-वेतन बहाल करवाने के लिए मांगी थी रिश्वत
- REPORT BY:A.AHMED SAUDAGAR
- EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश और पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण के निर्देशन में घुसखोर सरकारी मुलाजिमों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को ट्रैप टीम ने शाहजहांपुर जिले के खंड शिक्षाधिकारी व सहायक अध्यापक को पांच हजार रुपए की घूस लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों ने प्रधानाध्यापक डब्लू कुमार से उनका वेतन बहाल करवाने के नाम पर रिश्वत मांगी थी। जिसके बाद शिकायतकर्ता ने एंटी करप्शन में सूचना देकर दोनों आरोपियों को ट्रैप करा दिया। ट्रैप टीम ने दोनों को दबोच लिया।दोनों आरोपियों की खिलाफ स्थानीय थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
मथुरा जिले के राजा थाना क्षेत्र स्थित पठान पाडा निवासी डब्लू कुमार शाहजहांपुर जिले के प्राथमिक विद्यालय देवहड़ा विकास खंड कलान में बतौर प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। बताया जा रहा है कि इस वह किसी कारण वश स्कूल नहीं जा रहे थे कि शिक्षा विभाग के आलाधिकारियों ने उनका वेतन रोक दिया था।वेतन बहाल करवाने के लिए शाहजहांपुर जिले के कलान के खंड शिक्षाधिकारी सतीश कुमार मिश्रा व सहायक अध्यापक सुशील कुमार सिंह से बात की तो दोनों घुसखोर अफसरों ने प्रधानाध्यापक डब्लू से पांच हजार रुपए की घूस मांगी। यह सुनते ही डब्लू कुमार ने इसकी शिकायत भ्रष्टाचार संगठन से की। शिकायत दर्ज एंटी करप्शन के निरीक्षक जितेन्द्र सिंह की टीम ने सोमवार को सदर हरदोई निवासी शिक्षा अधिकारी सतीश कुमार मिश्रा व सहायक अध्यापक सुभाष नगर बरेली निवासी सुशील कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
