-रूपयों के लेन-देन को लेकर हुए दो पक्षों में हुए विवाद का मामला,पांच लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज, एक हमलावर गिरफ्तार
-पुलिस का दावा अन्य आरोपियों की तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है
- REPORT BY:A.AHMED SAUDAGAR || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK
लखनऊ। इंदिरा नगर थाना क्षेत्र के तकरोही स्थित दीनदयाल पुरम में शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे असलहों से लैस दो मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने फरमान अली के घर धावा बोल दिया। फरमान कुछ समझ पाते कि इससे पहले हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग झोंकनी शुरू कर दी। फरमान तो बाल-बाल बच गए, लेकिन गोलियों की बौछार से घर के बाहर खड़ी थार वाहन क्षतिग्रस्त हो गई। अचानक हुई गोलियों की तड़तड़ाहट से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। सूचना पाकर मौके पर जब-तक पुलिस पहुंचती कि इससे पहले हमलावर असलहा लहराते हुए मौके से भाग निकले। पुलिस ने फरमान अली की तहरीर पर आदिल सिद्दीकी, युवराज सिंह, बाबू यादव, मुस्सू, शिवम सिंह व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने मुकदमे में शामिल शिवम सिंह को गिरफ्तार कर लिया।के मुताबिक हमलावरों की तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
पूरे घटनाक्रम पर एक नजर
इंदिरा नगर के तकरोही क्षेत्र स्थित दीनदयाल पुरम निवासी फरमान अली ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह बाबू यादव को 25 हजार रुपए उधार दिए थे। आरोप है कि वापस रकम मांगने पर आदिल सिद्दीकी ने मोबाइल फोन पर धमकी देते हुए कहा कि रूपए नहीं मांगना वरना ठीक नहीं होगा। इस धमकी भरे लहजे की गूंज फरमान अली के दिलो-दिमाग में गूंज रही थी कि शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर असलहों से लैस होकर बदमाश उनके घर जा धमके।बताया जा रहा है कि बेख़ौफ़ हमलावर मकान की दहलीज पर खड़े होकर दरवाजा खटखटाया। भीतर से जवाब न मिलने पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग झोंकनी शुरू कर दी। घर की दहलीज पर गोली चलते ही फरमान और उसके घरवाले दुबक गए।बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी थार वाहन पर गोलियों की बौछार कर दी, जिससे वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। अचानक गोली चलने की आवाज सुनते ही इलाके में सनसनी फ़ैल गई। पुलिस के मुताबिक फरमान अली की तहरीर पर आदिल सिद्दीकी, युवराज सिंह, बाबू यादव, मुस्सू, शिवम सिंह व दो अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।पुलिस ने एक हमलावर शिवम सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक अन्य हमलावरों की तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
