-मौके से एक कार, फैक्ट्री मेड पिस्टल, रिवाल्वर, बंदूक व मारी मात्रा में कारतूस बरामद
-मुरादाबाद जिले में हुई मुठभेड़ का मामला,एसटीएफ फील्ड यूनिट मेरठ और मुरादाबाद नें दिया आपरेशन को अंजाम
–REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK
लखनऊ। एक बड़े व्यवसाई से पांच करोड़ की रंगदारी मांगने और हत्या के प्रयास जैसे जघन्य अपराधों को अंजाम देने वाले उधम सिंह गैंग के शार्प शूटर आशू उर्फ मोंटी को बुधवार को यूपी एसटीएफ ने मुठभेड़ में मार गिराया। एसटीएफ की जवाबी कार्रवाई में गोली लगते ही आतंक का पर्याय बना कुख्यात बदमाश ढेर हो गया। एसटीएफ टीम को मौके से एक कार, फैक्ट्री मेड आर्डिनेंस पिस्टल, फैक्ट्री मेड रिवाल्वर, फैक्ट्री मेड बंदूक, कारतूस खोखा व भारी मात्रा में जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। आशू पर तीन दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
एडीजी कानून-व्यवस्था अमिताभ यश ने बताया कि कुख्यात बदमाश आशू उर्फ मोंटी पुत्र भरत सिंह मूल रूप से मुरादाबाद जिले के हाफिज पुर थाना क्षेत्र स्थित मीरापुर कला का रहने वाला था। आशू चड्डा उर्फ मोंटी वर्ष 2010 एक हत्या के मामले में जेल गया था, जहां उसकी मुलाकात उधम सिंह से हुई थी। जेल से रिहा होने के बाद आशू उधम सिंह के लिए काम करने और इस कदर आतंक मचाया कि अपराध पर अपराध करता रहा। एडीजी कानून-व्यवस्था अमिताभ यश के मुताबिक कुख्यात बदमाश आशू सिविल लाइन मुरादाबाद में एक व्यवसाई से पांच करोड़ की रंगदारी मांगने और हत्या के प्रयास के मामले में काफी दिनों से फरार चल रहा था। एसटीएफ यूनिट मेरठ और मुरादाबाद पुलिस को आशू की तलाश में जुटी थी।
एडीजी कानून-व्यवस्था अमिताभ यश ने बताया कि बुधवार को एसटीएफ टीम को सूचना मिली कि कुख्यात बदमाश आशू मुरादाबाद जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। इस सूचना पर एसटीएफ टीम और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और घेरेबंदी कर पकड़े का प्रयास किया तो बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग झोंकनी शुरू कर दी। एसटीएफ टीम अपना बचाव करते हुए जवाबी कार्रवाई करते हुए ढेर कर दिया। एसटीएफ के मुताबिक मुठभेड़ में मारे गए बदमाश के खिलाफ तीन दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
