मोहनलालगंज:दबंगो ने घर में घुसकर किया मारपीट का प्रयाश,दी धमकी,क्लिक करें और भी खबरें

-पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा,जाँच पड़ताल शुरू 

  • REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK 

लखनऊ।मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के हुलासखेड़ा निवासी विद्या ने पुलिस से शिकायत करते हुये बताया नाली विवाद को लेकर पड़ोसी सुखराम रंजिश मानते है और  आये दिन सुखराव व उसका बेटा योगेन्द्र,वीरू,अतुल,शिवपूजन,जीत बहादुर अपने घर की महिलाओ के साथ मिलकर भद्दी भद्दी गालिया देते है, मारपीट करने के लिये उकसाते है,जिसके चलते उसका पुरा परिवार परेशान है,बीते 9सितम्बर की रात साढे आठ बजे के करीब विपक्षियो घर के बाहर जमकर गाली गालौज करते हुये मारपीट करने की कोशिश की थी,जिसकी लिखित शिकायत गुरूवार को एसीपी मोहनलालगंज से करते हुये कार्यवाही की मांग की थी।एसीपी के‌ निर्देश पर पुलिस फोर्स ने मौके पर पहुंचकर विपक्षियो को समझाते हुये दोबारा गाली-गालौज करने कर सख्त कार्यवाही की हिदायत भी दी थी।लेकिन पुलिस के जाते ही दबंग अयोध्या की पत्नी ने जमकर गाली गालौज करते हुये विपक्षियो के साथ मिलकर उसके घर में घुसकर मारपीट की भी कोशिश की थी ओर दोबारा पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी थी।विपक्षियो की आये दिन की प्रताड़ना से उसका पुरा परिवार भयभीत व डरा सहमा हुआ है।विपक्षी जीत बहादुर ने अपनी बुलेट बाइक के सेलेंसर की जाली निकाल रखी है जिसके चलते वो दरवाजे पर अपनी बाइक लाकर पटाखे जैसी आवाज सेलेंसर से निकालकर परेशान करता है।पीड़िता ने आरोपियो के द्वारा आये दिन गाली-गालौज करने के वीडियो भी पुलिस को दिखाये।इंस्पेक्टर डीके सिंह ने बताया पीड़िता की तहरीर पर आरोपियो के विरूद्व जान से मारने की धमकी,मारपीट की कोशिश समेत अन्य धाराओ में मुकदमा दर्ज कर आरोपियो की तलाश शुरू कर दी गयी हैं।

भाई-बहन की पिटाई करने के आरोपियो पर मुकदमा दर्ज

मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के कोडरा रायपुर निवासी दुर्गेश कुमार ने पुलिस से शिकायत करते हुये बताया बीती 8सितम्बर की रात आठ बजे के करीब विपक्षी प्यारेलाल,फूलचन्द्र,संतोष,मनीराम,अंकित,नितिन ने लाठी डंडो से लैस होकर आये और खेतो में बरसात का पानी भरने की बात कहते हुये गाली-गालौज करने लगे विरोध करने पर उक्त सभी ने उसकी बुरी तरह पिटाई शुरू कर दी‌।चीख पुकार सुनकर बीच बचाव करने आयी बहन रिमझिम की भी विपक्षियो ने बुरी तरह पिटाई कर घायल कर दिया।जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुये मौके से भाग निकलें।इंस्पेक्टर डीके सिंह ने बताया पीड़ित की तहरीर पर आरोपियो पर मारपीट समेत अन्य धाराओ में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी हैं।

मस्तीपुर में एसीपी व थाना प्रभारी ने पुलिस फोर्स संग पैदल गश्त

मोहनलालगंज सर्किल के एसीपी रजनीश वर्मा स्वयं रोजाना सर्किल के प्रत्येक थाना क्षेत्र में पुलिस फोर्स के साथ पैदल गश्त कर जनता को सुरक्षा का अहसास करा रहे है।निगोहां थाना क्षेत्र के मस्तीपुर गांव में शुक्रवार को एसीपी रजनीश वर्मा ने थाना प्रभारी अनुज कुमार तिवारी सहित पुलिस फोर्स के साथ गांव की गालियों में पैदल गश्त करते हुये ग्रामीणो को सुरक्षा का अहसास कराया।एसीपी रजनीश वर्मा ने पैदल गश्त के दौरान सुरक्षा व्यवस्था परखी और ग्रामीणो से सुरक्षा के बारे में जानकारी भी हासिल की।एसीपी रजनीश वर्मा ने मातहतों को निर्देश दिए है कि वह अपने-अपने क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के लिए प्रतिदिन चेकिगं अभियान चलाने के साथ रात्रि गश्त करें।

प्रसूता की मौत मामले‌ में महिला डाक्टर से जबाब तलब,स्टाफ नर्स हटी

प्रसूता की मौत के मामले में मोहनलालगंज सीएचसी में तैनात महिला डॉक्टर खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है। महिला डॉक्टर से जवाब-तलब किया गया है। वहीं ड्यूटी पर तैनात एक स्टाफ नर्स को हटा दिया गया है। प्रसूता की मौत के ‘मामले में परिजनों को इंसाफ दिलाने के लिए भाकियू ( धर्मेन्द्र गुट)ने पहल की है। सीएचसी व कस्बे में पीड़ित परिवारीजनों के प्रदर्शन की आशंका पर पुलिस दिन भर हलकान रही।
मोहनलालगंज के राधाकृष्ण खेड़ा निवासी विनय कुमार ने अपनी पत्नी संजू को बीते बुद्ववार को सीएचसी मोहनलालगंज में भर्ती कराया था। जहां ऑपरेशन से बेटी हुई।दूसरे दिन प्रसूता की तबीयत बिगड़ गई। महिला डॉक्टर ने प्रसूता को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया था। गुरुवार की शाम प्रसूता की मौत हो गई थी। परिजनों ने महिला चिकित्सक पर लापरवाही ‘का आरोप लगाते हुए सीएचसी पर शव रखकर हंगामा किया था। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। महिला चिकित्सक व डयूटी पर तैनात रही नर्स पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुये मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की मांग की थी। परिजनों के समर्थन में भारतीय किसान यूनियन भी कूद गई। भाकियू प्रतिनिधि मंडल के साथ परिजन शुक्रवार को सीएचसी अधीक्षक से मिले थे। पति को अस्पताल में सविदाकर्मी पद पर रखने व लापरवाही बरतने वाली महिला डाक्टर व नर्स पर कार्रवाई की मांग की।सीएचसी अधीक्षक डॉ. दिवाकर भारद्वाज ने बताया शिकायत मिलने पर डिलीवरी कराने में तैनात स्टाफ नर्स को वहां से हटा दिया गया है।उस पर तीमारदारों से अभद्रता करने के आरोप थे।डयूटी पर तैनात रही दूसरी नर्स का एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया गया है।वही ऑपरेशन करने वाली महिला चिकित्सक से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

सनी रावत हत्याकांड के मुख्य आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर

निगोहा थाना क्षेत्र में चार दिन पहले सनी रावत की लोहे की राड से पीट पीट कर हत्या करने के बाद शव को नाले में फेंकने की घटना के फरार मुख्य आरोपी व हिस्ट्रीशीटर जीतू यादव ने बीते गुरूवार को गुचपुच तरीके से कोर्ट में सरेंडर कर दिया है।पुलिस के मुताबिक, जीतू यादव ने 2018 के एक पुराने मामले में एससी/एसटी कोर्ट में आत्मसमर्पण किया। हालांकि वह सनी रावत हत्याकांड का भी मुख्य आरोपी है, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही थी।सरेंडर की सूचना मिलते ही पुलिस टीम कोर्ट पहुँची और आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पुलिस जल्द ही उसे रिमांड पर लेकर हत्या कांड से जुड़े पहलुओं की तफ्तीश करेगी। पुलिस आरोपी के खातों को सीज भी करने की कार्यवाही भी करने में जुटीं हैं। इसके पहले बीती गुरुवार मुख्य आरोपी जीतू के भाई देवेश यादव उर्फ बोग्गा व साले संतोष यादव को गिरफ्तार को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।मुख्य आरोपी के सरेंडर करने के बाद पुलिस फरार अन्य दो आरोपियो की पुलिस सरगर्मी से तलाश में जुटी है।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *