नई दिल्ली:सोशल मीडिया पर तमंचा दिखाकर वीडियो बनाने वाले युवक को पुलिस ने दबोचा

-वायरल वीडियो की जाँच में सच आया सामने, हथियार बरामद

  • REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK 

नई दिल्ली।उत्तर पूर्वी दिल्ली की पुलिस ने सोशल मीडिया पर तमंचा दिखाकर वीडियो बनाने वाले युवक सुभाष मोहल्ला निवासी जमाल उर्फ जांबाज को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने पकडे गये आरोपी के पास से तमंचा, कारतूस और दो खाली कारतूस बरामद किए हैं।

उत्तर पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी अवैध हथियार से गोलियां चला रहा था,इसका सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था।पुलिस ने वायरल वीडियो की जांच शुरू की तो इस संदिग्ध की पहचान हो पाई ।पुलिस ने सूचना के आधार पर इलाके में जाल बिछाकर युवक जमाल को गिरफ्तार किया।पकड़ा गया आरोपी पूंछतांछ में मामले की सच्चाई उगल दी,पुलिस को उसने बताया कि वह सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए वीडियो तैयार करता था।वह अपना प्रभाव और दबदबा कायम करने के लिए शौकिया अपने पास हथियार रखता था।पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयाश कर रही है कि उसके पास हथियार कैसे आया।उसे किसने सप्लाई किया है ।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *