-बिंदौवा गांव के मेले में गुर्जर गैंग के गुंडो ने आयोजक समेत पुलिसकर्मियो से किया मारपीट का प्रयाश ,पांच आरोपी गिरफ्तार
- REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK
लखनऊ ।मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के बिंदौवा गांव में आयोजित मेले में सोमवार की रात सांस्कृतिक कार्यक्रम के मंच पर शराब के नशे में चढकर गुर्जर गैंग के गुंडे जबरन अश्लील डांस कराने पर अड़ गये।आयोजक समेत मौके पर मौजूद पुलिस फोर्स ने समझाने का प्रयास किया तो भिड़ गये।जिसके बाद आयोजक व पुलिसकर्मियो से बदसलूकी करते हुये जमकर हगांमा करते हुए पुलिसकर्मियो से मारपीट का प्रयाश किया ।
गुर्जर गैंग के गुंडो ने मेले में खड़ी कई गाड़ियो के शीशे भी तोड़ दिये।इस दौरान मेले में अफरा तफरी मच गयी।जिसके बाद गुंडो ने गैंग के अन्य साथियो को बुलाकर जमकर बवाल काटा।सूचना के बाद इंस्पेक्टर दिलेश कुमार सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर स्थित को सभांलने के बाद पांच आरोपियो को मौके से गिरफ्तार किया।पुलिस ने सिपाही की तहरीर पर पांच नामजद समेत दस अज्ञात के विरुद्ध सरकारी कार्य में बांधा,तोड़फोड़ समेत अन्य धाराओ में मुकदमा दर्ज किया।बतादे कि मगंलवार को पुलिस ने आरोपियो को न्यायालय में पेश किया।जहां से पांचो आरोपियो को जेल भेज दिया गया।
इंस्पेक्टर दिलेश कुमार सिंह ने बताया आरक्षी सतेन्द्र की तहरीर पर पांच नामजद समेत दस अज्ञात के विरूद्व सरकारी कार्य में बांधा व तोड़फोड़ समेत अन्य गम्भीर धाराओ में मुकदमा दर्ज कर आरोपी ललित रावत व सदाशिव निवासी बिंदौवा, मिथुन रावत निवासी आनन्दपुर मजरा हुलासखेड़ा देशदीपक निवासी उदवतखेड़ा,विक्रांत कुमार निवासी नेवलखेडा को स्कार्पियो कार समेत गिरफ्तार किया।पांचो आरोपियो को मगंलवार को न्यायालय में पेश किया गया।जहां से उन्हे जेल भेज दिया गया।इंस्पेक्टर ने बताया अज्ञात आरोपियो की पहचान के प्रयास जारी है जल्द ही उन्हे भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा।
गुंडो ने बिना नम्बर की स्कार्पियो से किया रास्ता बंद..
ग्रामीणो की माने तो जब पुलिस मौके पर बवाल कर रहे गुर्जर गैंग के कुछ गुंडो को पकड़कर जीप से थाने ले जाने लगी तो गैंग के सदस्य देश दीपक ने अपनी बिना नम्बर की स्कार्पियो कार से रास्ता बंद कर किया ओर पुलिस से गैंग के साथियो के साथ मिलकर बदसलूकी करने लगा।यहि नही अपनी गैंग के अन्य सदस्यो को फोन कर बुला लिया।लेकिन इंस्पेक्टर दिलेश कुमार सिंह भारी पुलिस वल के साथ मौके पर पहुंचकर सख्ती दिखाते हुये उपद्रव करने वाले पांच लोगो को स्कार्पियो कार समेत गिरफ्तार किया।
7299 कोड से कर रहे थे गुर्जर गैंग का संचालन..
पुलिस ने बताया बिंदौवा समेत आस-पास के दर्जनो गांवो के एससी बिरादरी के युवा लड़को को जोड़कर ललित रावत ने 7299गुर्जर गैंग बनायी थी,इस गैंग का काम मारपीट समेत अराजकता फैलाना था,सरगना ललित के एक फोन या वाटस एप मैसेज पर गैंग से जुड़े लड़के तत्काल मौके पर पहुंचकर मारपीट करते थे।गैंग के सदस्य निगोहां,नगराम,गोसाईगंज समेत अन्य कई थानो क्षेत्रो में मारपीट की घटनाओ को अजांम दे चुके है।गैंग के सदस्य हाईस्पीड व महंगी बाइको के शौकीन थे।गैंग के ललित रावत व मिथुन पर चार-चार मुकदमें व सदाशिव के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओ में दो मुकदमें दर्ज है।
रामपुर प्राथमिक विद्यालय में “नन्हे सितारे उत्सव”कार्यक्रम का हुआ आयोजन
मगंलवार को मोहनलालगंज के रामपुर गढी जमुनी स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में बच्चो के लिए रंग भरो प्रतियोगिता समेत कविता व दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।प्रथम,द्वितीय,तृतीय,चतुर्थ व पंचम आने वाले बच्चो को पुरस्कृत किया गया। बच्चो का मनोबल बढ़ाने के लिए समोसे और केले का वितरण किया गया।सोसाइटी के पदाधिकारियो ने कहा कि इस प्रकार की सामाजिक पहलें न केवल जरूरतमंदों के लिए सहारा बनती हैं, बल्कि समाज में आपसी सहयोग और मानवीय संवेदनाओं को भी मजबूत करती हैं।प्रधान डाक्टर सत्य प्रकाश,अध्यक्ष गौरव सिंह,सचिव कुंवर यश,सदस्य आदर्श चतुर्वेदी, आत्मिका पांडे,उजैरा,ज्योत्सना शुक्ला,एचआर काजल यादव, प्राची,अंशु,पूजा यादव मौजूद रही।
महंत राजूदास के साथ महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव मुस्कान मिश्रा की फोटो वायरल,पार्टी से हुयी निष्कासित
समाजवादी पार्टी की महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव मुस्कान मिश्रा को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। यह कार्रवाई महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह द्वारा मुस्कान मिश्रा के साथ महंत राजूदास की फोटो वायरल होने के बाद की गई।मुस्कान मिश्रा ने अपने बयान में कहा है कि उन्हें निष्कासन की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से मिली। उन्होंने बताया कि निष्कासन का कारण महंत राजूदास के साथ खिंचवाई गई एक फोटो और वीडियो बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह फोटो उनके अयोध्या दर्शन के दौरान खींची गई थी और उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि जिनके साथ वे फोटो ले रही थीं, उन्होंने कभी पार्टी या नेतृत्व पर कभी कोई टिप्पणी नही की है।मुस्कान मिश्रा ने कहा कि उन्हें किसी भी प्रकार की सफाई या जानकारी देने का मौका नहीं दिया गया और उन्हें राजनीतिक साजिश के तहत निशाना बनाया गया है। उन्होंने कहा, “मैंने पार्टी की विचारधारा के प्रति निष्ठा रखी है, और किसी को ठेस पहुँचाने का मेरा कोई इरादा नहीं था।मै बिना पद के भी पार्टी की कार्यकर्ता के रूप में आगे भी कार्य करती रहूंगी।
अज्ञात कार की टक्कर से एसएसबी जवान घायल
मोहनलालगंज के बिंदौवा में स्थित एसएसबी चतुर्थ वाहिनी में तैनात एएसआई मुकुन्दनाथ ने पुलिस से शिकायत करते हुये बताया बीते शनिवार की सुबह साढे दस बजे के करीब कैम्प के सामने मुख्य आरक्षी सहनवाज की बाइक में तेज रफ्तार अज्ञात क्रेटा कार ने टक्कर मार दी और कार को जवान के ऊपर चढाने के का प्रयास किया।जिसके बाद चालक कार को लेकर मौके से भाग निकला।सूचना के बाद मौके पर पहुंचे साथी घायल जवान को इलाज के लिये लखनऊ के एक निजी हास्पिटल में भर्ती कराया।जहां जवान की हालत अब खतरे से बाहर है।इंस्पेक्टर डीके सिंह ने बताया एएसआई की तहरीर पर जवान को टक्कर मारने वाली अज्ञात क्रेटा कार व चालक पर मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गयी है।
