गुडंबा:बीच सड़क पर पहले पीटा फिर ताबड़तोड़ वारकर मारा चाकू

-पुलिस मौके पर, घायल अस्पताल में भर्ती

  • REPORT BY:A.AHMED SAUDAGAR || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK

लखनऊ। बेखौफ अपराधियों में पुलिस का खौफ नहीं रहा। बदमाशों ने जब चाहा और जहां चाहा घटना को अंजाम दिया और पुलिस रोकथाम के नाम पर लकीर पीटती रही। बीते कुछ दिनों पहले सादामऊ गांव निवासी एक मासूम बच्चे की हुई हत्या के मामले में किसी नतीजे पर पहुंच भी नहीं पाई थी कि गुडंबा में बेखौफ हमलावरों ने एक युवक को बीच सड़क पर पहले पीटा। इतने पर सब्र नहीं हुआ तो ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर लहुलुहान कर सनसनी फैला दी।

बताया जा रहा है कि हमलावर युवक के ऊपर चाकू से वार करता रहा और आसपास के लोग तमाशबीन बने रहे। सूचना पाकर जब-तक पुलिस मौके पर पहुंचती कि इससे पहले चाकूबाज हमलावर मौके से भाग निकले। पुलिस घायल को अस्पताल भिजवाया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक गुडंबा क्षेत्र के रहने वाला युवक कृष्णा राजपूत किसी काम से कहीं जा रहा था कि तभी कुछ युवकों ने उसे घेर लिया। बताया जा रहा है कि जबतक कृष्णा राजपूत कुछ समझ पाता कि हमलावर उसके ऊपर कहर बनकर टूट पड़े। बताया जा रहा है कि पुलिस दबंगों ने पहले पीटा फिर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वारकर कर जख्मी कर दिया। हमलावरों ने कृष्णा राजपूत पर इतनी बेरहमी से हमला क्यों किया इसके बारे में स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस पुरानी रंजिश सहित कई बिंदुओं पर गहनता से छानबीन कर रही है।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *