मोहनलालगंज:चल रहा था ईसाई बनाने का खेल,सरगना गिरफ्तार,क्लिक करें और भी खबरें

-निगोहां  थाना क्षेत्र के बख्तौरीखेड़ा गांव में आर्थिक लालच देकर अनुसूचित जाति के लोगो का कराया जा रहा था धर्मपरिवर्तन

-सरगना ने एक दर्जन परिवारो का कराया धर्म परिवर्तन,सैकड़ो लोगो को प्रार्थना सभा में बुलाकर कर रहा था ईसाई धर्म अपनाने को प्रेरित

  • REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK 

लखनऊ।निगोहां थाना क्षेत्र के बख्तौरीखेड़ा गांव में जाति विशेष की प्रार्थना सभा के लिये बने हाल में लोगों को बुला कर उनका धर्मांतरण कराया जा रहा था। पुलिस ने बजरंग दल के जिला सुरक्षा प्रमुख धर्मेन्द्र शर्मा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर रविवार को धर्म परिवर्तन गिरोह के सरगना को गिरफ्तार किया।पुलिस ने मौके से बाइबिल समेत ईसाई धर्म के प्रचार प्रसार से जुड़ी अन्य सामग्री बरामद की है।
डीसीपी दक्षिणी निपुण अग्रवाल ने बताया निगोहां थाना क्षेत्र के बख्तौरीखेड़ा गांव निवासी मलखान जो कि अनुसूचित जाति के थे, 2016 में धर्म परिवर्तन कर ईसाई बन गये थे,दो वर्ष पहले मलखान ने गांव के बाहर स्थित अपनी जमीन पर ईसाई धर्म की प्रार्थना सभा के लिये हाल बनाया था जिसमें आस-पास के दर्जनो गांवो के सैकड़ो की संख्या में अनुसूचित जाति की महिलाओ-पुरूषो व बच्चो को प्रार्थना सभा में बुलाकर उनको बाइबिल देकर प्रार्थना कराई जा रही थी ओर ब्रेन वाॅस कर बपतिस्मा(ईसाई दीक्षा) देकर धर्मान्तरण कराया जा रहा था।सरगना मलखान ने एक दर्जन से अधिक अनुसूचित जाति के परिवारो का धर्म परिवर्तन कराकर ईसाई बना दिया था ओर कई दर्जन परिवारो को ईसाई धर्म अपनाने के लिये प्रयासरत था।डीसीपी निपुण अग्रवाल ने बताया बजरंग दल के जिला सुरक्षा प्रमुख धर्मेन्द्र शर्मा की तहरीर पर धर्म परिवर्तन कराने वाले गैंग के सरगना मलखान पर मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।धर्मपरिवर्तन गैंग का खुलासा करने में अहम भूमिका निभाने वाले थाना प्रभारी अनुज कुमार तिवारी समेत पुरी पुलिस टीम को 25हजार रूपये नगद ईनाम दिया जायेगा।

बजरंग दल की शिकायत पर पुलिस हुयी एक्टिव..

बख्तौरीखेड़ा गांव में धर्म परिवर्तन के कार्यक्रम पर बजरंग दल के जिला सुरक्षा प्रमुख धर्मेन्द्र शर्मा ने 14सितम्बर को कार्यकर्ताओ संग प्रार्थना सभा में पहुंचकर हगांमा काटा था जिसके बाद पुलिस प्रशासन एक्टिव हुआ और मौके पर एसीपी समेत थाना प्रभारी ने पहुंचकर जांच पड़ताल की थी।जिसके बाद पुलिस ने सरगना बजरंग दल के जिला सुरक्षा प्रमुख की तहरीर पर मलखान के विरूद्व उ०प्र०विधि विरुद्ध  धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियन की धारा में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया।वही धर्म परिवर्तन कराने में शामिल अन्य लोगो की जानकारी जुटाने में जुटी है।

बीमारी से मुक्ति व आर्थिक लालच का देते थे प्रलोभन….

एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया अनुसूचित जाति के गरीब महिलाओ-पुरूषो को बीमारी से मुक्ति,चमत्कार और आशीर्वाद समेत आर्थिक लालच का प्रलोभन देकर लोगों को यहां बुलाया जा रहा था।और प्रार्थना सभा में शामिल कराकर धर्मांतरण के लिए प्रेरित कर रहे थे।रविवार व गुरूवार को प्रार्थना सभा मे अनुसूचित जाति के लोगो को बुलाया जाता था।सरगना मलखान के आर्थिक स्त्रोतों के बारे में भी जांच की जारी है।

यीशू चंगाई सभा नाम से बना रखा था व्हाट्सएप ग्रुप….

एडीसीपी रल्लापल्ली वसंथ कुमार ने बताया धर्म परिवर्तन करने वाले गैंग के सरगना मलखान ने ‘यीशु चंगाई सभा’ नाम से व्हाट्स एप ग्रुप बना रखा था जिसमें विशेष रूप से अनुसूचित जाति के लोगों को जोड़ा गया था। इसी ग्रुप में मैसेज कर अनुसूचित जाति के लोगो को प्रार्थना सभा में बुलाया जाता था।

सरगना ने धर्मपरिवर्तन के बाद अपने बच्चो के नाम थे बदले…

डीसीपी ने बताया सरगना मलखान ने 2016 में ईसाई धर्म अपनाने के बाद अपने तीनो बच्चो के नाम बदलकर बेटी का नाम जेसीका व बेटो का नाम सेमुअल व राबीन रख दिया था और सरकारी दस्तावेजो में भी नाम परिवर्तन करा दिया था।

सिसेंडी में भाजपा नेता वीरेन्द्र तिवारी ने कार्यकर्ताओं संग सुनी मोदी के “मन की बात” 

यूपीसीएलडीएफ के पूर्व चेयरमैन व वरिष्ठ भाजपा नेता वीरेन्द्र कुमार तिवारी ने रविवार को‌ मोहनलालगंज के सिसेंडी बूथ पर पहुंचकर कार्यकर्ताओ संग मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम को सुना।जिसके बाद सिसेंडी बाजार पहुंचककर जीएसटी बचत उत्सव अभियान के तहत व्यापारियों एवं उपभोक्ताओं से वार्ता कर दुकानों में “घटी जीएसटी मिला उपहार-धन्यवाद मोदी सरकार” के नारे के साथ स्टीकर लगाये। व्यापारियों एवं उपभोक्ताओं द्वारा जीएसटी दर कम करके विक्रेता और क्रेता सभी को राहत एवं लाभ देने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताया।।वरिष्ठ भाजपा नेता वीरेंद्र कुमार तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की अपील पर दीपावली और सभी त्योहारों में तथा दैनिक जीवन के उपयोग में स्वदेशी अपनाने तथा स्वदेशी उत्पाद ही खरीदने,स्वच्छता का वातावरण बनाने के साथ ही 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर खादी को प्रोत्साहन देकर खादी का कोई भी सामान खरीदने का आवाहन किया।उन्होने कहा “मन की बात”कार्यक्रम में प्रधानमंत्री द्वारा आत्मनिर्भर,स्वावलंबी,समृद्ध विकसित भारत बनाने,स्वदेशी उत्पादन,स्वदेशी उपयोग करने सहित सभी उठाए गए मुद्दों पर कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ताओं के सामने विस्तृत चर्चा की।इस मौके पर जिला महामंत्री प्रदीप द्विवेदी,वरिष्ठ भाजपा नेता नागेश्वर द्विवेदी,दिलीप मिश्रा,महेश शुक्ला, मंडल महामंत्री अंजनी शुक्ला,राकेश जायसवाल,वीरेन्द्र शुक्ला,प्रधान सूर्य कुमार द्विवेदी समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नेक्स्ट जेन जीएसटी रिफॉर्म्स के समर्थन में मोहनलालगंज ब्लॉक में प्रस्ताव पारित,ब्लॉक प्रमुख ओमप्रकाश शुक्ला की अध्यक्षता में हुई बैठक,जनप्रतिनिधियों और व्यापारियों ने किया समर्थन

मोहनलालगंज विकास खंड परिसर में रविवार को आयोजित क्षेत्र पंचायत की बैठक में ‘नेक्स्ट जेन जीएसटी रिफॉर्म्स’ के समर्थन में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख ओमप्रकाश शुक्ला ने की।बैठक को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख ओमप्रकाश शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा लागू किए जा रहे ये जीएसटी सुधार न केवल ऐतिहासिक हैं, बल्कि दूरगामी आर्थिक प्रभाव वाले भी हैं। उन्होंने कहा कि नई कर प्रणाली को सरल, पारदर्शी और जनहितकारी बनाया गया है, जिसका सीधा लाभ किसानों, व्यापारियों, मध्यम वर्ग, महिलाओं, युवाओं और ग्रामीण जनता को मिलेगा।इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों, ग्राम प्रधानों और व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। सभी ने एक स्वर में प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री के नेतृत्व की सराहना करते हुए प्रस्ताव का समर्थन किया।व्यापारी नेताओं ने कहा कि इन सुधारों से खासकर छोटे व्यापारियों को राहत मिलेगी और “ईज ऑफ डूइंग बिजनेस” की दिशा में यह एक सकारात्मक कदम है। ग्राम प्रधान शिवकुमार यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में भी इन सुधारों के लाभ स्पष्ट रूप से महसूस किए जा रहे है।

नंदौली में सरल केयर फाउंडेशन ने कन्या भोज का किया आयोज‌न

सरल केयर फाउंडेशन द्वारा निगोहां क्षेत्र के गांव में रविवार को सरल केयर फाइंडेशन ने शारदीय नवरात्रि पर 101 कन्याओ का पूजन कर भोज कराया‌।इस मौके पर फाउंडेशन की अध्यक्ष रीता सिंह ने मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओ व बालिकाओ को उनकी सुरक्षा से जुड़े कानूनो व अधिकारो की जानकारी देकर जागरूक भी किया।
फाउंडेशन की अध्यक्ष रीता सिंह ने बताया कि लगातार तीसरे साल यह आयोजन किया गया। पहले साल 31 दूसरे साल 51 और इस साल 101 कन्याओं के पूजन और कन्या खिलाने का पावन काम किया गया। यह आयोजन साल में 2 बार नवरात्रि में किया जाता है। हमारा उद्देश्य लड़कियों के प्रति समाज में कायम भेदभाव को खत्म करने का है। माना जाता है कि प्रत्येक कन्या में माता दुर्गा का दिव्य रूप विद्यमान होता है, इसलिए उनका पूजन करने से गांव, समाज, घर और जीवन में शांति, सौभाग्य और आशीर्वाद की प्राप्ति होती है। कन्या पूजन हमें सद्गुण अपनाने और जीवन में नैतिकता व विवेक के मार्ग पर चलने की प्रेरणा भी देती है।इस मौके पर भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के संयोजक अरुण प्रताप सिंह, संदीप शुक्ला, प्रधान रीना सिंह, पूर्व प्रधान राम बहादुर, अमृत लाल, पूर्व बीडीसी वंदना सिंह, अधिवक्ता एसपी सिंह मौजूद रहें।

 

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *