काठमांडू:नेपाल में अगले आम चुनावों की तारीख तय, प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने लिया निर्णय

  • REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK 

काठमांडू:नेपाल में आगामी संसदीय चुनाव की तारीख तय हो गई है,नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने पहली मंत्रिमंडल बैठक में संसद को भंग करने की सिफारिश की है।

नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने संसदीय चुनाव के लिए तारीख भी 05 मार्च 2026 तय की है।वही नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने संसद को भंग करने तथा अगले चुनाव कराने की सिफारिश का समर्थन भी किया है। सुशीला कार्की ने शुक्रवार की रात को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली।उनको राष्ट्रपति ने संविधान के अनुच्छेद 61 (तीन) और (चार) के तहत नियुक्त किया गया, जो राज्य प्रमुख को अंतरिम सरकार के नेता को नामित करने का अधिकार देता है।

यह फैसला आठ-नौ सितंबर 2025 के युवा विद्रोह के बाद में आया है जिसने नेपाल की प्रमुख राजनीति में बड़ा उथल-पुथल हो गया।

पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की शुक्रवार को युवा विद्रोह के प्रतिनिधियों के समर्थन से प्रधानमंत्री नियुक्त हुई है।उनसे आगामी छह महीने के भीतर आम चुनाव कराने को कहा गया है।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *