वाराणसी: केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विद्युत तंत्र प्रणाली के आधुनिकीकरण योजना के अंतर्गत सोमवार को रेवड़ी तालाब, तिलभाण्डेश्वर पार्क क्षेत्र में 33/11 केवी के नए विद्युत उपकेंद्र के निर्माण हेतु भूमि पूजन समारोह का आयोजन किया ।
बतौर मुख्य अतिथि विधायक वाराणसी कैन्ट सौरभ श्रीवास्तव ने उपकेन्द्र निर्माण हेतु भूमि पूजन किया। इस उपकेंद्र का निर्माण 5 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा, जिससे आसपास के क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी।इस अवसर पर विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में व ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा के नेतृत्व में वाराणसी में आधारभूत ढाँचे को सुदृढ़ करने का कार्य तीव्र गति से चल रहा है। यह उपकेंद्र क्षेत्र के नागरिकों को निर्बाध, गुणवत्तापूर्ण एवं उचित वोल्टेज की विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करेगा।” उन्होंने आगे कहा कि “सरकार की प्राथमिकता जनता को सुविधाजनक, पारदर्शी एवं आधुनिक सेवाएं उपलब्ध कराना है। इस उपकेंद्र के निर्माण से रेवड़ी तालाब, तिलभाण्डेश्वर, अस्सी, लंका तथा आसपास के इलाकों में वोल्टेज की अनियमितता और ओवरलोड की समस्या से राहत मिलेगी। इस परियोजना की स्वीकृति के लिए उन्होंने उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्री ए. के. शर्मा जी का हृदय से आभार व्यक्त किया।”
कार्यक्रम में पार्षद रामगोपाल वर्मा, राजेश यादव चल्लू व अरशद लड्डू तथा भाजपा कार्यकर्ता राकेश जायसवाल, सुनील वर्मा, सतीश कुशवाहा, विवेक वर्मा, ऋषभ मुखर्जी, गौरी यादव, पंकज जायसवाल, ज्योति प्रजापति, सुमन यादव, कृपाशंकर केसरी, बबलू पांडेय, बाबू वर्मा एवं अन्य नागरिकगण के साथ ही ऊर्जा विभाग के मुख्य अभियंता राकेश कुमार पाण्डेय, अधीक्षण अभियंता राम भुवन शर्मा, अधिशासी अभियंता विनोद चौधरी, एसडीओ नीरज बिन्द एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
