-पुलिस ने दोनों के पास से किया असलहा व कारतूस बरामद
- REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK
लखनऊ:यूपी के बलिया और जालौन जिले में पुलिस व बदमाशों के बीच चेकिंग के दौरान मुठभेड़ हो गई।बदमाशों ने पुलिस टीम को देखते ही फायरिंग कर दी।पुलिस टीम ने जब मोर्चा सभाल कर जबाबी कार्रवाई की तो पुरस्कार घोषित अपराधी अशोक कुमार उर्फ मुन्ना व रामजी घायल हो गये।पुलिस ने दोनों के पास से असलहा व कारतूस बरामद किया ।
पुलिस के मुताबिक यूपी के बलिया जिले के थाना दुबहड़़ पुलिस टीम ने ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे पर निकट जनेश्वर मिश्र सेतु जाने वाले रास्ते के पास चेकिंग के दौरान मोटर साइकिल सवार बदमाश को रोकने का प्रयास किया तो बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम की जबाबी कार्रवाई में पुरस्कार घोषित अपराधी अशोक कुमार उर्फ मुन्ना घायल हो गया,पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।जिसके कब्जे से एक मोटर साइकिल, एक अवैध तमंचा 12 बोर व जीवित और खोखा कारतूस बरामद किया। घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी बलिया जिले से वॉछित चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर जिला स्तर से 25 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित था।
पुलिस के मुताबिक यूपी के जालौन जिले के थाना आटा व थाना कोतवाली जालौन की पुलिस टीम ने उकासा मोड़ के पास मोटर साइकिल सवार बदमाश को रोकने का प्रयास किया तो बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम जबाबी कार्रवाई में आरोपी रामजी घायल हो गया,पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से एक मोटर साइकिल व एक अवैध तमंचा 315 बोर व जीवित कारतूस बरामद किया । घायल को उपचार हेतु अस्पताल भेजा।पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी थाना कोतवाली जालौन पर दर्ज गैंगेस्टर एक्ट के मुकदमें में वॉछित चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर जनपद स्तर से 25 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित था। गिरफ्तार आरोपी शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके विरूद्ध जालौन जिले के विभिन्न थानों पर चोरी, आर्म्स एक्ट, गैंगेस्टर एक्ट के करीब बीस मुकदमें दर्ज हैं।
