Breaking News

LUCKNOW:महापौर के जन्मदिवस पर स्मृति चिन्ह भेंट औरं शुभकामनाओं का दौर चला,क्लिक करें और भी खबरें

  • REPORT BY:PREM SHARMA || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK

लखनऊ। महापौर सुषमा खर्कवाल के जन्मदिन पर दिन भर स्मृति चिन्ह और शुभकामनाए देने का दौर चला। नगर निगम कर्मचारी संघ लखनऊ से लेकर हर कार्मिक संगठन, नगर आयुक्त, अन्य अधिकारियों सहित पार्टी के पदाधिकारियों ने उन्हें जन्म दिन शुभकामनाएं दी। उत्तर प्रदेश नगर निगम महिला अधिकारी एवं कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष  अम्बि बिष्ट ने संगठन की अन्य पदाधिकारियों व महिला सदस्यों द्वारा लखनऊ की महापौर  सुषमा खर्कवाल के जन्म दिवस के अवसर उनके कैम्प कार्यालय पर पहुंच कर उनको स्मृति चिन्ह भेंट कर शुभकामनाएं भेंट की और बधाई दी।

इस अवसर पर संगठन की अध्यक्ष अम्बि बिष्ट ने सभी को संबोधित कर कहा कि महिला संगठन की ओर से महापौर लखनऊ को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं देना एक सुंदर और प्रेरक कदम है। यह न केवल उनके व्यक्तिगत दिन को विशेष बनाता है, बल्कि यह उनके नेतृत्व और समाज में उनके योगदान की सराहना भी करता है।आगे उन्होंने कहा कि महिला संगठनों की भूमिका समाज में बहुत महत्वपूर्ण है, वे न केवल महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए काम करते हैं, बल्कि वे समाज में लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के लिए भी तत्पर हैं।उन्होंने कहा कि आज महापौर के प्रयासों व किये जा रहे कार्यों की सराहना पूरे नगर के साथ ही प्रदेश में भी की जा रही है और भविष्य में भी इसी तरह वे कार्य करती रहे हम ऐसी कामना करते हैं।
इस दौरन नगर निगम महिला अधिकारी एवं कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन अपने संगठनों के कार्याे की चर्चा करते हुए बताया कि लैंगिक समानता को बढ़ावा देनारू समाज में महिलाओं के अधिकारों की रक्षा और उन्हें समान अवसर, महिला सशक्तिकरणरू महिलाओं को शिक्षा, रोजगार और आर्थिक स्वतंत्रता के अवसर, सामाजिक न्यायरू महिलाओं के खिलाफ होने वाली हिंसा और भेदभाव के खिलाफ लड़ना, नगर निगम में तैनात महिला अधिकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को सुरक्षा सेवा प्रदान करना के साथ साथ उनके हक़ के लिए कार्य योजना तैयार की है। इस संगठन की गतिविधियों से यह स्पष्ट होता है कि वे समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए काम कर रहे हैं और महापौर लखनऊ को बधाई देना इसी दिशा में एक कदम है।नगर निगम कर्मचारी संघ,लखनऊ के अध्यक्ष आनन्द वर्मा व महामंत्री राम अचल के नेतृत्व में संघ के सभी पदाधिकारियों व सैकड़ो कर्मचारियों के साथ महापौर  सुषमा खर्कवाल को उनके निवास स्थान पर जा कर जन्मदिन पर पुष्प गुच्छ भेंट कर शुभकामनायें देते हुये ईश्वर से प्रार्थना की के  महापौर  स्वस्थ व दीर्घआयु हों तथा और अधिक ऊर्जा के साथ उनको जनसेवा में और अधिक शक्ति प्राप्त हो। इस अवसर पर उपाध्यक्ष शमील अखलाक़, हेमन्त कुमार,  रेखा, मोहम्मद शोएब,  लक्ष्मी, शत्रोहन लाल, निखलेश खरे सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।शशि कुमार मिश्र अध्यक्ष नगर निगम जलकल कर्मचारी संघ लखनऊ के साथियों द्वारा महापौर लखनऊ के जन्मदिन पर बधाई देकर बेहतर स्वास्थ एवं दीर्घायु की कामना की गयी।

वी.बी. सिंह इन्स्टीट्यूशन ऑफ़ इंजीनियर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए

इन्स्टीट्यूशन ऑफ़ इन्जीनियर्स की 19 हैदराबाद में सम्पन्न अखिल भारतीय कौंसिल की बैठक में उप्र के पॉवर सेक्टर के अभियन्ता इं वी.बी. सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर चुना गया। ऑल इण्डिया पॉवर इंजीनियर्स फेडरेशन के चेयरमैन शैलेन्द्र दुबे ने इसे पावर सेक्टर के अभियंताओं के लिए गर्व का विषय बताते हुए इं वी बी सिंह को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियर्स के इतिहास में पहली बार कोई पॉवर इंजीनियर राष्ट्रीय अध्यक्ष बना है।यू पी इंजीनियर्स एसोसियन के पूर्व अध्यक्ष एस एस निरंजन, वर्तमान अध्यक्ष वी के श्रीवास्तव एवं महासचिव आशीष यादव ने कहा कि देश के इतिहास में पहली बार उत्तर प्रदेश के सार्वजनिक क्षेत्र में कार्य कर चुके किसी अभियंता का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना प्रदेश के लिए गर्व की बात है।
इन्स्टीट्यूशन ऑफ़ इन्जीनियर्स देश की सर्वाेच्च तकनीकी संस्था है जिसका गठन वर्ष 1920 में हुआ था। विभिन्न विभागों में कार्यरत पौने तीन लाख ग्रेजुएट इन्जीनियर संस्था के सदस्य हैं।

इं वी.बी. सिंह ने आई.आई.टी., रुड़की से सिविल इन्जीनियरिंग में बी.टेक. करने के पश्चात उत्तर प्रदेश पॉवर कारपोरेशन में अपनी सेवाएं प्रारम्भ की और मुख्य अभियंता पद तक की जिम्मेदारी निभाई। इं सिंह यू.पी.बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन एवं बाबा साहब भीमराव अम्बेदकर केन्द्रीय विश्वविद्यालय की बिल्डिंग कमेटी के सदस्य हैं। पूर्व में वह 20 वर्षों तक रुड़की विश्वविद्यालय सीनेट के सदस्य भी रह चुके हैं। इं वी.बी. सिंह इससे पूर्व संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं यूपी स्टेट सेन्टर के मानद सचिव व अध्यक्ष भी रह चुके है। इं सिंह विदेशों में जैसे अमेरिका आदि में भारत का प्रतिनिधित्व भी कर चुके हैं।

अटेवा का ऐतिहासिक होगा आक्रोश मार्च

अटेवा और एनएमओपीएस के आह्वान पर .26.सितम्बर को पूरे देश एनपीएस व यूपीएस को समाप्त करने व पुरानी पेंशन की बहाली के लिये निकाले जाने वाले आक्रोश मार्च में सम्मिलित होने व समर्थन देने के लिये लगातार कर्मचारी व शिक्षक संगठनों के पत्रों का आना जारी है। सभी ने एक स्वर से एनपीएस, यूपीएस के आक्रोश मार्च में शामिल होने का समर्थन दिया क्योंकि अटेवा ने एक मृत मुद्दे पुरानी पेंशन को उठा करके आज राष्ट्रीय फलक पर पहुंचा दिया।

अटेवा अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के मुताबिक आक्रोश मार्च ऐतिहासिक होगा।समर्थन की कड़ी में फ्रंट अगेनस्ट एनपीएस इन रेलवे के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरीक सिंह, ट्रैकमैन संघ, राजकीय नर्सेज संघ के महामंत्री अशोक कुमार,दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ के प्रांतीय महासचिव नरेन्द्र विक्रम सिंह,प्रयोगशाला प्राविधिक संघ के महामंत्री कमल श्रीवास्तव,लखनऊ विश्वविद्यालय सह्युक्त महाविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ मनोज पांडेय व महामंत्री डॉ. अंशु केडिया,एक्सरे टेक्नीशियन एसोसिएशन के महासचिव दिलीप कुमार,पीजीआई की नर्सिंग स्टाफ एसोसिएशन की अध्यक्ष लता सचान, पीडब्ल्यूडीनियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ के महामंत्री शैलेन्द्र कुमार शुक्ला लेखपाल संघ के प्रदेश अध्यक्ष राममूरत ,प्रशिक्षित स्नातक संघ के विवेकानंद , विशिष्ट बीटीसी से संतोष तिवारी, जूनियर शिक्षक संघ बीटीसी संघ, बेसिक वेलफेयर एसोसिएशन ,राजकीय वाहन संघ, सिंचाई, सफाई ,कृषि, स्वास्थ्य ,चूक, पशुपालन, माध्यमिक शिक्षक संघ,बेसिक शिक्षा के कई संगठनो ने समर्थन देते हुए सभी ने आक्रोश मार्च में शामिल होने की अपील की है। अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु व प्रदेश महामंत्री डॉ. नीरजपति त्रिपाठी ने सभी शिक्षक व कर्मचारी संगठनों से आक्रोश मार्च में भाग लेने व कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *