मोहनलालगंज:प्लाट की बाउंड्री तोड़ जबरन कब्जे का प्रयास,क्लिक करें और भी खबरें

-पुलिस ने जांच के बाद चार नामजद आरोपियों समेत सात अज्ञात के विरूद्ध दर्ज किया  मुकदमा

  • REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK 

लखनऊ:राजधानी के मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र में दबंगों ने प्लाट की बाउंड्री तोड़ कर कब्जे का प्रयाश किया।हलांकि पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जांच के बाद चार नामजद आरोपियों समेत सात अज्ञात के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कल्लीपूरब मजरा घाघ के रहने वाले राजेश ने पुलिस से लिखित शिकायत करते हुये बताया कि उसका एक प्लाट मऊ गांव में है,जिसमें उसने बाउंड्री करा रखी थी।27सितम्बर को विपक्षी विनोद,कोमल,वंदना,ललित श्रीवास्तव निवासी भट्ठी बरकतनगर अपने आधा दर्जन साथियो संग मिलकर प्लाट पर कब्जा करने की नियत से बाउंड्री वाल तोड़ दिया और अपने खम्भे गाड़ने लगे।जिसकी सूचना कन्ट्रोल रूम पर पुलिस को दी तो सभी मौके से भाग निकले लेकिन पुलिस के जाते ही दोबारा प्लाट पर पहुंचकर कब्जा करने के  लिये खम्भे गाड़ने लगे‌‌।जब कि उक्त भूमि पर न्यायालय का स्थगन आदेश प्रभावी है।प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह ने बताया पीड़ित की शिकायत पर जांच के बाद चार नामजद समेत सात अज्ञात के विरूद्व मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है।

निगोहां पुलिस ने दो वारंटियो को गिरफ्तार कर भेजा जेल

निगोहां पुलिस ने चोरी समेत मारपीट के अलग अलग मुकदमो में न्यायालय से एनबीडब्ल्यू वारंट जारी होने के बाद से फरार चल रहे दो वांरटियो को रविवार को गिरफ्तार कर न्यायालय ‌में पेश किया,जहां से दोनो वारंटियो को जेल भेज दिया गया।थाना प्रभारी अनुज कुमार तिवारी ने बताया 2019 में चोरी समेत धाराओ में दर्ज मुकदमें में न्यायालय से एनबीडब्ल्यू वारंट जारी होने के बाद से फरार चल रहे अभियुक्त राजाराम उर्फ रजऊ निवासी ग्राम निगोहां व 2018 में मारपीट समेत अन्य धाराओ में दर्ज मुकदमें में फरार चल रहे अभियुक्त गुलाम निवासी ग्राम निगोहां को पुलिस टीमो ने रविवार को दोनो अभियुक्तो के घरो पर दाबिश देकर गिरफ्तार किया।जिसके बाद दोनो अभियुक्तो को न्यायालय में पेश किया गया,जहां से उन्हे जेल भेज दिया गया।

मोहनलालगंज में संघ के स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मोहनलालगंज खंड की ओर से शनिवार को शताब्दी वर्ष के मौके पर मोहनलालगंज कस्बे में सैकड़ो स्वंयसेवको ने पथ संचलन किया। इस दौरान स्वयंसेवको ने पथ संचलन करते हुये पूरे कस्बे का भ्रमण किया और लोगों को राष्ट्र के प्रति निष्ठा, समर्पण, अनुशासन का बोध कराया। पथ संचलन का जगह-जगह व्यापारियो समेत कस्बे के लोगो ने पुष्पवर्षा कर जोरदार स्वागत किया।पथ संचलन निकलने से पहले पूर्वी उत्तरप्रदेश के क्षेत्र प्रचारक अनिल ने स्वयंसेवकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि शताब्दी वर्ष स्वयंसेवकों के लिए उत्सव है। संघ ने तमाम आपदाएं झेली है।आत्तियों, विपत्तियों, संकटों का सामना करते हुए विशाल वट वृक्ष के रूप में खड़े होकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दे रहा है। उन्होंने युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि संघ को समझने के लिए सभी को शाखा में आएं।इसके बाद राष्ट्र निर्माण में योगदान दे।कार्यक्रम की अध्यक्षता उदासीन आश्रम के महंत बजरंग मुनी ने की।इस मौके पर जिला कार्यवाह अजीत,जिला संघचालक वीरेन्द्र ,जिला प्रचारक कोमल,खंड प्रचारक अभिषेक,विभाग समरसता प्रमुख महेन्द्र मिश्रा,खंड संघ चालक दिनेश शर्मा,बौद्विक विभाग प्रमुख विजय द्विवेदी,जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष वीरेन्द्र प्रताप सिंह,भाजपा मीडिया प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अशोक तिवारी,भाजयुमो जिलाध्यक्ष धीरू पांडे, एडवोकेट सुशील रावत समेत सैकड़ो स्वंयसेवक मौजूद रहें।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *