-मोहनलालगंज के बिंदौवा में वनवासी कल्याण आश्रम द्वारा संचालित छात्रावास में रहने वाले बच्चो समेत कुष्ठ रोगियो संग प्रभारी निरीक्षक ने मनाई दीपावली, मिठाई व पटाखे किये वितरित
- REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK
लखनऊ। दीपावली पर्व पर समाज में सौहार्द और खुशियां फैलाने के उद्देश्य से सोमवार मोहनलालगंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक दिलेश
कुमार सिंह ने अपने बेटे दिव्य प्रताप सिंह व बेटी नव्या सिंह समेत एसएसआई यशवंत सिंह व पुलिसकर्मियो संग मोहनलालगंज के बिंदौवा में स्थित वनवासी कल्याण आश्रम पहुंचकर छात्रावास में रहने वाले वनवासी व जनजातीय बच्चो समेत निराश्रित कुष्ठ रोगियो के संग दीपावली मनाये हुये उन्हे मिठाई व पटाखे व दीये वितरित किये।
छात्रावास में रहने वाले बच्चो से सवांद करते हुये उन्हे दीपावली की शुभकामनाएं दी। प्रभारी निरीक्षक दिलेश कुमार सिंह ने कहा कि त्योहार समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं। हमें ऐसे अवसरों पर जरूरतमंदों के साथ खुशियां बांटनी चाहिए ताकि हर व्यक्ति इस पर्व की रोशनी में सम्मिलित हो सके।उन्होने कहा कि पुलिस केवल कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज का अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने कहा कि दीपावली का असली अर्थ अंधकार पर प्रकाश की जीत है, और हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि समाज के हर वर्ग तक यह उजाला पहुंचे।
इस दौरान उन्होने बच्चों को पढ़ाई के महत्व के बारे में बताते हुये आनलाइन गेमिंग से होने वाले नुकसान के बारे में बताते हुये गेमिंग की लत से दूर रहने की अपील की।इस मौके पर उपनिरीक्षक सौरभ पांडे व कास्टेबंल दीपेन्द्र सिंह समेत सभी पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
DLF गार्डेन सिटी में बंद घर को निशाना बनाते हुये चोरो ने लाखो का माल किया पार
मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के डीएलएफ गार्डेन सिटी के एक बंद मकान में बीते रविवार की देर रात धावा बोलकर बैखोफ चोर नगदी समेत
लाखो के जेवरात चुरा ले गये।पीड़ित मकान मालिक की तहरी पर पुलिस अज्ञात चोरो पर मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गयी हैं।मोहनलालगंज केडीएलएफ गार्डेन सिटी के सेक्टर ए निवासी संजीव कुमार श्रीवास्तव ने बताया वो अपने निजी काम से विदेश चले आये थे,बीते रविवार की देर रात बैखोफ चोरो ने उनके मकान के दरवाजे का लांक तोड़कर अंदर घुसकर नगदी समेत जेवरात उड़ा दिये।रविवार को उन्होने मोबाइल में घर में लगे सीसीटीवी कैमरे देखे तो दरवाजा टूटा व घर के अंदर सारा सामान अस्त व्यस्त दिखा।जिसके बाद गार्डो के सुपरवाइजर व सोसाइटी के पदाधिकारियो समेत पुलिस को सूचना दी।जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।प्रभारी निरीक्षक दिलेश कुमार सिंह ने बताया मकान मालिक की तहरीर पर अज्ञात चोरो पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में भाकियू ने किसानो से जुड़ी समस्याओं को लेकर किया धरना प्रदर्शन
मोहनलालगंज तहसील में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस भाकियू के धरना प्रदर्शन की भेट चढ गया।भाकियू अराजनैतिक के
जिलाध्यक्ष राजेश रावत के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ता 12बजे के करीब समाधान दिवस सभागार में पहुंचकर धरने पर बैठ गये ओर नारेबाजी करते हुये प्रदर्शन किया।भाकियू नेताओ ने किसानो को बिना मेंबर बने खाद ना देने के उच्चाधिकारियो के आदेश को तत्काल वापस लेने समेत किसानो की राजस्व से जुड़ी समस्याओ का निस्तारण कराये जाने पर अड़ गये।जिसके बाद सहायक निबंधक सहकारिता वैशाली सिंह ने मौके पर पहुंचकर भाकियू नेताओ को किसानो को समितियो पर बिना मेंबर बनाये सभी दस्तावेज दिये जाने पर खाद दिलाये जाने का लिखित आश्वासन दिया।लेकिन समाधान दिवस की समाप्ति के बाद तहसीलदार रितुराज शुक्ला धरने पर बैठे भाकियू नेताओ की राजस्व समेत अन्य विभागो से जुड़ी शिकायते बिना सुने अपने कार्यालय चले गये।जिससे नाराज भाकियू नेता सभागार से नीचे आकर तहसीलदार कार्यालय के बाद धरने पर बैठकर दो घंटे तक जमकर हगांमा काटा।भाकियू के प्रदर्शन की जानकारी पर एडीएम वित्त एवं राजस्व राकेश सिंह व एसडीएम पवन पटेल से नायाब तहसीलदार ने फोन कर भाकियू जिलाध्याक्ष की वार्ता कराई तो दोनो ही अधिकारियो ने राजस्व से जुड़ी किसानो की शिकायतो का जल्द से जल्द निस्तारण कराये जाने का आश्वासन दिया।तब जाकर आक्रोशित भाकियू नेता व कार्यकर्ता शांत हुये ओर धरना प्रदर्शन समाप्त कर वापस गये।भाकियू जिलाध्यक्ष राजेश रावत ने बताया जिलापंचायत से पूर्व में बने कलंदरखेड़ा से उतरांवा लिंक मार्ग व गढी से पड़रिया को जोड़ने वाले बेहद जर्जर मार्ग समेत मंडी परिषद से उतरावां के रमपुरा से लेकर पतौना व कमालपुर बिचलिका को जोड़ने वाले बेहद जर्जर मार्ग का पु:न मरम्मत कराये जाने की मांग समेत किसानो को पट्टा की गयी जमीनो पर कब्जा देने समेत संक्रमणीय कराये जाने की मांग की गयी।
निगोहां में बच्चो ने चन्दा लगाकर बनाया 65 फुट का रावण,आज होगा दहन
निगोहां गांव में मां अन्नपूर्णा सद्भावना समिति के सहयोग से बच्चों ने चंदा लगाकर रावण के 65 फुट पुतले को दहन के लिये तैयार किया।
रविवार की शाम मां अन्नपूर्णा मंदिर प्रांगण में रावण दहन किया जाएगा।निगोहां निवासी शिवा, आशीष, आलू, अकुंश अजय अंशु मोहन पंकज तिवारी आदि बच्चों ने बताया कि पिछले 11 वर्षो से दशहरा के दस दिन बाद निगोहां के अन्नपूर्णा मंदिर पर मेला लगता है इसी दिन रावण दहन करने के लिये चंदा लेकर पेपर, पटाखे आदि खरीदकर लाए और मां अन्नपूर्णा सद्भावना समिति के सदस्य प्रधाम अभय दीक्षित, काका तिवारी, मार्कण्डेय सिंह, गुड्डू सिंह, रामु त्रिपाठी, मायाराम, गुड्डू सिंह आदि के सहयोग से 65फुट के करीब रावण के पुतले को दहन के लिये तैयार किया गया है। रविवार की शाम तीन बजे मेले में आल्हा गायन व रात दस बजे रावण दहन के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।
संत फ्रांसिस कॉलेज में दीपावली पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन
निगोहां कस्बे में स्थित संत फ्रांसिस इंटर कॉलेज में शनिवार को दीपोत्सव मनाया गया।मुख्य अतिथि प्रधान अभय दीक्षित ने दीप प्रज्जवलन कर
कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।जिसके बाद छात्र-छात्राओ ने सांस्कृतिक कार्यक्रमो की प्रस्तुती दी।छात्रो ने रामायण के राम-वनवास, सीता-हरण, हनुमान मिलन, राम-रावण युद्ध व राजतिलक इत्यादि प्रसंगों का मार्मिक मंचन किया गया। सीनियर व जूनियर छात्र – छात्रा छात्राओं द्वारा मनमोहक नृत्य व गीत प्रस्तुत किए गए। संचालन छात्रा अभिता त्रिपाठी व छात्र आर्यन शुक्ला ने किया।इस मौके पर प्रधानाचार्य विजय क्रास्ता,शिक्षक दुर्गाकान्त मिश्रा, आनन्द, अभिषेक कुमार, अजय पाण्डेय, प्रीती तिवारी, रागिनी मिश्रा, संजीव,प्रियंका मिश्रा मौजूद रही।
