- REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK
लखनऊ। राजधानी के थाना पारा क्षेत्रान्तर्गत पुलिस औऱ बदमाशों के बीच मुठभेड़ में पुलिस नें एक बदमाश को ढेर कर दिया। जबकि उसका दूसरा साथी मौके से चकमा देकर भाग गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुईं है।
रविवार की रात्रि थाना पारा पुलिस व डीसीपी वेस्ट की क्राइम ब्रांच और लखनऊ कमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच को जानकारी हुईं कि कुछ दिन पूर्व बुद्धेश्वर निवासी योगेश पॉल की हत्या कर उसके वाहन लूटने वाला बदमाश जिसने शाहजहांपुर के पुवायां में भी अपने साथी के साथ मिलकर अवनीश दीक्षित नाम के व्यक्ति की हत्या कर उसकी चार पहिया वाहन लूट लिया था। उसी वाहन को लखनऊ शहर के अंदर कहीं छुपा के रखा था आज उसे बेचने की फिराक में मोहान रोड होकर जीरो प्वाइंट से उलटे लेन होकर आउटर रिंग रोड से बाहर हरदोई या सीतापुर रोड निकल रहा है।
जानकारी मिलते ही पुलिस की टीमों नें जीरो प्वाइंट के पास एवं आउटर रिंग रोड कट पर चेकिंग शुरू कर दी। थोड़ी देर बाद एक वाहन जीरो प्वाइंट पर जैसे ही पहुंचा उसी दौरान पुलिस के सक्रिय मुखबिर नें पुलिस टीम को इशारा किया। इस पर टीम नें वाहन को रोकने का प्रयास किया गया तो गाड़ी न रोककर बहुत तेजी आगरा एक्सप्रेस-वे के सर्विस लेन पर भागने लगा गाड़ी का एक किमी पीछा किया गया तब तक सामने से पुलिस की दूसरी टीम को देखकर गाड़ी बैक करने का प्रयास किया। लेकिन गाड़ी फंस गईं तुरंत गाड़ी सड़क के किनारे रोककर उसमें बैठे दो व्यक्तियों जिनमें एक ड्राइवर था दूसरा आगे बैठा था गाड़ी से निकलकर ताबड़तोड़ दोनों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने लगे।
इस पर पुलिस टीम नें जवाबी फायरिंग की तो एक बदमाश गोली लगने से मौके पर गिर गया और दूसरा फायर करते हुए झाड़ियों में अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया, जिसकी चेकिंग की जा रही है।पुलिस के मुताबिक घायल बदमाश को मौके पर जाकर देखा गया तो उसकी पहचान गुरुसेवक पुत्र बलिंद्र निवासी पटाई पुवायां शाहजहांपुर में के रूप में हुई, जिसको तत्काल थाना पारा की सेकंड मोबाइल से इलाज हेतु सरकारी हॉस्पिटल रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे केजीएमयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया,वहाँ पहुँचते ही चिकित्सकों नें घायल गुरुसेवक को मृत घोषित कर दिया गया।
डीसीपी पश्चिम ने बताया कि मृत बदमाश गुरु सेवक पर पुलिस आयुक्त लखनऊ अमरेंद्र सिंह सेंगर नें एक लाख का इनाम घोषित किया था।बदमाश के पास से एक 38 बोर की रिवॉल्वर एवं एक पिस्टल जिंदा कारतूस, खोखा कारतूस भी मिले है। इसके अलावा पुलिस नें उसके पास से पुवायां शाहजहांपुर से हत्या के पश्चात लूटी गई चार पहिया वाहन भी बरामद की है।मृत बदमाश के खिलाफ अपहरण, हत्या, हत्या के प्रयास,लूट, चोरी और आर्म्स एक्ट सहित आधा दर्जन मुकदमे दर्ज है।इंस्पेक्टर पारा नें मृतक मृत हुए बदमाश गुरुसेवक की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि इनके साथियों की तलाश की जा रही है। पुलिस उन्हें भी जल्द खोज निकलेगी।
