-दिलाई महिला अपराध न करने औऱ सम्मान देने की शपथ
- REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK
लखनऊ। मिशन शक्ति 5.0 अभियान को लेकर यूपी के बागपत जिले में बीते 10 वर्षों में जेल से रिहा हुए दुष्कर्म औऱ छेड़खानी एवं अन्य
महिला सम्बन्धी अपराधों के आरोपियों को थाने बुला कर महिला अपराध न करने की शपथ दिलाई गयी। पुलिस के मुताबिक मिशन शक्ति 5.0 अभियान को लेकर पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्णा नें प्रदेश भर में मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत बच्चियों औऱ बालिकाओं के विरूद्ध अपराधों में संलिप्त अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी व बरामदगी तथा सजा दिलानें के निर्देश दिये थे।
पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्णा के निर्देशों को लेकर बागपत पुलिस नें मिशन शक्ति फेज-5.0 के अन्तर्गत महिला सुरक्षा एवं सम्मान को लेकर विशेष अभियान चला कर जनपद के सभी थानों पर बीते 10 वर्षों में जेल से रिहा हुए दुष्कर्म औऱ छेड़खानी एवं अन्य महिला सम्बन्धी अपराधों के कुल 1199 आरोपियों को थाने पर बुलाकर मिशन शक्ति टीमों द्वारा जागरूक करते हुए अपराध नही करने एवं महिलाओं के प्रति सम्मानजनक एवं सभ्य व्यवहार करने की शपथ दिलायी गयी। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों द्वारा महिला सुरक्षा से सम्बन्धित प्रावधानों एवं कानूनों की जानकारी भी दी गई तथा समाज में सकारात्मक बदलाव लाने हेतु सभी को प्रेरित किया गया।पुलिस अधीक्षक बागपत नें बताया कि मिशन शक्ति 5.0 के तहत बागपत जिले में गत 10 वर्षो में जेल से छुटे हुए दुष्कर्म व छेड़खानी एवं अन्य महिला सम्बन्धी अपराध के कुल 1199 आरोपियों को थाने बुलाकर भविष्य में किसी भी प्रकार की महिला सम्बन्धित अपराध न करने एवं महिलाओं का सम्मान करने की शपथ दिलाई गयी और उनको हिदायत दी गयी कि भविष्य में यदि ऐसा कार्य करते है तो उनके विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी।
