-वाहन चालकों से वसूल रहे थे रिश्वत, सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे वीडिओ
-मामला डीजीपी तक पहुंचने के बाद चित्रकूट, बाँदा औऱ कौशाम्बी जिले में हुईं कार्रवाई
- REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्णा नें भ्रष्टाचार को लेकर सख्त कदम उठाते हुए 11 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया है। यह कार्रवाई डीजीपी नें सोशल मीडिया पर कुछ जिलों के पुलिसकर्मियों द्वारा वाहन चालकों से रिश्वत लेने के मामले में की गई है।
रिश्वत लेने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चल रहा था। जिसका पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्णा नें संज्ञान लेते हुए तत्काल पुलिसकर्मियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे।जिसके बाद इस मामले में अब तक 11 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। जिसमें चित्रकूट जिले के तीन थाना प्रभारी शामिल है। इसमें प्रभारी निरीक्षक भरतकूप, थानाध्यक्ष पहाड़ी व थानाध्यक्ष राजापुर शामिल है। इसमें एक निरीक्षक, दो उपनिरीक्षक जिसमें एक महिला उपनिरीक्षक भी शामिल है। इसके अलावा एक उपनिरीक्षक व तीन आरक्षी शामिल है। जिन्हे निलंबित किया गया है। इसके अलावा बांदा जिले के थानाध्यक्ष बदौसा उपनिरीक्षक व थाने के एक आरक्षी को निलंबित किया गया है। वही डीजीपी नें कौशाम्बी से एक थानाध्यक्ष महेवाघाट उपनिरीक्षक व थाने के एक आरक्षी को निलंबित किया है।
डीजीपी की इस कार्रवाई में कुल ग्यारह पुलिस कर्मियों को निलंबित किया गया है। जिसमें एक निरीक्षक, एक महिला उपनिरीक्षक, चार उपनिरीक्षक एवं पांच आरक्षी शामिल हैं।डीजीपी राजीव कृष्णा नें स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार में लिप्त पुलिसकर्मियों को किसी भी कीमत पर छोड़ा नही जायेगा। उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी। भृष्टाचार के प्रति “जीरो टॉलरेंस” की नीति का हर हालत में पालन करते हुये सख्त कार्रवाई की जाएगी।
