मोहनलालगंज:ढोल भांगड़े के साथ हुई गणपति की विदाई,क्लिक करें और भी खबरें

  • REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK 

लखनऊ ।ढोल-नगाड़ों की गूंज और सैकड़ों आवाजों में एक साथ लगते गणपति बप्पा मोरया, मंगलमूर्ति मोरया व अगले बरस तू जल्दी आना, के जयकारे के साथ शनिवार को बप्पा की विदाई के साथ गणपति विजर्सन के अवसर पर अर्जुनगंज के सरसवां से गोमती तट शहीद पथ इकाना स्टेडियम तक शोभा यात्रा निकाली गई। सरसवां निवासी शैलेन्द्र सिंह चौहान के द्वारा आयोजित गणपति विसर्जन की शोभायात्रा के दौरान सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने विसर्जन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। सुबह सर्वप्रथम बप्पा की पूजा की गई, जिसके बाद आरती और शोभायात्रा का समापन शहीदपथ स्थित गोमती तट पर हुआ। इसज दौरान सारे रास्ते श्रद्धालु बप्पा के जयकरों के साथ नाचते गाते गोमती तट तक पहुंचे। जहां सभी ने बप्पा से अगले बरस जल्दी आने की कामना करते हुए उनका विसर्जन किया। इस मौके पर पन्ना सिंह,मोती सिंह,लवलेश अवस्थी, विनोद कुमार, जय सिंह यादव, विनोद कुमार, दिनेश पाल, श्रद्वा सिंह, रवि कुमार समेत भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

 निगोहां में बाबा बैजनाथ धाम से लौटे कावड़ियों ने भंडारे का आयोजन

निगोहां कस्बे में शनिवार को बाबा बैजनाथ धाम से कावड़ियों ने विशाल भंडारे का आयोजन किया।भंडारे में पूड़ी-सब्जी,छोला-चालव व हलुवे के प्रसाद का राहगीरो को वितरण किया गया।भंडारे का आयोजन संतोष शर्मा, शिवचंद गुप्ता, मोनू गुप्ता, अनुज, सुधीर शर्मा,विशाल,अभिषेक गुप्ता,विजय सोनी समेत श्रद्वालुओ ने किया। कांवड़ मंडल अध्यक्ष संतोष शर्मा ने बताया कि निगोहां से करीब 300 कावड़ियो का जत्था बाबा बैजनाथ धाम में कावड़ लेकर गया था,जहां सुल्तानगंज से कावड़ में जलभर 110किलोमीटर के करीब पैदल यात्रा कर बाबा बैजनाथ धाम पहुंचकर जलाभिषेक कर यात्रा का समापन किया गया था।हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विशाल भंडारे का आयोजन कर प्रसाद वितरण किया गया।व्यापार मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र दीक्षित ,अजय सिंह, काका तिवारी, प्रधान अभयकांत दीक्षित, विकास सिंह, माया राम, बाबू गुप्ता समेत क्षेत्रीय लोगो ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।

नशा मुक्त मैराथन पुरुष फार विकसित भारत के प्रचार वाहन को किया रवाना

-पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर व विधायक अमरेश कुमार ने दिखायी झंडी

नशामुक्त फुल मैराथन दौड़ पुरुष फार विकसित भारत के प्रचार वाहन को पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर व क्षेत्रीय विधायक अमरेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विधायक अमरेश कुमार ने प्रचार वाहन पर चलने वाले 5 नशामुक्त सेनानियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।उल्लेखनीय है कि नशा मुक्त समाज आंदोलन अभियान कौशल का के द्वारा आगामी 19 अक्टूबर को लखनऊ के दुबग्गा में फुल मैराथन दौड़ (पुरुष) फार विकसित भारत का आयोजन किया गया है,जिसमें प्रथम पुरस्कार 5 लाख द्वितीय 3 लाख तृतीय 1.5 लाख रुपए सहित कुल 53 धावकों को कुलमिलाकर 25 लाख रूपये का पुरस्कार दिये जाने की घोषणा करते हुए पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर ने कहा कि इन पुरस्कारों की विशेषता है कि सभी धनराशि जनता के सहयोग से एकत्रित कर गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी दी जा रही है।उन्होंने कहा कि मोदी जी के आव्हान पर विकसित भारत बनाने की दिशा में समाज के युवाओं को नशे से बचाना जरूरी है जिसके लिए समाज के हर व्यक्ति को इस आंदोलन से जुडना होगा। जिसके प्रचार प्रसार हेतु प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर मोहनलालगंज से रवाना किया गया जो पांच -पांच दिन लोकसभा क्षेत्र मोहनलालगंज की विधानसभाओं में गांव – गांव जाकर नशामुक्त फुल मैराथन फार विकसित भारत का प्रचार कर जनसहयोग की अपील करेगा इसके बाद प्रचार वाहन आसपास के जनपदों में भी गत 18 अक्टूबर तक भ्रमण कर प्रचार करेगा। प्रचार वाहन को रवाना करने से पूर्व प्रचार वाहन पर चलने वाले गुड्डू पासवान, राजकुमार पारखी, दयाराम, सतगुरु, रमेश कुमार तथा चालक पुष्पेन्द्र रावत को विधायक अमरेश रावत ने अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर ने कहा कि आगामी 10 अक्टूबर तक टोल फ्री न.18002036013 पर इच्छुक भारतीय धावक अपना निःशुल्क रजिस्ट्रेशन करा सकते है। इस अवसर पर जिला मीडिया संयोजक अशोक तिवारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुधांशु सिंह, गोविंद तिवारी, एडवोकेट सतीश शुक्ला हुआ किरन कुमारी, सभासद हिमांशु तिवारी,गुड्डू रंगीला, प्रेम पासी आदि लोग उपस्थित रहे।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *