्य मार्गों, चौराहों पर महिला सशक्तिकरण व महिला सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा की गई। 1090 महिला हेल्पलाइन व 112 आपातकालीन सेवा और महिला पावर लाइन सेवाओं के बारे में छात्र व छात्राओ को गुड टच बैड टच के बारे में बताया गया।
पर कमिश्नरेट के सभी जोनों में महिला सशक्तिकरण हेतु विशेष महिला बीट अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीमों नें स्कूल, भीड़-भाड़ वाले स्थानों, मुख्य मार्गों, चौराहों पर महिला सशक्तिकरण व महिला सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा की गई। 1090 महिला हेल्पलाइन व 112 आपातकालीन सेवा और महिला पावर लाइन सेवाओं के बारे में छात्र व छात्राओ को गुड टच बैड टच के बारे में बताया गया। यूपी पुलिस नें कार्यक्रम में महिलाओं की सुरक्षा के लिए विभिन्न सेवाओं को क्रियाशील करनें के बारे में बताया गया। महिला हेल्पलाइन, स्मार्ट सिटी कैमरे, और फील्ड पुलिस पेट्रोलिंग की जानकारी दी गई। अभियान में महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें आत्मरक्षा और सरकारी योजनाओं के लाभ उठाने के तरीकों पर शिक्षित किया गया।
थाना गुडम्बा,इन्दिरानगर,चिनहट,गोमतीनगर विस्तार,विकासनगर,गाजीपुर में जागरूक हुए लोग
शहर के पूर्वी जोन के थाना गुडम्बा में महिला निरीक्षक प्रगति देवी व पम्मी नायक नें यूनिटी सिटी चौराहा पर महिला बीट अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।थाना इन्दिरानगर महिला सिपाही मोनिका राजपूत व रेखा नें खुर्रमनगर चौराहा पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।थाना चिनहट में महिला सिपाही अमरावती दुबे व रोशनी पाण्डेय व अन्य पुलिस टीम नें थाना चिनहट के आंगनबाड़ी केन्द्र ग्राम निजामपुर मल्हौर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।थाना गोमतीनगर विस्तार में महिला आरक्षी मनीषा देवी, नेहा यादव, सरिता बाथम व नीलम नें मकदूमपुर व यमुना अपार्टमेन्ट में महिला बीट अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।थाना विकासनगर में महिला आरक्षी पुष्पा, सरिता, निशा व सीमा चौरसिया नें टेढी पुलिया सब्जी मण्डी में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया।वही थाना गाजीपुर में महिला आरक्षी संगीता यादव व पूजा शर्मा नें भूतनाथ मार्केट में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया।
पश्चिमी जोन में महिलाओ व छात्राओं को किया गया जागरूक
पश्चिमी जोन के थाना चौक में महिलाओं बच्चो को जागरूक करते हुए हेल्प लाइन नम्बर 1090,181,1098,108,1076, 1930 साइबर हेल्प लाइन व कॉप एप के बारे मे बताया गया।थाना अमीनाबाद के वशीरतगंज आंगनबाड़ी केंद्र में जाकर बच्चों को गुड टच व बैड टच और महिलाओं को साइबर हेल्प लाइन नंबर 1930 वह 112 1090 यूपी कॉप ऐप के बारे में जागरूक किया गया। वही मध्य जोन के थाना मदेयगंज के डालीगंज क्रासिंग के पास छात्राओं व महिलाओं को जागरूक किया गया।थाना महानगर थाने के शालीमार गोल मोर्केट के पास महिलाओ से सम्पर्क कर महिलाओ को जागरूक किया गया।थाना आशियाना के बंगला बाजार में महिलाओ व छात्राओं को जागरूक किया गया।इसके अलावा थाना हसनगंज के कैलाश छात्रावास में महिलाओ व छात्राओं को जागरूक किया गया।
थाना अलीगंज ,इटौंजा ,बी०के०टी में चला जागरूकता अभियान
राजधानी के उत्तरी जोन के थाना अलीगंज में महिला आरक्षी आशी गुप्ता और थाना अलीगंज के अन्य महिला कर्मचारी पुलिस टीम नें सेण्ट जोसेफ इण्टर कालेज अलीगंज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। थाना इटौंजा में महिला आरक्षी पूजा शर्मा पीआरडी मंजुलता नें जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।थाना बी०के०टी में महिला निरीक्षक श्रृष्टी निगम नें आगनबाड़ी केन्द्र ग्राम भौली में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।
दक्षिणी जोन के थानों में चला जागरूकता अभियान,थानेदारो ने सभाला मोर्चा
राजधानी के दक्षिणी जोन के थाना नगराम पर नियुक्त महिला बीट अधिकारीगण पंचायत घर समेसी पर 10-12 महिलाओं को महिला बीट अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।थाना मोहनलालगंज पर नियुक्त महिला बीट अधिकारीगण द्वारा पंचायत भवन कनकहा पर जाकर 20-30 महिलाओं को महिला बीट अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।थाना निगोहां पर नियुक्त महिला बीट अधिकारीगण द्वारा ग्राम मंगटईया में जाकर 50-60 महिला एवं पुरुषों को महिला बीट अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।थाना सुशान्त गोल्फ सिटी पर नियुक्त महिला बीट अधिकारीगण द्वारा सूर्या पब्लिक स्कूल में बच्चों को महिला बीट अभियान के अंतर्गत साइबर क्राइम, विभिन्न हेल्पलाइन नम्बर, महिला हेल्प डेस्क, पिंक बूथ आदि के बारे में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।थाना पीजीआई पर नियुक्त महिला बीट अधिकारीगण द्वारा ग्राम कल्ली में जाकर 50-60 महिला एवं पुरुषों को जागरूक किया।थाना गोसाईगंज पर नियुक्त महिला बीट अधिकारियो नें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गोसाईगंज पर 25-30 महिला साइबर क्राइम, विभिन्न हेल्पलाइन नम्बर, महिला हेल्प डेस्क, पिंक बूथ के बारे में जागरूक किया।थाना बिजनौर पर नियुक्त महिला बीट अधिकारियो नें ग्राम माती में आयोजित रामडोल मेले के लगभग 50-55 महिला व बच्चों को महिलाओ को साइबर क्राइम, विभिन्न हेल्पलाइन नम्बर, महिला हेल्प डेस्क, पिंक बूथ के बारे में जागरूक किया।थाना बन्थरा के ग्राम रतौली में 25-30 महिला व बच्चों को साइबर क्राइम, विभिन्न हेल्पलाइन नम्बर, महिला हेल्प डेस्क, पिंक बूथ आदि के बारे में जागरूक किया गया।थाना सरोजनीनगर के सैनिक स्कूल में परीक्षा देने आए परीक्षार्थियों व बालिकाओं को महिला सशक्तिकरण साइबर सुरक्षा विभिन्न हेल्पलाइन नंबर महिला हेल्प डेस्क के विषय में जानकारी दी गई।
