-चौक पुलिस ने दोनों ओर से मिली तहरीर के आधार पर दर्ज किया मुक़दमा,जाँच शुरू
- REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS|| EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK
लखनऊ:केजीएमयू के ट्रामा सेंटर में जूनियर डाक्टरों और नर्सिंग स्टाफ के बीच जमकर मारपीट हो गई।दोनों ओर से एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाये गये।इतना सब कुछ होने के बाद भी केजीएमयू प्रशासन तमाशबीन बना हुआ है।जूनियर डाक्टरों ने नर्सिंग स्टाफ पर मारपीट,अभद्रता और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।वही नर्सिंग स्टॉफ ने जूनियर डाक्टरों पर शराब के नशे में जमकर मारपीट करने जान से मारने की धमकी देने सहित कई संगीन आरोप लगाये है।चौक पुलिस दोनों ओर से मिली तहरीर के आधार पर मुक़दमा दर्ज कर मामले की जाँच पड़ताल कर रही है ।
19 सितंबर को जूनियर रेसिडेंट के साथ यह हुई घटना
राजधानी के चौक स्थिति ट्रामा सेंटर में नर्सिंग स्टाफ ने काम को लेकर डाक्टरों के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई।डाक्टरों ने इसको लेकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।डा. अश्विन सहित अन्य डाक्टरों ने बताया कि बीती 19 सितंबर को ट्रामा सेंटर के अस्थि शल्य क्रिया विभाग की ओटी में ड्यूटी पर तैनात डा. अश्विन जूनियर रेसिडेंट के द्वारा काम कहे जाने पर नर्सिंग स्टाफ शुभम ने मेरे साथ बदसलूकी की तथा मेरा कालर पकड़ा तथा मुझे धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया एवं मेरे साथ मारपीट करने लगा एवं जान से मारने की धमकी देने लगा। नर्सिंग स्टाफ शुभन के द्वारा लगातार अभद्र व्यवहार प्राय होता रहा है। इसी कड़ी में 20 सितंबर को दोबारा ड्यूटी पर तैनात डाक्टरों डा. अमित, डा. सतीश, डा. अंकित, डा. अश्विन, डा. आयुष, डा. शुधांशु से गाली गलौज व अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा। ड्यूटी पर तैनात डाक्टरों से इस तरह का व्यवहार निंन्दनीय एवं असहनीय है।इसको लेकर पुलिस ने शुभम के विरुद्ध डा. अश्विन व सहकर्मी डा. अमित व डा. अंकित और डा. सतीश व डा. आयुष और डा. शुधांशु की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है।
जूनियर डाक्टरों पर नर्सिंग स्टॉफ ने लगाये यह आरोप
ट्रामा सेंटर में जूनियर डाक्टरों ने नर्सिंग स्टॉफ के साथ शराब के नशे में जमकर मारपीट की जिससे उसको चोट भी आई है,जब उसने विरोध किया तो जूनियर डाक्टरों ने उसे जान से मारने की धमकी दी।चौक पुलिस तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।नर्सिंग अधिकारी शुभम राव ने बताया कि बीती बीस सितंबर को रात्रि ड्यूटी पर था। मेरे साथ जूनियर रेजिडेंट आश्विन व आयुष व निखिल, अंकित वर्मा, अमित शर्मा,सतीश, दीपक छाबरा, देवेन्द्र, प्रेम आदि लोगों ने मेरे साथ गली-गलौज व मारपीट की।इस दौरान सभी लोगो ने शराब पी रखी थी। ये लोग आये दिन शराब पीकर गाली-गलोच व अभद्र भाषा का प्रयोग करते है। हर शनिवार ये लोग शराब पीकर ड्यूटी आते है। व अभद्र भाषा का प्रयोग करते है।उन्होंने बताया कि बीस सितंबर को रात्रि ड्यूटी के दौरान नर्सिंग स्टाप रूम में पानी पी रहा था। यह सभी लोग नशे में आकर अचानक मेरे उपर हमला कर दिया। इतने लोगो को देखकर मैं डर गया। मुझे मारा पीटा गया और गली दी गई। तथा जान से मारने की धमकी दी गई। मैं अपने घर से 1000 किमी दूर रहता हूँ तथा ऐसे में मुझे इनसे खतरा बना रहता है। तथा मुझे ये भी धमकी दी गई है कि अगर मैने कही शिकायत की तो हॉस्पिटल के बाहर देख लेंगे। मेरे गले मैं सोने की चेन व चश्मा मार पीट के दौरान टूट गई व मेरा फोन मेरे सामने ही फेक दिया गया। मेरे गर्दन पर मारपीट की खरोच व कान के पीछे कट लगा है व अदरूनी चोट आयी है।उसने बताया कि मेरे पास कुछ रूपये भी रखे थे जो निकालने की कोशिश की गई। इस सब घटना क्रम में मेरे साथ ड्यूटी पर ओटी टेक्निशियन प्रदीप थे जिन्होने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो उनके साथ भी मारपीट व गाली गलोच की गई तथा जान से मारने की धमकी दी गई। बीच-बचाव करने में प्रदीप कुमार को भी बाँये हाथ में चोट आयी। और उनका फोन भी छीनकर फेंक दिया गया जिससे फोन टूट गया। हमारे साथ मारपीट की गई एवं जान से मारने की धमकी दी गई जिसकी वजह से मै ड्यूटी करने में असहज महसूस कर रहे हैं। और उस वार्ड में हमारी वापस जाने की हिम्मत नही हो रही।नर्सिंग अधिकारी आर्थोपेडिक सर्जरी शुभम राव की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
मुकदमा दर्ज,साक्ष्यो के आधार पर होगी कार्रवाई-डीसीपी
इस मामले को लेकर डीसीपी पश्चिम बताते है कि दोनों तरफ से मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।थाना चौक पुलिस मामले की जाँच कर रही है,जैसे ही साक्ष्य एकत्र हो जायेगे,उसी आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी।इस मामले में पुलिस अपनी आगे की रणनीति तय कर रही है।इसमें किसी भी दोषी को छोड़ा नहीं जायेगा ।पुलिस उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करेगी ।
