मोहनलालगंज:रजिस्ट्री के सात साल बाद भी प्लाट पर कब्जा ना देने वाले बिल्डर पर मुकदमा दर्ज

  • REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK 

लखनऊ ।निगोहां क्षेत्र में एक्मे इंफ्रावेनचर्स के नाम से सात साल पहले प्लाटिंग कर बिल्डर ने 4800वर्गफिट प्लाट की रजिस्ट्री कर 11लाख रूपये हड़प लिये।खरीददार को सालो टहलने के बाद भी बिल्डर ने प्लाट पर कब्जा नही दिया।शुक्रवार को पीड़ित सुरेश कुमार रावत निवासी किला मोहम्मदीनगर,दिलकुशा,लखनऊ की तहरीर पर पुलिस ने बिल्डर राहुल श्रीवास्तव निवासी नंदा भवन,अशोक एवेन्यू सप्रू मार्ग हजरतगंज के विरूद्व धोखाधड़ी,जालसाजी व पैसे हड़पने समेत अन्य धाराओ में मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गयी है।

बिल्डर राहुल श्रीवास्तव के खिलाफ अब तक निगोहां थाने में एक दर्जन से अधिक जालसाजी,धोखाधड़ी समेत पैसे हड़पने के मुकदमें दर्ज हो चुके है। एक्मे इंफ्रावेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम से आठ साल पहले प्लाटिंग कर निदेशक राहुल श्रीवास्तव ने सैकड़ो भोले भाले लोगो को अपने जाल में फंसाकर नक्शे पर प्लाटो को दिखाकर रजिस्ट्री कर करोड़ो रूपये हड़प लिये थे लेकिन सालो बीत जाने के बाद खरीददारो को कब्जे नही दिया।जालसाज बिल्डर ने एक-एक प्लाट कागजो में कई बार बेच दिया है।

पिकप डाला ने बाइक में मारी टक्कर,युवक का टूटा पैर

मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के नीलमथा मार्ग पर शुक्रवार को तेज रफ्तार पिकप डाला ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।दुर्घटना में बाइक सवार युवक घायल हो गया।सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिये सीएचसी भेजा।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहनलालगंज के नीलमथा मार्ग पर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के पास शुक्रवार को तेज रफ्तार पिकप डाला ने बाइक में सामने से जोरदार टक्कर मार दी।दुर्घटना ‌में बाइक चालक कृष्णा वर्मा निवासी सीयागोज थाना गोसाईगंज घायल हो गया ओर उसका पैर टूट गया।सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिये सीएचसी भेजने के साथ ही दुर्घटनाग्रस्त दोनो वाहनो को अपने कब्जे में ले लिया।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *