मोहनलालगंज:मस्तीपुर गांव के पास वैन चालक ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या,क्लिक करें और भी खबरें

  • REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK 

लखनऊ:राजधानी निगोहां थाना क्षेत्र के मस्तीपुर में सड़क दुर्घटना के एक मुकदमें में न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद से परेशान वैन चालक ने बुधवार की सुबह ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक चालक के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिये भेजा।निगोहां क्षेत्र के हरवंशखेड़ा गांव में भारत लाल गुप्ता(52वर्ष)अपनी पत्नी गायत्री व तीन बेटो व एक बेटी के साथ रहते थे.वो वैन चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे।पत्नी गायत्री ने बताया बुधवार की सुबह वकील से मिलने की बात कहकर पति भारत लाल घर से निकले थे,नौ बजे के करीब पुलिस ने‌ मस्तीपुर गांव के पास पति के द्वारा ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या किये जाने के सूचना दी।पत्नी ने बताया 2005मे मोहनलालगंज के गौरा गांव में वैन की चपेट में आकर एक बच्चे की मौत हो गयी।जिसका मुकदमा न्यायालय में चल रहा था,उक्त मुकदमें में न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी होने की जानकारी होने के बाद से पति बहुत परेशान चल रहे थे।तनाव में आकर उन्होने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।थाना प्रभारी अनुज कुमार तिवारी ने बताया प्रथम दृष्टया जांच में न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी होने के चलते तनाव में आकर चालक द्वारा आत्महत्या किये जाने की बात पता चली है।

पुलिस वारंट लेकर गिरफ्तार करने थी पहुंची…

पत्नी ने बताया सड़क दुर्घटना में न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट लेकर बीते रविवार को पुलिस घर पहुंची थी,पुलिस ने पति से चलने को कहा तो कपड़े पहनकर चलने की बात कहते हुये घर के अंदर चले गये जिसके बाद पिछले दरवाजे से बाहर निकलकर फरार हो गये थे।जिसके बाद से पति तनाव में आने के साथ बहुत परेशान रहने लगे थे ओर किसी से कुछ बात भी नही करते थे।

साथियो द्वारा किशोर की पिटाई का वीडियो वायरल,मुकदमा दर्ज

मोहनलालगंज कस्बे में बीते मगंलवार को लेनदेन के विवाद के बाद एक किशोर की उसके साथियो ने बेरहमी से पिटाई कर दी।मारपीट की घटना का सजग लोगो ने वीडियो बनाकर सोशल‌ मीडिया पर वायरल किया।जिसके बाद पुलिस ने पीड़ित किशोर के पिता की तहरीर पर मारपीट के आरोपियो पर मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गयी है।प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह ने बताया बीते बुद्ववार को कस्बे के एक मोहल्ले में रहने वाले किशोर की पैसे के लेनदेन को लेकर उसके साथियो ने बुरी तरह पिटाई कर दी।इस दौरान उधर से गुजर रहे सजग लोगो ने किशोर से मारपीट करने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर पीड़ित किशोर के पिता की तहरीर पर मारपीट करने वाले नाबालिग साथियो पर मुकदमा दर्ज कर परिजनो को बुलाकर हिदायत दी गयी।

महिला से मारपीट करने वाले हिस्ट्रीशीटर पर मुकदमा दर्ज

मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के हरकशगढी गांव निवासी दिनेश कुमार ने बताया कि बीती 6सितम्बर को किसी काम से घर से बाहर गये थे।उस दौरान शराब के नशे में धुत हिस्ट्रीशीटर रामचन्द्र यादव उनके घर आ धमका ओर पत्नी से गाली गालौज करने लगा। विरोध करने पर रामचन्द्र ने पत्नी के साथ मारपीट की कोशिश करते हुये उसे धक्का देकर गिरा दिया।परिजनो ने आरोपी हिस्ट्रीशीटर की हरकतों का वीडियो बना लिया।पति के घर वापस आने पर पत्नी ने हिस्ट्रीशीटर की हरकतो के बारे में बताया।जिसके बाद पति ने पत्नी संग मोहनलालगंज कोतवाली पहुंचकर पुलिस से लिखित शिकायत कर आरोपी हिस्ट्रीशीटर के विरूद्व मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुट गयी हैं।

इकलौते बेटे की मौत के बाद सदमें में आयी मां की बिगड़ी तबीयत,अस्पताल में हुयी भर्ती
-एसीपी ने गांव पहुंचकर पिता समेत परिजनो से मुलाकात कर बंधाया ढांढस,जांच कर कार्यवाही का दिलाया भरोसा

ऑनलाइन गेमिंग में 13 लाख रुपए गंवाने के बाद पिता की डांट से नाराज होकर इकलौते मासूम बेटे के आत्महत्या करने के बाद मां सदमें में आ गयी जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ गयी।आनन फानन परिजनो ने मां को एक निजी अस्पताल में इलाज के लिये भर्ती कराया।धनुवासांड के ग्राम प्रधान पदम यादव ने बताया मासूम यश के अंतिम संस्कार के बाद देर शाम मां विमला बेटे की मौत के गम में बेसुध होकर अचेत हो गई जिसके बाद उन्हें निजी अस्पताल ले जाकर इलाज कराया गया।और देर रात घर ले आया गया।वही बुधवार दोपहर एक बार फिर उनकी हालत बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें पास के ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के बाद कुछ सुधार हुआ है।लेकिन जरा से होश आने पर बस एक बात कहती है मेरे यश को बुलाओ मेरे यश को मेरी गोद में वापस लाओ यही कह कहकर बेसुध हो जाती है।बुधवार को एसीपी रजनीश वर्मा ने गांव पहुंचकर मृतक मासूम के पिता से मिलकर ढांढस बंधाया साथ ही परिवार वालों से कुछ जानकारियां हासिल की और उन्हें पूरी तरह से अस्वस्थ किया कि मोबाइल के जरिए पूरी जानकारी जुटाई जा रही इसके लिए एक टीम लगी हुई है। और किन किन खातों में पैसा ट्रांसफर हुआ इसका भी ब्योरा हासिल किया जा रहा है।प्रयास रहेगा कि ऑनलाइन गेमिंग के जरिए जो 13 लाख रुपए की रकम गई उसे वापस लाने का भी प्रयास किया जा रहा है।डीसीपी निपुण अग्रवाल ने बताया आनलाइन गेमिंग के चक्कर में छात्र की मौत मामले में सभी पहलुओ पर गहनता से जांच की जा रही है।उन्होने अभिभावको से अपने बच्चो का इटरनेंट व आनलाइन गेमिंग के इस्तेमाल से उनकी निगरानी कर दूर रखने की अपील की‌।
निगोहां से लापता हुयी दो छात्राओ को पुलिस ने दिल्ली से किया सकुशल बरामद

24घंटे के अंदर निगोहां पुलिस ने सर्विलांस सेल की मदद से लापता छात्राओ को किया सकुशल बरामद

निगोहां थाना क्षेत्र से बीते मगंलवार को सदिग्धं परिस्थियो में लापता हुयी दो छात्राओ को पुलिस ने सर्विलांस टीम की मदद से बुद्ववार को दिल्ली से सकुशल बरामद किया।जिसके बाद परिजनो को थाने बुलाकर पुलिस ने छात्राओ को उनके सुपुर्द किया।एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया निगोहां के छबीलेखेड़ा निवासी छात्रा विंध्यवासिनी व कोमल बीते मगंलवार की सुबह घर से मस्तीपुर स्थित राजकीय हाईस्कूल में पढने जाने के लिये निकली थी लेकिन स्कूल नही पहुंची ओर लापता हो गयी थी।लापता छात्राओ के परिजनो की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर निगोहां थाना प्रभारी अनुज कुमार तिवारी के नेतृत्व में पुलिस व सर्विलांस सेल की टीम को दोनो छात्राओ के सकुशल बरामदी के लिये लगाया गया था। सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही सर्विलांस सेल की मदद से पुलिस को दोनो छात्राओ की लोकेशन दिल्ली में मिली।जिसके बाद दो पुलिस टीम को तुरंत दिल्ली रवाना किया गया।दिल्ली के आईएसबीटी बस स्टैंड के पास से पुलिस टीमो ने दोनों छात्राओं को सकुशल बरामद किया।पूछताछ के दौरान छात्राओं ने बताया कि उन्होंने आपस में योजना बनाकर दिल्ली घूमने का मन बनाया था और घर से कुछ पैसे लेकर बिना किसी को बताए निकल पड़ीं थी।पुलिस ने बुद्ववार को परिजनो को थाने बुलाकर दोनो छात्राओ को उनके सुपुर्द किया‌। बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया।परिजनों ने पुलिस की कार्यशैली की सराहना करते हुए आभार जताया।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *