-बंथरा में मिला चोटहिल व्यक्ति का शव, नगराम में सड़क दुर्घटना में युवक की मौत
- REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK
लखनऊ। राजधानी के दक्षिणी जोन के बंथरा पुलिस नें जहां नाबालिग से रेप के आरोपी का हाफ इनकाउंटर किया है।वही एक चोटहिल
व्यक्ति का शव भी मिला है। इसके अलावा नगराम थाना क्षेत्र में एक युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस सभी मामलों में अपनी जाँच पड़ताल कर रही है।
व्यक्ति का शव भी मिला है। इसके अलावा नगराम थाना क्षेत्र में एक युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस सभी मामलों में अपनी जाँच पड़ताल कर रही है।दक्षिणी जोन के थाना बंथरा पुलिस नें शनिवार देर शाम नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी का हाफ इनकाउंटर कर उसके साथी को दबोच लिया है। वही एक अन्य साथी फरार है। पुलिस उसकी भी तलाश कर रही है। पुलिस की माने तो थाना बंथरा पुलिस को शनिवार शाम कुछ व्यक्तियों द्वारा नाबालिग बालिका से दुष्कर्म करने की सूचना मिली। इस पर पुलिस नें तत्काल थाना बंथरा पर नामजद आरोपियों के विरुद्ध धारा 70(2), 351(3) बीएनएस एवं 5g/6 पोक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज किया।इसके बाद गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन हुआ।इसमें पुलिस उपायुक्त दक्षिणी की सर्विलांस सेल को भी लगाया गया।पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। शनिवार को हरौनी पावर स्टेशन से हरौनी रेलवे स्टेशन को जाने वाले रास्ते पर पुलिस टीम पिकेट लगाकर चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान दो बाइक सवार संदिग्ध व्यक्तियों को रोका गया तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस टीम की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लग गई। आरोपी की पहचान ललित कश्यप उम्र करीब 33 वर्ष पुत्र राधेलाल निवासी ग्राम हरौनी थाना बंथरा के रूप में हुई है।अन्य साथी आरोपी मेराज उम्र करीब 20 वर्ष पुत्र बाबूखान निवासी ग्राम हरौनी थाना बंथरा को दूसरी पुलिस टीम नें हरौनी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म से गिरफ्तार किया है।पुलिस का कहना है कि ललित के साथ एक अन्य आरोपी फरार हो गया है जिसकी तलाश हेतु कांबिंग की जा रही है।आरोपी ललित कश्यप के विरुद्ध मु०अ०संख्या 370/2020 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम थाना बंथरा लखनऊ व मु०अ०संख्या 251/2021 धारा 380/457/511 भादवि थाना बंथरा लखनऊ व मु०अ०स० 350/2025 धारा 70(2), 351(3) बीएनएस एवं 5g/6 पोक्सो एक्ट दर्ज है। इसके पास से एक मोटरसाइकिल व एक तमंचा 315 बोर व एक खोखा कारतूस व दो जिंदा कारतूस बरामद किया है।घायल को उपचार के लिए सीएचसी सरोजनीनगर भेजा है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
सम्पर्क मार्ग पर सदिग्ध हालत में शव मिलने से हड़कंप
थाना बंथरा पुलिस को मंजु देवी पत्नी जगतलाल नें बताया कि रविवार प्रातः 06.00 बजे पक्के सम्पर्क मार्ग पर एक सदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया, निकट जाने पर देखा तो पता चला कि वह व्यक्ति उनका पुत्र जतिन है, जिसके सिर पर गम्भीर चोट के निशान है। उन्होंने बताया कि मेरा पुत्र लगभग 04 माह से अपनी पत्नी रागनी के साथ सुसराल जनपद उन्नाव में निवास करता था।प्रथमदृष्टया रोड एक्सीडेंट की चोटें प्रतीत हो रही है।बंथरा पुलिस इसको लेकर तत्काल धारा- 281/106(1) बीएनएस बनाम अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।पुलिस के मुताबिक
मृतक जातिन के शव को कब्जे में लेकर परिजनों की मौजूदगी में पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।
कार की टक्कर से युवक की मौत
थाना नगराम थाना क्षेत्र के नगराम – निगोंहा मार्ग पर समेसी पावर हाउस के पास करीब नौ बजे कार व बाइक में एक्सीडेन्ट हो गया। सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी की तो पता चला कि मोटरसाईकिल सवार अतुल शुक्ला उम्र करीब 38 वर्ष निवासी ग्राम समेसी गंभीर रूप से घायल हो गया जिससे इलाज के लिए पीजीआई ट्रामा सेन्टर भेजा गया, जहां इलाज के दौरान अतुल शुक्ला की मृत्यु हो गयी। थाना पीजीआई पुलिस नें शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गयी।पुलिस नें बताया कि मृतक अतुल शुक्ला मोहनलालगंज गौरा स्थिति सूर्या इंस्टिट्यूट मे गार्ड की नौकरी करते थे, जो शनिवार की रात ड्यूटी कर मोटरसाईकिल से वापस अपने घर जा रहा थे समेसी पावर हाउस के निकट सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी। मृतक के पिता सत्यदेव शुक्ला निवासी ग्राम समेसी की लिखित तहरीर के आधार पर पुलिस नें थाना नगराम में धारा- 281/106(1) बीएनएस के तहत कार चालक सतगुरू के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उन्हें पुलिस हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है।
