-मोहनलालगंज कस्बे के कालेबीर बाबा मंदिर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा नेता व कार्यकर्ताओ ने की साफ-सफाई
- -REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK
लखनऊ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बुधवार को मोहनलालगंज कस्बे में स्थित कालेबीर बाबा मंदिर परिसर में यूपीसीएलडीएफ के पूर्व चेयरमैन व वरिष्ठ
भाजपा नेता वीरेन्द्र कुमार तिवारी के नेतृत्व में पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओ ने बच्चो संग स्वच्छता अभियान चलाया गया।भाजपा नेता वीरेन्द्र कुमार तिवारी समेत कार्यकर्ताओ ने हाथो में झांडू थामकर मंदिर परिसर की साफ सफाई की।भाजपा नेता वीरेन्द्र कुमार तिवारी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की गई जिसका उद्देश्य भारत को स्वच्छ और स्वस्थ बनाना है स्वच्छ भारत अभियान के माध्यम से, लोगों को अपने आसपास के माहौल को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने के लिए प्रेरित किया जाता है। यह न केवल देश को स्वच्छ बनाने में मदद करता है, बल्कि लोगों को स्वच्छता के महत्व को समझाने और उसे अपनाने के लिए प्रेरित भी करता है।उन्होने लोगो को स्वच्छता का संकल्प भी दिलाया।इस मौके पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष धीरू पांडे,चेयरमैन प्रतिनिधि अजय पांडे,अधिवक्ता ललित मिश्रा समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता व बच्चे मौजूद रहे।
भाजयुमो ने रक्तदान शिविर का किया आयोजन,79लोगो ने किया रक्तदान
-मोहनलालगंज सीएचसी में प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर भाजयुमो ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन,प्रधानमंत्री के उद्बोधन को भी कार्यकर्ताओ ने सुना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर चल रहे सेवा पखवाड़े के तहत बुधवार को भाजपा युवा मोर्चा ने मोहनलालगंज सीएचसी में रक्तदान शिविर का आयोजन।
शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष त्रयंबक त्रिपाठी व पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर व वरिष्ठ भाजपा नेता वीरेन्द्र कुमार तिवारी व भाजपा जिलाध्यक्ष विजय मौर्या ने भाजयुमो जिलाध्यक्ष धीरू पांडे की मौजूदगी में किया।जिसके बाद 79 युवा मोर्चा के पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओ ने रक्तदान किया।प्रदेश उपाध्यक्ष त्रयंबक त्रिपाठी ने कहा कि रक्तदान न केवल जरूरतमंद की जान बचाता है बल्कि यह दानदाता के स्वास्थ्य की जांच का अवसर भी देता है।शिविर में पहुंचकर 800लोगो ने रक्तदान के लिये अपना पंजीकरण कराया और आवश्यकता पड़ने पर रक्तदान करने का संकल्प भी लिया।कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण का सीधा प्रसारण भी किया गया।जिसे मुख्य अतिथियो समेत सभी पद अधिकारियो व कार्यकर्ताओ ने सुना।इस मौके पर सीएचसी अधीक्षक डाक्टर दिवाकर भारद्वाज, भाजयुमो के प्रदेश कोषाध्यक्ष अमरजीत मिश्रा,चेयरमैन प्रतिनिधि अजय पांडे,ब्लाक प्रमुख ओम प्रकाश शुक्ला,बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री ललित मिश्रा,प्रधान संघ देवेन्द्र सिंह समेत कार्यकर्ता मौजूद रहें।
