- REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK
लखनऊ :मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को लेकर प्रदेश भर में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है ।इसको लेकर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपराधियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश दिये गये हैं।इसको लेकर पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्णा ने प्रदेश भर में मिशन शक्ति 5.0 अभियान को लेकर व्यापक जागरूकता, आत्मरक्षा प्रशिक्षण, हेल्प लाइन सेवाओं के प्रचार-प्रसार, बच्चियों और बालिकाओं के विरूद्ध अपराधों में संलिप्त अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए है ,साथ ही गुमशुदा और भटके हुये बच्चों व बालिकाओं और महिलाओं की बरामदगी एवं प्रभावी पैरवी कर शीघ्रातिशीध्र कठोर सजा दिलाये जाने के निर्देश दिये हैं।इसको लेकर कमिश्नरेट लखनऊ व जनपद अमरोहा एवं जनपद ललितपुर पुलिस ने मैराथन कार्यक्रम एवं जागरूकता रैली आदि का आयोजन किया गया।
कमिश्नरेट लखनऊ में मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन
कमिश्नरेट लखनऊ पुलिस ने 54 थानों में मिशन शक्ति केंद्र स्थापित किए हैं, जहाँ महिलाओं की समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु विशेष टीमें
तैनात की गई हैं।रविवार को सुरक्षित नारी, सशक्त भारत” के संकल्प के साथ महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा के प्रति लखनऊ पुलिस की प्रतिबद्धता को एक नई दिशा देते हुए कमिश्नरेट की रिजर्व पुलिस लाइन, आई.टी चौराहा, लखनऊ से के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम तक एवं थाना पीजीआई क्षेत्र के सेक्टर-08 वृन्दावन योजना से मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें रिजर्व पुलिस लाइन की 312 रिक्रूट महिला आरक्षियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त, महिला एवं अपराध सौम्या पाण्डेय ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल एक नारा नहीं, बल्कि लखनऊ पुलिस का दृढ़ वचन है। ऐसे आयोजन न केवल स्वास्थ्य और एकजुटता को बढ़ावा देते हैं, बल्कि समाज में महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता भी फैलाते हैं।
अमरोहा में हुआ ‘रन फॉर एम्पावरमेंट‘ कार्यक्रम का आयोजन
अमरोहा जिले में ‘रन फॉर एम्पावरमेंट‘ कार्यक्रम का आयोजन पुलिस ने किया।यह दौड़ पुलिस लाइन मण्डी समिति, अमरोहा से प्रारम्भ
होकर मिनी स्टेडियम, गांधी मूर्ति तक की गई। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता फैलाना रहा। जिसमें जनपद के विभिन्न विद्यालयों की 400 से अधिक छात्राओं एवं पुलिस कर्मियों ने प्रतिभाग किया और समाज को महिला सुरक्षा का सशक्त संदेश दिया।प्रतिभागियों ने “नारी सुरक्षा – नारी सम्मान, बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ, महिला सशक्तिकरण ही राष्ट्र सशक्तिकरण” जैसे प्रेरक नारों के माध्यम से समाज में जागरूकता का संचार किया।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अमरोहा अमित कुमार आनंद ने कहा कि “महिला सुरक्षा व सम्मान केवल पुलिस या प्रशासन की नहीं बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है। मिशन शक्ति का लक्ष्य है कि महिलाओं को हर स्तर पर सुरक्षित वातावरण मिले और वे निर्भीक होकर आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हों। अमरोहा पुलिस सदैव महिलाओं की सुरक्षा और सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है।उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुलिस अधीक्षक अमरोहा द्वारा नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।बालिकाओं द्वारा एक नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया गया, जिसमें बाल विवाह एक अपराध है का संदेश देकर उपस्थित जनसमूह को जागरूक किया गया ।
ललितपुर में जागरूकता रैली का आयोजन
ललितपुर जिले में पुलिस ने जागरूकता रैली का आयोजन किया । रिजर्व पुलिस लाइन्स ललितपुर से महिला पुलिस कर्मी और थाना पुलिस बल
व रिक्रूट की रैली का आयोजन किया गया । रैली में महिला पुलिस अधिकारी और कर्मचारीगणों ने भाग लिया । रैली के दौरान छात्राओं ने स्लोगन पढ़ते हुए आम जनमानस को यह संदेश दिया कि नारी सबला है, अबला नहीं। उन्होंने कहा कि नारी जीवन का आधार है और किसी से कम नहीं है। रैली का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों और सशक्तिकरण के प्रति जागरूक करना था।यह रैली पुलिस लाइन्स ललितपुर से प्रारम्भ होकर वर्णी चौराहा, तुवन चौराहा, घण्टाघर, सावरकर चौक, आजादचौक, नदीपुरा, चौबयाना,रावतयाना, महावीरपुरा, अजीतापुरा, जेल चौराहा, घुसयाना चुंगी, अभिलाषा पैट्रोल पम्प चौराहा, सदनशाह, कलैक्ट्रेट चौराहा से होते हुए वापस पुलिस लाइन्स, ललितपुर में समाप्त हुई। उक्त जागरूकता रैली में अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, व अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजद थे ।
