- REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK
लखनऊ:उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पुलिस का राजनीतिक इस्तेमाल कर रही है।वह सत्ता का दुरुपयोग कर अपने राजनीतिक एजेंडे को पूरा करने के लिए विपक्षी दलों के नेताओं पर झूठे मुकदमे लगवाती है।उक्त आरोप लगाते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा है कि जब सरकार पुलिस से पॉलिटिकल पोलिंग कराएगी, उन्हें चुनावी गोरखधंधे का हिस्सा बनाएगी तो अवैध कार्यों, भ्रष्टाचार और वसूली में पुलिस की मिलीभगत को नज़र अंदाज करने पर मजबूर भी होगी।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार पुलिस का राजनीतिक इस्तेमाल कर रही है। सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। पुलिस से गलत काम करवाती है। अपने राजनीतिक एजेंडे को पूरा कराने के लिए विपक्षी दलों के नेताओं के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज कराती है।जब भाजपा सरकार पुलिस से पॉलिटिकल पोलिंग कराएगी, उन्हें चुनावी गोरखधंधे का हिस्सा बनाएगी तो अवैध कार्यों, भ्रष्टाचार और वसूली में पुलिस की मिलीभगत को नजरअंदाज करने पर भी मजबूर होगी।
