LUCKNOW:खाद्यान घोटाले का आरोपी कोटेदार को ईओडब्ल्यू नें दबोचा

-तत्कालीन जिला पंचायत अध्यक्ष और अवर अभियंता की सांठगांठ से किया था खाद्यान घोटाला, अन्य की हो रही तलाश

  • REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK 

लखनऊ। यूपी के जौनपुर जिले में हुए खाद्यान्न घोटाले के आरोपी तत्कालीन कोटेदार को ई0ओ0डब्लू0 वाराणसी की टीम नें आख़िरकार गिरफ्तार कर लिया है। डीजी ईओडब्ल्यू नीरा रावत नें बताया कि वर्ष 2004 से 2005 के बीच जौनपुर जिले में केन्द्र और राज्य सरकार के द्वारा संचालित सम्पूर्ण ग्रामीण रोजगार योजना अन्तर्गत के विकास खण्ड मुफ्तीगंज के विभिन्न गावों में जिला पंचायत अंश से नाली निर्माण, खड़न्जा निर्माण, पटरी मरम्मत, सम्पर्क मार्ग पर मिट्टी कार्य, सी0सी0 रोड और पुलिया निर्माण कार्य कराया जाना प्रस्तावित था।जिसमें लगे मजदूरों को कार्य के बदले खाद्यान्न(चावल) आवंटित कराया जाना था किन्तु आरोपियों नें वास्तविक मजदूरों को खाद्यान्न वितरित न कर कालाबाजारी कर गबन कर लिया गया।इसको लेकर जाँच के बाद थाना-ई0ओ0डब्लू0, सेक्टर वाराणसी पर धारा-409, 420, 467, 468, 471, 477ए, 120बी, 34 आईपीसी व 13(2)भ्र0नि0अधि0 का मुकदमा दोषी पाये गये आरोपियों के विरूद्ध दर्ज हुआ।

डीजी ईओडब्ल्यू नीरा रावत नें बताया कि विवेचना में पाया गया कि आरोपियों नें आपस में मिलीभगत व धोखधड़ी कर फर्जी मस्टर रोल तैयार कर खाद्यान्न पात्र व वास्तविक श्रमिकों को न देकर खाद्यान्न का कालाबाजारी कर शासकीय धन की क्षति कारित की गयी।डीजी ईओडब्ल्यू नीरा रावत नें बताया कि इस मुकदमे में संकलित अभिलेखीय व मौखिक साक्ष्यों के विश्लेशण से तत्कालीन जिला पंचायत अध्यक्ष सहित कुल तीन आरोपियों की संलिप्तता पायी गयी थी।

डीजी ईओडब्ल्यू नीरा रावत नें बताया कि प्रकरण में दोषी पाये गये तत्कालीन जिला पंचायत अध्यक्ष के विरूद्व विधिक कार्यवाही पूर्ण कर आरोप पत्र प्रेषित कर दिया गया है तथा एक तत्कालीन अवर अभियन्ता के विरूद्ध गिरफ्तारी की कार्यवाही शेष है। वांछित आरोपियों के विरूद्व प्रचलित गिरफ्तारी अभियान के तहत वांछित कोटेदार रमेश चन्द्र तिवारी पुत्र ललित तिवारी, निवासी-ग्राम घुरहूपुर, थाना-केराकत, जनपद जौनपुर को आज उसके निवास स्थान से ई0ओ0डब्लू0 टीम नें गिरफ्तार किया है।पकड़े गये आरोपी को भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट वाराणसी में पेश कर आगे की कार्रवाई की जायेगी।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *