- REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK
लखनऊ। गाजीपुर पुलिस नें पूर्व सरगना मृत मुख्तार अंसारी के सहयोगी रेयाज अहमद अंसारी की संगठित अपराध से अर्जित लगभग 24 करोड़ रूपये की बेनामी अचल संपत्ति को जब्त किया है।एडीजी क़ानून व्यवस्था अमिताभ यश नें बताया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध जीरो टॉलरेन्स नीति एवं भू-माफियाओं के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश के क्रम में डीजीपी राजीव कृष्णा के मार्ग दर्शन में पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के निर्देश पर गाजीपुर जिले की पुलिस नें पूर्व सरगना मृत मुख्तार अंसारी के सहयोगी रेयाज़ अहमद अंसारी की लगभग 24 करोड़ रूपये की बेनामी सम्पत्ति को कुर्क कर लिया है।उन्होंने बताया कि प्रभारी निरीक्षक थाना कासिमाबाद के द्वारा प्रेषित आख्या पर पुलिस अधीक्षक गाजीपुर की संस्तुति पर जिलाधिकारी गाजीपुर नें पारित कुर्की आदेश अंतर्गत धारा 14(1) उत्तर प्रदेश गिरोह बंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 के तहत पूर्व सरगना मृत मुख्तार अंसारी का सहयोगी रेयाज़ अहमद अंसारी द्वारा संगठित अपराध से अर्जित की गई करीब 24 करोड़ की बेनामी सम्पत्ति को कुर्क किया गया है।
रेयाज अहमद अंसारी निवासी कस्बा बहादुरगंज थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर नें लोक व्यवस्था को अस्त-व्यस्त करने, अपने तथा गैंग के अन्य सदस्यों के लिए आर्थिक, भौतिक व दुनियाबी लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से आपराधिक कार्य तथा समाज विरोधी क्रियाकलापों से अर्जित धन से अचल संपत्ति जो रेयाज अहमद अंसारी नें अपने खास सहयोगी फरारशुदा आरोपी परवेज जमाल की पत्नी यासमीन जमाल व उसके पिता ऐनुलहक के नाम से क्रय की गयी थी। इसे जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर कुर्क कर जब्त किया गया।
रेयाज अहमद अंसारी का अपराधिक इतिहास
मुख्तार अंसारी के सहयोगी रेयाज अहमद अंसारी के विरुद्ध करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज है,इनमे (1) मु0अ0स0 270/13 धारा 332/353/506 भादवि थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर (2) मु0अ0स0 866/14 धारा 323/504/442/354क भादवि थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर (3) मु0अ0स0 88/16 धारा 452/506 भादवि थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर (4) मु0अ0स0 322/23 धारा 386/448/506/120बी भादवि थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर (5) मु0अ0स0 283/23 धारा 420/467/468/471/120बी भादवि थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर (6) मु0अ0स0 06/24 धारा 347/348/506/379 भादवि थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर (7) मु0अ0स0 68/24 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर (8) मु0अ0स0 275/24 धारा 296/308(5)/351(3)/352 BNS थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर (9) मु0अ0स0 334/24 धारा 318(4)/338/336(3)/340(2)/61(2) BNS थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर (10) मु0अ0स018/25 धारा 3(1)(ध)/3(1)(द)/3(2)(V) SC/ST Act तथा 115(2)/ 308(5)/351(3)/352 BNS थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर (11) 323/25 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर शामिल है
परवेज जमाल का अपराधिक इतिहास
(1) मु0अ0स0 283/2023 धारा 420/467/468/471/120बी भादवि थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर
(2) मु0अ0स0 334/2024 धारा 318(4)/338/336(3)/340(2)/61(2) BNS थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर
(3) मु0अ0स0 28/2025 धारा 351(3)/61(2) BNS थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर
(4) मु0अ0स0 57/2025 धारा 308(5)/351(3)/352 BNS थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर
(5) मु0अ0स0 323/25 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर
