LUCKNOW:आखिर आजम खां को वापस मिली वाई श्रेणी की सुरक्षा,क्लिक करें और भी खबरें

  • REPORT BY:K.K.VARMA || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK
लखनऊ।  सपा नेता और प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री आजम खां की सुरक्षा को फिर से बहाल कर दिया गया है। उन्हें वाई श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है। 23 महीने जेल में बिताने के बाद, आजम खां जमानत पर बाहर आए हैं ।अब उन्हें वाई श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की जा रही है। उनकी सुरक्षा में तैनात गार्ड और गनर उनके पास भेज दिए गए हैं। सपा नेता आजम खां को वाई श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई थी लेकिन कोर्ट में दोषी पाए जाने के बाद उनकी विधानसभा की सदस्यता  खत्म हो गई थी। इसके चलते उनकी सुरक्षा को वापस ले लिया गया था। बाद में उनकी सुरक्षा को बहाल कर दिया था। इस बीच वह सीतापुर जेल गए। उनके जेल जाने के बाद सुरक्षा को वापस बुलाया गया था।

महिलाओं की भागीदारी से सशक्त होगा संगठन और देश बनेगा आत्मनिर्भर-धर्मपाल

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी से ही संगठन सशक्त होगा और देश आत्मनिर्भर बनेगा। मातृशक्ति की राष्ट्र नवनिर्माण में भागीदारी से ही अन्त्योदय की अवधारणा मूर्त रूप लेगी।  महिलाएं घर की नींव भी हैं और राष्ट्र की धुरी भी हैं। धर्मपाल सिंह प्रयागराज में काशी क्षेत्र की महिला मोर्चा पदाधिकारियों तथा महिला जनप्रतिनिधियों की बैठक में संवाद कर रहे थे।प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से महिलाओं को समुचित नेतृत्व मिलने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। संगठन में भी महिलाओं की भागीदारी और जिम्मेदारी बढे़,  बड़ी संख्या में महिला नेतृत्व विकसित करना होगा। संगठन में महिलाओं का नेतृत्व बढ़ने से देश की आधी आबादी तक मोदी सरकार एवं योगी सरकार की योजनाएं तथा संगठन की विचारधारा, कार्यक्रम व अभियान पहुंचाने का माध्यम महिलाएं स्वयं बनेगी। प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला,शौचालय, हर घर नल से जल, मुद्रा योजना, जनधन जैसी योजनाओं ने महिलाओं के जीवन को सुगम, सुरक्षित तथा आत्मनिर्भर बनाया है। महिलाओं के बीच महिलाओं की बात महिलाओं से करने की संवाद शैली संगठन को सशक्त करेगी।समाज व राष्ट्र को आत्मनिर्भर बनाएगी।महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सेआत्मनिर्भर भारत का संकल्प जन आन्दोलन बनेगा और भारत स्वदेशी के मंत्र से स्वाबलम्बी,स्वाभिमानी व आत्मनिर्भर होकर विश्व नेतृत्व की दिशा में आगे बढ़ेगा। मातृशक्ति को अपने सामर्थ्य से राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका निभानी होगी।
संगठन स्तर पर महिलाओं की भूमिका को और व्यापक तथा प्रभावी बनाना आवश्यक है। प्रत्येक मंडल व शक्ति केंद्र तथा बूथ स्तर पर महिलाओं की जिम्मेदारी तय करते हुए नेतृत्व विकसित किया जाए, ताकि महिला से महिला तक संवाद की श्रृंखला स्थापित हो सके। भाजपा संगठन और सरकार तभी पूरी शक्ति के साथ कार्य कर पाएंगे जब महिला कार्यकर्ता हर गांव व हर परिवार तक महिलाओं के बीच पहुंचकर सरकार की योजनाओं और संगठन के अभियानों की जानकारी साझा करेंगी। आगामी समय में नारी वंदन अधिनियम के तहत बडी संख्या में जनप्रतिनिधि के रूप में महिलाएं नेतृत्व करेंगी। संगठन को अभी से महिला नेतृत्व विकसित करने पर बल देना होगा। बूथ, शक्ति केन्द्र, मंडल, जिला सहित सभी स्तरों पर महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाने के साथ ही उन्हें नेतृत्व के लिए प्रेरित करना होगा। यही नीति संगठन को सशक्त, समाज को आत्मनिर्भर तथा देश को विकसित बनाएगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नारी शक्ति से राष्ट्र शक्ति का जो आह्वान किया है, उसे धरातल पर साकार करने की जिम्मेदारी महिला मोर्चा की है।

आरएसएस ने मनाया विजयदशमी उत्सव

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सुदर्शनपुरी बस्ती भरत नगर ने विजयदशमी उत्सव मनाया। यह ऐतिहासिक उत्सव रहा क्योंकि संघ शताब्दी वर्ष चल रहा है ।संघ की 100 वर्ष की अविरल चलने वाली साधना में स्वयंसेवकों के अथक प्रयत्न से समाज को जोड़ने वाली कार्य शक्ति तैयार करने का जो संकल्प 1925 में लिया आज 2025 में उसकी शताब्दी मनाने हेतु संघ के स्वयंसेवक बंधु सुदर्शनपुरी बस्ती में एकत्र हुए। विजयदशमी उत्सव में सुदर्शन पूरी बस्ती के 65 गणवेशधारी स्वयंसेवक और 35 समाज के विभिन्न क्षेत्र से आए सज्जन शक्ति बंधु एवं 25 माता भगिनी ने इस उत्सव के साक्षी बनकर पूर्ण किया । इस उत्सव मे मुख्य वक्ता के नाते भाग सह सेवा प्रमुख गंगा प्रसाद  कार्यक्रम में उपस्थित थे  गोयल ने इस कार्यक्रम की अध्यक्षता की और इस कार्यक्रम में सुदर्शनपुरी बस्ती के बस्ती प्रमुख, उप बस्ती प्रमुख कातिकेय द्विवेदी एवं बस्ती विजयदशमी उत्सव टोली एवं भरत नगर के माननीय नगर संघचालक जी की नगर कार्यवाह एवं विद्यार्थी कार्य के प्रवासी भी कार्यक्रम में उपस्थित थे। मुख्य भूमिका में कार्तिकेय अवधेश हर्ष, विद्यार्थी विजयदशमी टोली का अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान रहा। साथी विश्व हिंदू परिषद के माननीय प्रांत उपाध्यक्ष ओमप्रकाश वहां उपस्थित थे।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *