शिमला :करवा चौथ के पहले पति नें पत्नी हो होटल में प्रेमी के साथ पकड़ा

-पति को है नीले ड्रम का खतरा, लगाई इंसाफ की गुहार 

  • REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK 

शिमला।हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में करवाचौथ पर एक चौकाने वाला मामला प्रकाश में आया है।जहाँ पर एक युवक नें अपनी पत्नी को एक होटल में एक युवक संग पकड़ लिया। इसको लेकर युवक नें अपना खुद का वीडियो सोशल मीडिया पर जारी कर पुलिस से मदद मांगी।

बतादे कि सोलन जिले के एक गांव का रहने वाला युवक अपनी पत्नी की कारगुजारियों को लेकर अपना दर्द बयां किया है। युवक नें अपनी पत्नी को उसी के भांजे के साथ होटल में पकड लिया। उसके बाद युवक नें पुलिस को भी कॉल कर स्थिति को बताया। लेकिन पुलिस मौके पर नहीं आई। लेकिन पुलिस नें तर्क दिया कि महिला और युवक बालिग हैं। जिसके चलते वह अपनी मर्जी से कहीं भी जा सकते हैं। युवक का कहना था कि उसकी शादी 11 वर्ष पूर्व हुई थी। उसके दो बच्चे हैं।लेकिन उसकी पत्नी का उसी के घर के पास रहने वाले भांजे के साथ काफ़ी दिनों से चक्कर चल रहा है। उन्होंने दोनों को होटल में रंगे हाथ पकड़ लिया। युवक को काफ़ी समय से अपनी पत्नी पर शक था।उसने होटल में पहुँच कर दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया। इस दौरान दोनों के बीच हाथापाई भी हुई। युवक ने पत्नी के प्रेमी से पूछताछ शुरू की तो महिला ने मारपीट का आरोप लगाते हुए कहा कि उस पर हाथ नहीं उठाना, यदि हाथ उठाया तो ठीक नही होगा। इस दौरान युवक ने होटल का नाम बताते हुए महिला के प्रेमी से जब पूछा तो उसने कहा कि वह भाभी जी से सॉरी कहने के लिए आया था।इस पर पति ने सवाल किया कि वह होटल में सॉरी कहने आता है।इस दौरान युवक ने कहा कि वह उसकी भाभी है।इतने में ही दोनों के बीच तेजी से बहस शुरू हो गई।महिला के पति का कहना था कि उसकी पत्नी के नाजायज संबंध हैं। वह बीते ग्यारह वर्षो से यह सब कर रही है।उसका कहना था कि पुलिस भी उसकी कोई मदद नहीं कर रही है। उसका यह भी कहना था कि पुलिस हर बार उसे ही डांट फटकार कर वापस भेज देती हैं। उसका कहना था कि सोलन पुलिस ने उससे एक  शिकायत ली है। शिकायत लेने के बाद उसे घर भेज दिया है। पति का कहना था कि मुझे डर है कि मैं भी किसी दिन नीले ड्रम में मिलूंगा। उसका कहना था कि मेरी पत्नी कुछ भी कर सकती है।पत्नी से पीड़ित  पति ने इंसाफ की गुहार लगाई है। इसी के साथ ही पत्नी के होटल से बाहर निकलने का वीडियो भी सामने आया है।जिसकी हर जगह चर्चा हो रही है।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *