-मेडिकल कालेज मेरठ में भर्ती के दौरान 25 अप्रैल 2013 को हुआ था फरार
- REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK
लखनऊ। यूपी एसटीएफ बीते बारह वर्षो से पुलिस अभिरक्षा से फरार 50 हजार के पुरस्कार घोषित आरोपी इरफान को महाराष्ट्र के नांदेड जिले से गिरफ्तार किया है।पकड़ा गया आरोपी इरफान पुत्र अययूब निवासी ग्राम हर्रा थाना सरूरपुर, जनपद मेरठ है।
इरफान का पडोसी जुल्फकार मिठाई पर लगाने वाले चांदी के बर्क बनाने का काम करता था तथा उसकी दुकान पर लडकियां भी काम करने के लिए आती-जाती थी। वर्ष 2006 में इरफान उसकी दुकान पर आने-जाने वाली लडकियों के साथ छेडछाड करता था, जिसे जुल्फकार ने ऐसा करने से मना किया तो इरफान ने जुल्फकार पर चाकू से गर्दन व शरीर पर हमला कर घायल कर दिया था, जिसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी थी।जुल्फकार की पुत्री अपने पिता को देखने आयी तो इरफान से चाकू से उसकी गर्दन काट कर हत्या कर दिया, जिसको लेकर मेरठ के थाना सरूरपुर पर धारा 452/302/307 आईपीसी का मुकदमा दर्ज हुआ।
वर्ष 2006 में दोहरे हत्याकाण्ड के वांछित इरफान को पुलिस नें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।वर्ष 2013 में इरफान के जिला कारागार में निरूद्ध के समय जिला कारागार मे गैंगवार हो गयी जिसमें इरफान घायल हो गया, जिसे बेहोशी की हालत में मेडिकल कालेज, मेरठ में भर्ती कराया गया था।मेडिकल कालेज मेरठ में भर्ती के दौरान 25 अप्रैल 2013 को फरार हो गया और परतापुर से ट्रक में लिप्ट लेकर दिल्ली पहुॅच गया और दिल्ली से ट्रेन पकडकर कर्नाटक पहॅुच गया। कर्नाटक में 4-5 दिन रहा लेकिन वहा कोई काम न मिलने के कारण वहां से मुम्बई चला गया।वहां 10 दिन रूकने के बाद समस्तीपुर बिहार चला गया और समस्तीपुर बिहार मे अपने दादा हकीम हाजी डा0 महमूद मूदा के पास रहकर उनके साथ देशी दवाई बेचने का काम करने लगा तथा कुछ समय बाद अपना दवाखाना खोल लिया।
एसटीएफ के मुताबिक समस्तीपुर बिहार से अपने दोस्तो के साथ घूमने के लिए शिरडी चला गया जहां पर नारियल पानी का काम करने वाले शेख मौहम्मद नामक व्यक्ति से दोस्ती कर ली और उसकी लडकी प्रवीण बानो से दोस्ती कर लिया। शेख मौहम्मद द्वारा अपनी लडकी की शादी कही और तय कर दी गयी तो यह उसकी लडकी प्रवीण बानो को भगाकर धर्मपुर बिहार ले आया और उससे निकाह कर किराये का मकान लेकर रहने लगा।किराये का मकान मिलने में आई0डी0 की आवश्यकता पड रही थी तो यह अपनी पत्नी को लेकर दिल्ली आया और दिल्ली में अपना अमन चौहान पुत्र गुडडू चौहान नि0 म0नं0 121/4 खजूरी बाग उत्तर पूर्वी दिल्ली व अपनी पत्नी का रूबी चौहान के नाम से आधार कार्ड बनवाकर वापस बिहार चला गया तथा लगभग 9 वर्षो तक वही रहकर देशी दवा बनाकर बेचता रहा।उसके बाद अपनी पत्नी व बच्चो को लेकर जनपद नांदेड (महाराष्ट्र) के ग्राम बाजेगांव पहॅुचा और यहा पर किराये की दुकान लेकर दवाखाना चला रहा था।पकड़े गये इरफान को महाराष्ट्र के नांदेड जिले से ट्रॉजिट रिमाण्ड प्राप्त कर जनपद मेरठ लाया जा रहा है, जिसे समय से न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा।
