LUCKNOW:कलाकारों की रकम में हेर-फेर करने वाला इवेंट मैनेजर गिरफ्तार

-लारेन्स विश्नोई के नाम से देता था धमकी,यूपी एसटीएफ नें गोमतीनगर में दर्ज किया मुकदमा

  • REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS   || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK 

लखनऊ।स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) नें संस्कृति विभाग द्वारा कराये जाने वाले सांस्कृतिक आयोजनों में कलाकारों को मिलने वाली राशि में हेर-फेर करने वाला इवेंट मैनेजर नील विजय सिंह उर्फ शिवेन्द्र प्रताप सिंह को राजधानी लखनऊ से गिरफ्तार किया है।पकडे गये
नील विजय सिंह उर्फ शिवेन्द्र प्रताप सिंह निवासी म०नं0 109/170 नेहरू नगर, आर०के० नगर, कानपुर नगर के विरुद्ध एस०टी०एफ० मुख्यालय को एक शिकायती प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुआ था, जिसमें संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव में कलाकारों को मिलने वाली धनराशि में हेर-फेर का आरोप लगाया गया था।इसकी जाँच सीओ दीपक कुमार सिंह नें की।

जाँच में पता चला कि राजकीय कोषागार, जवाहर भवन नें बीती 31 मार्च को शिकायतकर्ता को भुगतान किये गये बिल का विवरण उपलब्ध कराया गया। बिल संस्कृति विभाग, उ०प्र० से प्राप्त हुआ था। संस्कृति विभाग का यह बिल भारत नेपाल मैत्री महोत्सव 2024-25 के कलाकारों के बिल के भुगतान से सम्बन्धित है।बीती 18 फरवरी को इवेन्ट मैनेजर नील विजय सिंह द्वारा शिकायतकर्ता को जनपद बहराईच में होने वाले भारत नेपाल मैत्री महोत्सव 2024-25 में गायन के लिए आमंत्रित किया गया था। जिस पर शिकायतकर्ता नें कार्यक्रम में भाग लिया । शिकायतकर्ता को इस कार्यक्रम के लिए रूपये 35 हजार में बात तय हुई थी, परन्तु नील विजय सिंह नें उसे 30 हजार ही उसके बैंक खाते में डाला। कुछ समय पश्चात शिकायतकर्ता को शेष पैसे का भुगतान करने हेतु नील विजय सिंह द्वारा कैंसिल चेक की मॉग की गयी। शिकायतकर्ता नें कैंसिल चेक देने के बाद 31 मार्च को उनके खाते में राजकीय कोषागार जवाहर भवन से रूपये 2,41,000 रूपये प्राप्त हुआ। जिसके कुछ देर बाद ही नील विजय सिंह द्वारा काल करने शिकायतकर्ता से पैसे की मॉग की जाने लगी। इस बात पर शिकायतकर्ता ने उक्त धनराशि को यह कहकर मना कर दिया कि यह धनराशि राजकीय कोषागार से प्राप्त हुई है, जिसे खाते से निकालना सम्भव नही है। चूँकि यह धनराशि किसी सरकारी भुगतान की प्रतीत होती है, इस लिए धनराशि जिस खाते अथवा बिल के माध्यम से उसके खाते में प्राप्त हुई है उसी माध्यम से वह वापस होगी।बीती तीन अप्रैल की रात 10 बजे नील विजय सिंह उर्फ शिवेन्द्र प्रताप सिंह अपने भाई महेन्द्र सिंह, भाभी श्वेता सिंह, माँ, मोनिका कनौजिया उर्फ सना कनौजिया के साथ शिकायतकर्ता के घर जाकर रूपये 2,41,000 खाते से निकाल कर देने का दबाव बनाते हुए लारेंस विश्नोई का नाम लेकर जान से मारने की धमकी देने लगा।

एसटीएफ चीफ अमिताभ एस नें बताया कि इवेंट मैनेजर नील विजय सिंह उर्फ शिवेन्द्र प्रताप सिंह बिल उसके द्वारा स्वयं के हस्ताक्षर से ही तैयार किया गया था, इसके अतिरिक्त प्राप्त अन्य बिलों पर उसका मोबाइल नम्बर होने के बारे में बताया कि मेरे द्वारा और भी कुछ कलाकारों के नाम फर्जी बिल लगाये गये थे।बीती तीन अप्रैल को अपने भाई महेन्द्र सिंह, अपनी माँ रामा देवी, अपनी भाभी श्वेता सिंह, अपनी सहयोगी सना कनौजिया /मोनिका कनौजिया के साथ शिकायतकर्ता के घर जाकर उनसे उनके खाते में आये रूपये लेने के लिए गया था, जहां पर इन लोगो नें शिकायतकर्ता को रूपये न देने पर लारेंश विश्नोई के नाम से जानमाल की धमकी दी थी। इवेन्ट के बिलों के हेरफेर में संस्कृति विभाग के राजेश अहिरवार, सहायक निदेशक व अन्य लोगों द्वारा इसका सहयोग किया जाता है। राजेश अहिरवार के कहने पर ही विभिन्न कलाकारों के नाम पर फर्जी बिल तैयार करके तथा कलाकारों के फर्जी हस्ताक्षर करके संस्कृति विभाग में दिये जाते थे और उन बिलों को राजेश अहिरवार द्वारा पास करके ट्रेजरी भेजवाने और उसके बाद धनराशि कलाकारों के खातों में जाने पर उन कलाकारों पर दबाव बनाकर पैसा वापस मांगता है। इसमें से राजेश अहिरवार को भी कमीशन जाता है।उन्होंने बताया कि पूछताछ एवं अभिलेखीय साक्ष्यो के आधार पर नील विजय सिंह को दोषी पानें पर उनके विरुद्ध थाना गोमतीनगर में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *