नयी दिल्ली:सोमवार तक भरें रिटर्न,परेशानी से पायें मुक्ति

-सोमवार को आयकर रिटर्न भरने की आखिरी तारीख

  • REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK 

नयी दिल्ली:सोमवार तक आप अपना आयकर रिटर्न दाखिल कर सकते है ,आकलन वर्ष 2025 के लिए आयकर रिटर्न दाखित करने की सोमवार को आखिरी तारीख है।इसको लेकर आयकर विभाग ने लोगों को अंतिम समय में संभावित परेशानी से बचने के लिए आज ही अपना रिटर्न भरने की सलाह दी है।आयकर विभाग ने सोशल मीडिया के माध्यम से रविवार को बताया कि अपना आयकर रिटर्न आज ही दाखिल करें। अक्सर देखा जाता है कि जब बड़ी संख्या में लोग अंतिम समय में लॉगइन करते हैं तो सर्वर हैंग होने या प्रक्रिया धीमी होने की शिकायत आती है।
उल्लेखनीय है कि आयकर रिटर्न भरने की आखिरी तारीख फिलहाल 15 सितंबर है। इसके बाद रिटर्न भरने पर पांच लाख तक की कुल आय वातों को एक हजार रुपये और उससे अधिक की आप वालों को पांच हजार रुपये का जुर्माना देना होगा।आयकर विभाग ने शनिवार को बताया  कि अब तक छह करोड़ से अधिक लोगों ने रिटर्न भरा है। आकलन वर्ष 20024-25 में 7.28 करोड़ करदाताओं ने आयकर रिटर्न भरा था।
विभाग ने छह करोड़ का आंकड़ा पार करने के लिए करदाताओं और कर पेशेवरों को धन्यवाद दिया है।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *