-चार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कार्रवाई में जुटी
- REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK
लखनऊ। यूपी के मेरठ जिले के थाना मेडिकल पुलिस नें तेजगढ़ी चौराहा पर वाहन पार्किग को लेकर मारपीट व अभद्र व्यवहार करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।वही इस घटना को लेकर मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियो की लापरवाही सामने आने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नें तीन पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है ।
लाइन हाजिर होनें वालों में उप निरीक्षक गौरव औऱ आरक्षी ब्रजेश कुमार व चेतन शामिल है।बतादे कि मेरठ जिले के थाना मेडिकल के तेजगढ़ी चौराहा में बीती उन्नीस अक्टूबर को थाना नौचंदी शास्त्री नगर के रहने वाले आदित्य पुत्र ललित नें धारा 115(2)/352/351(2) बीएनएस का मुकदमा दर्ज कराया था। जिसकी विवेचना के दौरान धारा 191(2)/190/127(2)/324(4) बीएनएस की बढोतरी की गयी है।पुलिस के मुताबिक बीती उन्नीस अक्टूबर को रात्रि करीब 10 बजे आदित्य के भाई सत्यम अपने मित्र के साथ तेजगढी चौराहे पर भोजनालय से खाना खाकर निकल रहे थे ।उसी समय विकुल निवासी मयूर विहार एवं उसके अन्य अज्ञात साथी ने वाहन पार्किग को लेकर उनके साथ मारपीट व अभद्र व्यवहार कर धमकी दी।
इस मामले को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नें गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक (नगर) के नेतृत्व में दो पुलिस टीमे थाना नौचंदी, थाना मेडिकल का गठन किया गया। पुलिस टीमो नें क्षेत्राधिकारी सिविल लाईन के नेतृत्व में वीडियो फुटेज व तमाम साक्ष्यो के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए इसमें शामिल मुख्य आरोपी विकुल पुत्र स्व0 जगवीर निवासी थाना मेडिकल जनपद मेरठ को को गिरफ्तार किया है।वही पुलिस नें इसमें शामिल अन्य आरोपी हैप्पी पुत्र संजय निवासी ग्राम काजीपुरा थाना लोहियानगर व आयुष पुत्र मनोज निवासी शास्त्रीनगर थाना नौचन्दी व सुबोध पुत्र बिजेन्द्र निवासी शास्त्रीनगर थाना नौचन्दी को गिरफ्तार किया गया।पुलिस नें बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को समय से न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा ।वही इसमें घटना स्थल पर मौजूद पुलिस कर्मियो द्वारा लापरवाही बरतने के मामले में तीन पुलिस कर्मियो को लाईन हाजिर किया गया है।
